Current Affairs in Hindi – 10 June 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “10 जून 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘10 June 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


10 जून 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किसने भारत द्वारा निर्मित तटीय निगरानी रडार प्रणाली का हाल ही में उद्घाटन किया है?
क. डोनाल्ड ट्रम्प
ख. अमित शाह
ग. इब्राहिम मोहम्मद सोलेह
घ. क्सिंगजी पिंग

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इब्राहिम मोहम्मद सोलेह - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने हाल ही में भारत द्वारा निर्मित तटीय निगरानी रडार प्रणाली का हाल ही में उद्घाटन किया है और दोनों ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक वार्ता की है.

प्रश्‍न 2. स्वीडन की कितने वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को एमनेस्टी का पुरस्कार दिया गया है?
क. 16 वर्षीय
ख. 17 वर्षीय
ग. 18 वर्षीय
घ. 24 वर्षीय

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 16 वर्षीय - स्वीडन की 16 वर्ष की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को एमनेस्टी का पुरस्कार दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार वैश्विक स्तर पर बढ़ते तापमान के संकट पर दुनियाभर में लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए दिया गया है.

प्रश्‍न 3. भारत और किस देश की बीच पहली बार एक यात्री और मालवाहक फेरी सर्विस पर सहमति बनी है?
क. चीन
ख. जापान
ग. मालदीव
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मालदीव - हाल ही में भारत और मालदीव के बीच पहली बार एक यात्री और मालवाहक फेरी सर्विस पर सहमति बनी है. यह फेरी केरल के कोच्चि से मालदीव की राजधानी माले तक (कुल्हूधूफुशी एटॉल होकर) आएगी जिससे दोनों देश की बीच संबंध मजबूत होंगे और बल्कि पर्यटन भी बढ़ेगा.

प्रश्‍न 4. निम्न में से किस कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी ने 14 इंच स्क्रीन का दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप लांच किया है?
क. लेनोवो
ख. डेल
ग. आईबीएम
घ. एपल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. डेल - कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी डेल ने हाल ही में 14 इंच स्क्रीन का दुनिया का सबसे छोटा लैपटॉप डेल लैटीट्यूड 7400 2इन1 लॉन्च किया है. इस लैपटॉप को इंटरप्राइस यूजर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इस लैपटॉप की कीमत 1.35 लाख रुपए से शुरू है.

प्रश्‍न 5. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को पीछे छोड़कर कौन सी कार देश की टॉप एमपीवी कार बन गयी है?
क. मारुती आल्टो
ख. हुंडई वेर्ना
ग. मारुति अर्टिगा
घ. हुंडई क्रिएट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मारुति अर्टिगा - टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को पीछे छोड़कर हाल ही में मारुति अर्टिगा देश की टॉप एमपीवी कार बन गयी है. पिछले वर्ष लांच की गयी मारुति अर्टिगा ने लांचिंग के साथ ही महिंद्रा मराजो और रेनो लॉजी को सीधे चुनौती हुए बिक्री के मामले में उनसे आगे निकल गई.

प्रश्‍न 6. ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने हाल ही में महिला एकल में अपना कौन सा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है?
क. पहला
ख. दूसरा
ग. सातवा
ग. दसवा

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहला - ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने हाल ही में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है. उन्होंने फाइनल मुकबले में माकेर्ता वोनड्रोउसोवा को 6-1, 6-3 से हराकर महिला एकल का खिताब अपने नाम किया है.

प्रश्‍न 7. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड में किस टीम ने वनडे में लगातार सातवीं बार 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है?
क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
ख. भारतीय क्रिकेट टीम
ग. इंग्लैंड क्रिकेट टीम
घ. पाकिस्तान क्रिकेट टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इंग्लैंड क्रिकेट टीम - आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वनडे में लगातार सातवीं बार 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया है वे 7 बार 300 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गयी है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने फरवरी 2007 से लेकर मार्च 2007 के बीच 6 बार 300+ स्कोर बनाया था.

प्रश्‍न 8. निम्न में से किस कंपनी के सीएमडी संजय भाटी ने 2 लाख लोगों से 1400 करोड़ की ठगी का आरोप के चलते अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है?
क. महिंदा ग्रुप
ख. टाटा ग्रुप
ग. विप्रो
घ. गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड - गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड (बाइक बोट) के सीएमडी संजय भाटी ने हाल ही में 2 लाख लोगों से 1400 करोड़ की ठगी का आरोप के चलते अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है.

प्रश्‍न 9. देश में बम धमाकों के डेढ़ महीने बाद किस देश के खुफिया विभाग के प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. पाकिस्तान
घ. श्री लंका

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. श्री लंका - श्री लंका में बम धमाकों के डेढ़ महीने बाद श्रीलंका के खुफिया विभाग के प्रमुख सिसिरा मेंडिस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है की खुफिया विभाग के प्रमुख सिसिरा मेंडिस को उन्हें बम धमाके की जानकारी थी.

प्रश्‍न 10. निम्न में से किस देश की संसद के निचले सदन के द्वारा धारा रद्द करने पर देश में अब समलैंगिक संबंध अब अपराध नहीं है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. भूटान
घ. इटली

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भूटान - भूटान देश की संसद के निचले सदन के द्वारा वर्ष 2004 की दो धारा कीं रद्द करने पर अब देश में समलैंगिक संबंध अब अपराध नहीं है. रद्द की गयी दो धारा वे है जो ‘अप्राकृतिक संबंधों’ को गैरकानूनी मानती थी.
Read Also...  Current Affairs - 08 March 2018 - Questions and Answers in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *