Home / Current Affairs Hindi / 16 July 2021 Current Affairs

GK Quiz on 16th July 2021 in Hindi (16 जुलाई 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’16 जुलाई 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 16 July 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 16th July 2021 in Hindi (16 जुलाई 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


निम्न में से किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में लिक्विड प्रोपेलेंट विकास इंजन का तीसरा लंबी अवधि का सफल हॉट टेस्ट किया है?

  • डीआरडीओ
  • इसरो
  • नासा
  • स्पेस एक्स

उत्तर: इसरो – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने हाल ही में लिक्विड प्रोपेलेंट विकास इंजन का तीसरा लंबी अवधि का सफल हॉट टेस्ट किया है. यह टेस्ट मिशन के लिए इंजन योग्यता जरूरत के तहत GSLV MK 3 यान के L 110 लिक्‍व‍िड लेवल के लिए किया गया. इस मिशन की सफलता के लिए स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने इसरो को बधाई दी है.


गौतम अदानी के अदानी समूह ने हाल ही में किस हवाईअड्डे का अधिग्रहण पूरा कर लिया है?

  • कोच्ची अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे
  • दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे
  • पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे
  • मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे

उत्तर: मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे – गौतम अदानी के अदानी समूह ने हाल ही में मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का अधिग्रहण पूरा कर लिया है. इसके साथ ही अदानी समूह भारत में एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के मामले में अग्रणी कंपनी बन गयी है.

Read Also...  25 अक्टूबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) - 25 October 2018 Current Affairs in Hindi

हाल ही में मोदी सरकार ने किसे मानसून सत्र से ठीक पहले राज्यसभा में सदन का नेता बनाया है?

  • राजनाथ सिंह
  • नितिन गडकरी
  • पीयूष गोयल
  • थावरचंद गहलोत

उत्तर: पीयूष गोयल – हाल ही में मोदी सरकार ने कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को मानसून सत्र से ठीक पहले राज्यसभा में सदन का नेता बनाया है. बीजेपी ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में अपना नेता चुना है. इससे पहले थावरचंद गहलोत ये जिम्मेदारी निभा रहे थे. थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाए जाने के बाद से राज्यसभा में बीजेपी का यह पद खाली था.


हाल ही में किसने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान “कोविड टीका संग सुरक्षित वन, धन और उद्यम” की शुरुआत की है?

  • हरदीप सिंह पूरी
  • अमित शाह
  • अर्जुन मुंडा
  • राजनाथ सिंह

उत्तर: अर्जुन मुंडा – केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रव्यापी अभियान “कोविड टीका संग सुरक्षित वन, धन और उद्यम” की शुरुआत की है. जिससे ट्राइफेड व यूनिसेफ 45,000 वन धन विकास केन्द्रों के माध्यम से 50 लाख जनजातीय लोगों के बीच कोविड के टीकों के बढ़ावा देंगे.


इनमे से किसने हाल ही में नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित शिकायत प्रबंधन के एप्लिकेशन की शुरुआत की है?

  • हरदीप सिंह पूरी
  • राजनाथ सिंह
  • अर्जुन मुंडा
  • नरेंद्र सिंह

उत्तर: राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित शिकायत प्रबंधन के एप्लिकेशन की शुरुआत की है. जिससे आईआईटी-कानपुर की मदद से रक्षा मंत्रालय ने विकसित किया है. साथ ही श्री राजनाथ सिंह ने लोगों को सशक्त बनाने वाले नागरिक केंद्रित सुधारों की प्रशंसा की है.

Read Also...  Current Affairs of 27 January 2019 in Hindi - Questions and Answers

दिल्ली सरकार ने यात्रियों को बसों के बारे में रीयल-टाइम जानकारी देने के लिए किस कंपनी के साथ भागीदारी की है?

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • गूगल

उत्तर: गूगल – दिल्ली सरकार ने हाल ही में यात्रियों को बसों के बारे में रीयल-टाइम जानकारी देने के लिए गूगल के साथ भागीदारी की है. जिसके मुताबिक, गूगल आगमन समय, प्रस्थान समय और उनके मार्गों सहित वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करेगा. यह डील गूगल और दिल्ली परिवहन मंत्रालय के बीच हुई है.


हाल ही में स्किल इंडिया मिशन के कितने वर्ष पूरे हो गए है?

  • 3 वर्ष
  • 5 वर्ष
  • 6 वर्ष
  • 8 वर्ष

उत्तर: 6 वर्ष – हाल ही में स्किल इंडिया मिशन के 6 वर्ष पूरे हो गए है इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया और कहा की स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 1.25 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है. इस मिशन ने नई पीढ़ी के युवाओं का कौशल विकास एक राष्ट्रीय आवश्यकता और आत्मनिर्भर भारत के लिए एक बड़ी नींव” पर प्रकाश डाला है.


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोकिंग कोल में सहयोग पर भारत और किस देश के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?

  • जापान
  • रूस
  • इंडोनेशिया
  • इराक

उत्तर: रूस – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में कोकिंग कोल में सहयोग पर भारत और रूस के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है. कोकिंग कोल का उपयोग स्टील बनाने के लिए किया जाता है. इस समझोते ज्ञापन पर भारत के इस्पात मंत्रालय और रूस के ऊर्जा मंत्रालय ने हस्ताक्षर किए है. इससे स्टील की लागत को कम होगी और इक्विटी और समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 28 September 2017 for SSC Exam

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *