19 June 2021 Current Affairs

GK Quiz on 19th June 2021 in Hindi (19 जून 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’19 जून 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 19 June 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 19th June 2021 in Hindi (19 जून 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


हाल ही में किसने COVID-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए एक कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स प्रोग्राम की शुरुआत की है?

  • राजनाथ सिंह
  • नरेंद्र सिंह
  • नरेंद्र मोदी
  • हरदीप सिंह पूरी

उत्तर: नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में COVID-19 फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए एक कस्टमाइज्ड क्रैश कोर्स प्रोग्राम की शुरुआत की है. इस प्रोग्राम का उद्देश्य पूरे भारत में 1 लाख से अधिक COVID योद्धाओं को कौशल प्रदान करना और उनके मौजूदा कौशल बढ़ाना है.


निम्न में से किस राज्य ने हाल ही में भारत रत्न के समान वार्षिक पुरस्कारों की अपनी श्रृंखला स्थापित करने का फैसला किया है?

  • केरल
  • गुजरात
  • असम
  • महाराष्ट्र

उत्तर: असम – असम राज्य की सरकार ने हाल ही में भारत रत्न के समान वार्षिक पुरस्कारों की अपनी श्रृंखला स्थापित करने का फैसला किया है. जिसमे पुरस्कार विजेताओं के लिए विभिन्न लाभ भी शामिल किये गये हैं. असम राज्य ने नागरिक पुरस्कार शुरू करने राज्य की मंत्रिमंडल की बैठक में लिया है.


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अध्ययन के लिए किस मिशन को मंजूरी दे दी है?

  • ग्लो ओशन मिशन
  • टाइप ओशन मिशन
  • गैप ओशन मिशन
  • डीप ओशन मिशन
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 4 May 2019 Questions and Answers

उत्तर: डीप ओशन मिशन – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अध्ययन के लिए और तापीय ऊर्जा के सोर्स का पता लगाने के लिए एक अपतटीय समुद्री स्टेशन स्थापित करने के लिए पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित डीप ओशन मिशन को मंजूरी दे दी है. यह मिशन संसाधनों के लिए गहरे महासागर की खोज करेगा.


भारत के किस राज्य में खोजी गयी टार्डीग्रेड्स की “स्टाइगारक्टस केरलेंसिस” की प्रजाति का नाम राज्य के नाम पर रखा गया है?

  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • दिल्ली
  • केरल

उत्तर: केरल – हाल ही में केरल राज्य में खोजी गयी टार्डीग्रेड्स की “स्टाइगारक्टस केरलेंसिस” की प्रजाति का नाम केरल राज्य के नाम पर रखा गया है. यह टार्डीग्रेड्स की छोटी प्रजातियां हैं जिन्हें आमतौर पर “वाटर बियर” और “मॉस पिगलेट” भी कहा जाता है.


19 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व डाक दिवस
  • विश्व विज्ञान दिवस
  • विश्व एथनिक दिवस
  • विश्व एड्स दिवस

उत्तर: विश्व एथनिक दिवस – 19 जून को विश्वभर में विश्व एथनिक दिवस मनाया जाता है. यह दिवस विश्व संस्कृति के संरक्षण तथा उसे सुरक्षित रखने के उद्देश्य से मनाया जाता है. बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री विद्या बालन एथनिक उत्पादों की ऑलनाइन कंपनी क्राफ्ट्सविला डॉट काम की ब्रांड एंबेसडर है.


भारत ने सौर ऊर्जा क्षेत्र में परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए किस पडोसी देश को 100 मिलियन डालर की LoC जारी की है?

  • नेपाल
  • भूटान
  • बांग्लादेश
  • श्री लंका

उत्तर: श्री लंका – भारत ने हाल ही में सौर ऊर्जा क्षेत्र में परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए पडोसी देश श्री लंका को 100 मिलियन डालर की LoC यानी ऋण सहायता जारी की है. इसके लिए भारतीय निर्यात-आयात बैंक और श्रीलंका सरकार के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 9 December 2020 Questions and Answers

इनमे से किस देश ने अगले महीने से जापानी यात्रियों के लिए एक वैक्सीन पासपोर्ट जारी करने की घोषणा की है?

  • भारत
  • अमेरिका
  • ताइवान
  • जापान

उत्तर: जापान – जापान ने हाल ही में अगले महीने से जापानी यात्रियों के लिए एक वैक्सीन पासपोर्ट जारी करने की घोषणा की है. जिससे विदेश में पर्यटन और व्यापारिक यात्राओं को फिर से शुरू किया जा सके. यह वैक्सीन पासपोर्ट एक इम्युनिटी पासपोर्ट या इम्युनिटी सर्टिफिकेट के रूप में भी जाना जाता है. जिसमे कागज के साथ-साथ डिजिटल प्रारूप में एक दस्तावेज है.


निम्न में से किस देश से यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने वर्ष `2021 के आखिरी तक विश्व के पहले लकड़ी के उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने की योजना बनाई है?

  • जापान
  • चीन
  • ऑस्ट्रेलिया
  • न्यूजीलैंड

उत्तर: न्यूजीलैंड – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने वर्ष `2021 के आखिरी तक न्यूजीलैंड से विश्व के पहले लकड़ी के उपग्रह “WISA वुडसैट” को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने की योजना बनाई है. इस उपग्रह को न्यूजीलैंड में माहिया प्रायद्वीप लॉन्च कॉम्प्लेक्स से लॉन्च किया जाएगा.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *