9 July 2021 Current Affairs

GK Quiz on 9th July 2021 in Hindi (9 जुलाई 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘9 जुलाई 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 9 July 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 9th July 2021 in Hindi (9 जुलाई 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


निम्न में से किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का हाल ही में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • उत्तराखंड
  • केरल
  • गुजरात
  • हिमाचल प्रदेश

उत्तर: हिमाचल प्रदेश – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का हाल ही में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें 2 बार कोरोना हुआ. उनका जन्म 23 जून 1934 को हुआ। उनके पिता पदम सिंह बुशहर रियासत के राजा थे. उन्होंने वर्ष 1962 में पहली बार महासू सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे। इसके बाद वे 1967, 1971, 1980 और 2009 में भी लोकसभा के लिए चुने गए थे.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट में रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी पीयूष गाेयल की जगह किसके दी है?

  • राजनाथ सिंह
  • अश्विनी वैष्णव
  • निर्मला सीतारमण
  • हरदीप सिंह पूरी

उत्तर: अश्विनी वैष्णव – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कैबिनेट में अब तक का सबसे बड़ा विस्तार किया है. उन्होंने सभी मंत्रियों को उनके विभाग का बंटवारा कर दिया है. नयी कैबिनेट लिस्ट में रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी पीयूष गाेयल की जगह अश्विनी वैष्णव को दी गई है। कुल 36 नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिली है.

Read Also...  14 अप्रैल 2022 - Current Affairs in Hindi

भारत के आदित्य मित्तल हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में चेस ग्रैंडमास्टर बन गए है?

  • 12 वर्ष
  • 14 वर्ष
  • 16 वर्ष
  • 18 वर्ष

उत्तर: 14 वर्ष – भारत के आदित्य मित्तल हाल ही में 14 वर्ष की उम्र में चेस ग्रैंडमास्टर बन गए है. उन्होंने सर्बियन ओपन में यह खिताब हासिल किया है. चेस.कॉम के अनुसार, आदित्य ने 7/9 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 3 ग्रैंड मास्टर्स को भी हराया है.


निम्न में से किस राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में 1.46 लाख करोड़ रुपये की 5 प्रमुख इस्पात निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • ओडिशा

उत्तर: ओडिशा – ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में “विजन 2030” के तहत ओडिशा को ‘स्टील हब ऑफ इंडिया’ बनाने के लिए, 1.46 लाख करोड़ रुपये की 5 प्रमुख इस्पात निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. ओडिशा के 26 वें उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण ने परियोजनाओं को अपनी सैद्धांतिक मंजूरी दी है.


हाल ही में गठित किये गए सहकारिता मंत्रालय का प्रभार किसे सौंपा गया है?

  • पियूष गोयल
  • अमित शाह
  • राजनाथ सिंह
  • हरदीप सिंह पूरी

उत्तर: अमित शाह – हाल ही में गठित किये गए सहकारिता मंत्रालय का प्रभार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा गया है. यह सहकारिता मंत्रालय सहकारिता आंदोलन को मज़बूत करने के लिये एक अलग प्रशासनिक, कानूनी और नीतिगत ढाँचा प्रदान करेगा.


भारत के किस राज्य से जीआई प्रमाणित भालिया गेहूं की पहली खेप निर्यात की गयी है?

  • पंजाब
  • गुजरात
  • पंजाब
  • दिल्ली

उत्तर: गुजरात – गुजरात से भौगोलिक संकेत प्रमाणित भालिया किस्म के गेहूं की पहली खेप भारत के गुजरात राज्य से केन्या और श्रीलंका को निर्यात की गई है. इस निर्यात से गेहूं के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा. जीआई प्रमाणित गेहूं में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और इसका स्वाद मीठा होता है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 25 March 2020 Questions and Answers

निम्न में से किस देश ने हाल ही में एकाधिकार विरोधी मामलों में बड़ी इंटरनेट कंपनियों पर जुर्माना लगाया है?

  • जापान
  • अमेरिका
  • चीन
  • ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: चीन – चीन के एकाधिकार विरोधी नियामक (anti-monopoly regulator) ने हाल ही में तेजी से विकसित हो रहे उद्योगों पर नियंत्रण मजबूत करने के लिए एकाधिकार विरोधी मामलों में बड़ी इंटरनेट कंपनियों अलीबाबा और टेनसेंट पर 22 मामलों में जुर्माना लगाया है. अलीबाबा ग्रुप के स्वामित्व वाली छह कंपनियां, टेनसेंट होल्डिंग लिमिटेड की पांच और रिटेलर com Limited की दो कंपनियां पर जुर्माना लगाया है.


इनमे से किस देश में हाल ही में विश्व के सबसे ऊँचे सैंडकैसल का निर्माण किया गया है?

  • इराक
  • ईरान
  • डेनमार्क
  • चीन

उत्तर: डेनमार्क – डेनमार्क ने हाल ही में विश्व के सबसे ऊँचे सैंडकैसल का निर्माण किया है. डेनमार्क ने 21.16 मीटर का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. डेनमार्क का नया सैंडकैसल 2019 में जर्मनी द्वारा बनाये गये 17.66 मीटर के पहले के रिकॉर्ड से 3.5 मीटर लंबा है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *