Current Affairs in Hindi – 22 July 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “22 जुलाई 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘22 July 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


22 जुलाई 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. अप्रैल-जून तिमाही में किस बैंक को 5,568.2 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. यस बैंक
ग. केनरा बैंक
घ. एचडीएफसी बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एचडीएफसी बैंक - एचडीएफसी बैंक को अप्रैल-जून तिमाही में किस बैंक को 5,568.2 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. जबकि पिछले वर्ष बैंक को जून तिमाही के 4,601.44 करोड़ रुपए के प्रॉफिट से 21% ज्यादा मुनाफा हुआ है.

प्रश्‍न 2. पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 70 वर्ष
ख. 78 वर्ष
ग. 83 वर्ष
घ. 88 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 83 वर्ष - पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का हाल ही में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनका राजधानी के एक्शन बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

प्रश्‍न 3. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित जूनियर कॉमनवेल्थ वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के कल्याण सिंह ने कौन सा मेडल जीता है?
क गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सिल्वर मेडल - ऑस्ट्रेलिया के सुमोहा शहर में आयोजित जूनियर कॉमनवेल्थ वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के कल्याण सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है. साथ ही उन्होंने वर्ष 2017 के हिमाचल ओलंपिक में सिल्वर और वर्ष 2018 की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में गोल्ड और ब्रोंज मेडल जीता था.

प्रश्‍न 4. नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में भारत की हिमा दास ने कितने मीटर की रेस एक और गोल्ड जीता है?
क. 200 मीटर
ख. 400 मीटर
ग. 600 मीटर
घ. 800 मीटर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 400 मीटर - नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में भारत की हिमा दास ने 400 मीटर की रेस एक और गोल्ड जीता है. उन्होंने 20वे दिन 5वां गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने यह रेस 52.09 सेकंड में पूरी की. साथ ही हिमा दास ने इस दौड़ को अपने दूसरे सर्वश्रेष्ठ समय में पूरा किया है.

प्रश्‍न 5. नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में 400 मीटर हर्डल्स में किस खिलाडी ने गोल्ड मेडल जीता है?
क. एमपी जाबिर
ख. मोहम्मद अनस
ग. निर्मल टॉम
घ. संजय वर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. एमपी जाबिर - नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में 400 मीटर हर्डल्स में एमपी जाबिर ने गोल्ड मेडल जीता है. साथ ही भारत के मोहम्मद अनस ने ब्रॉन्ज और निर्मल टॉम ने सिल्वर जीता.

प्रश्‍न 6. भारत के इतिहास में पहली बार किस राज्य की विधानसभा की कार्यवाही रविवार को हुई?
क. दिल्ली विधानसभा
ख. पंजाब विधानसभा
ग. मध्य प्रदेश विधानसभा
घ. केरल विधानसभा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मध्य प्रदेश विधानसभा - भारत के इतिहास में पहली बार किसी विधानसभा की कार्यवाही रविवार को हुई. हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही रविवार को हुई. शनिवार को देर रात लगभग पौने ग्यारह बजे मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद रविवार को हुई.

प्रश्‍न 7. भारत के शिव थापा कजाकिस्तान के प्रेजिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले ______ भारतीय बन गए है?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. तीसरे
घ. चौथे

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहले - भारत के शिव थापा कजाकिस्तान के अस्ताना में प्रेजिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है. उन्होंने 63 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है. फाइनल मुकाबले में उनके प्रतिद्वंद्वी जाकिर सफिउल्लिन चोट के कारण रिंग में नहीं उतरे थे.

प्रश्‍न 8. विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में भारत की दुती चंद ने कितने मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है?
क. 100 मी​टर
ख. 200 मी​टर
ग. 300 मी​टर
घ. 400 मी​टर

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 100 मी​टर - विश्व यूनिवर्सिटी खेलों में भारत की दुती चंद ने 100 मी​टर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है वे इन खेलों में अव्वल रहने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक और फील्ड खिलाड़ी बन गई हैं.

प्रश्‍न 9. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किसे नया श्रम मंत्री नामित किया है?
क. जेम्स केल्विन
ख. कोरि अन्द्रेसन
ग. यूजीन स्कालिया
घ. एंटोनिन स्कालिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. यूजीन स्कालिया - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दक्षिणपंथी कॉरपोरेट वकील यूजीन स्कालिया को नया श्रम मंत्री नामित किया है. जिस पद पर अलेक्जेंडर अकोस्टा बीते सप्ताह अपने इस्तीफे तक बने हुए थे.

प्रश्‍न 10. इंडोनेशिया ओपन के फाइनल जापान की अकाने यामागुची से हराकर किस भारतीय खिलाडी ने सिल्वर मेडल जीता है?
क. सानिया मिर्ज़ा
ख. पीवी सिंधु
ग. साइन नेहवाल
घ. अंकिता रैना

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. पीवी सिंधु - भारत की पीवी सिंधु को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल जापान की अकाने यामागुची से हराकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. उन्हें जापान की अकाने यामागुची ने 21-15, 21-16 से हराया.
Read Also...  31 अगस्त 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) - 31 August 2018 Current Affairs in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *