भारत और विदेश से सम्बंधित ’30 मई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’30 May 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 30th May 2020 in Hindi (30 मई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. भारत के किस राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का हाल ही में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है?
केरल
गुजरात
महाराष्ट्र
छत्तीसगढ़
सही उत्तर देखे
उत्तर: छत्तीसगढ़ - भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का हाल ही में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. वे छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहले मुख्यमंत्री बने थे. लेकिन वे अंतिम समय तक कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे.
प्रश्न 2. निम्न में से कितने वर्ष के इतिहास में पहली मोटो जीपी रेस रद्द कर दी गई है?
20 वर्ष
40 वर्ष
50 वर्ष
70 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: 70 वर्ष - कोरोनावायरस की वजह इस वर्ष जीपी रेस रद्द कर दी गई है. 70 वर्ष के इतिहास में पहली मोटो जीपी रेस रद्द कर दी गई है जो की ब्रिटिश आइल्स में रेस नहीं होगी. इस मोटो जीपी रेस का आयोजन साल 28 से 30 अगस्त तक सिल्वरस्टोन सर्किट पर होना था.
प्रश्न 3. इंटर मिलान के पूर्व कोच गिगी सिमोनी का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
55 वर्ष
63 वर्ष
81 वर्ष
94 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: 81 वर्ष - इटली के इंटर मिलान के पूर्व कोच गिगी सिमोनी का हाल ही में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने कोच रहते क्लब ने यूईएफए कप का खिताब जीता था.
प्रश्न 4. भारतीय जीवन बीमा निगम ने हाल ही में कौन सी योजना लांच की है?
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
प्रधानमंत्री बीमा योजना
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
सही उत्तर देखे
उत्तर: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना - प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (एलआईसी) ने हाल ही में प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (संशोधित-2020) को लांच किया है. जो की 2020 से तीन वित्तीय वर्ष 2023 तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
प्रश्न 5. इनमे से किस ऑटोमोबाइल कंपनी ने अपने ग्राहकों को बेहतर कर्ज सुविधा देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ गठजोड़ किया है?
हुंडई मोटर्स
मारुति सुजुकी इंडिया
हौंडा मोटर्स
महिंद्रा मोटर्स
सही उत्तर देखे
उत्तर: मारुति सुजुकी इंडिया - मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में भारत में अपने ग्राहकों को बेहतर कर्ज सुविधा देने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ हाँथ मिलाया है. जिससे ग्राहक अब आसानी से महीनो की क़िस्त के माध्यम से कार ख़रीद सकते है.
प्रश्न 6. भारत के किस राज्य में चौथा टाइगर रिजर्व बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है?
केरल
गुजरात
राजस्थान
महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: राजस्थान - भारत के राजस्थान राज्य में चौथा टाइगर रिजर्व बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है. यह टाइगर रिजर्व बूंदी जिले में रामगढ़, हिंडोली, डाबी व कालंदा के जंगलों में बनाया जाएगा. जिसके लिए मौजूदा विधानसभा सत्र में मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा.
प्रश्न 7. भारत की किस यूनिवर्सिटी के पीजीडीएम स्टूडेंट्स ने सर्वाधिक इंटरनेशनल प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया है?
जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी
रेनेसां यूनिवर्सिटी
कोलकाता यूनिवर्सिटी
दिल्ली यूनिवर्सिटी
सही उत्तर देखे
उत्तर: रेनेसां यूनिवर्सिटी - मध्य प्रदेश के रेनेसां यूनिवर्सिटी के पीजीडीएम स्टूडेंट्स ने सर्वाधिक इंटरनेशनल प्लेसमेंट का रिकॉर्ड बनाया है. इस यूनिवर्सिटी के पीजीडीएम स्टूडेंट्स ने अलफुतैम ग्रुप, जेडीवी ग्रुप, गरगाश ग्रुप, डब्ल्यू जे. टॉवेल ग्रुप और विलिस टॉवर ग्रुप जैसी इंटरनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट हासिल की है.
प्रश्न 8. कनाडा, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के खगोलविदों की टीम ने गर्म, बृहस्पति जैसे बहिर्ग्रहों के लिए ____ मॉडल बनाया है?
एयरबलून
क्लाउड एटलस
पानी
बर्फ
सही उत्तर देखे
उत्तर: क्लाउड एटलस - कनाडा, अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के खगोलविदों की टीम ने गर्म, बृहस्पति जैसे बहिर्ग्रहों के लिएक्लाउड एटलस मॉडल बनाया है. यह मॉडल दूर और अजीब दुनिया के वायुमंडल में गैसों का अध्ययन करने में मदद करेगा.
प्रश्न 9. निम्न में से किसने फास्टैग, रूपे और यूपीआई को बढ़ावा और बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चैटबोट लांच किया है?
भारतीय रिजर्व बैंक
बैंक ऑफ़ बड़ोदा
राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया
निति आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया - राष्ट्रीय पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी एनपीसीआई ने हाल ही में फास्टैग, रूपे और यूपीआई को बढ़ावा और बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चैटबोट लांच किया है. साथ ही इस चैटबोट से फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा.
प्रश्न 10. 30 मई को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
हिंदी पत्रकारिता दिवस
अंग्रेजी पत्रकारिता दिवस
उर्दू पत्रकारिता दिवस
तेलगु और तमिल पत्रकारिता दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: हिंदी पत्रकारिता दिवस - 30 मई को पूरे भारत में "हिंदी पत्रकारिता दिवस " मनाया जाता है. इस दिन वर्ष 1826 में पंडित युगुल किशोर शुक्ल ने पहले हिन्दी समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन शुरु किया था.