Home / Current Affairs Hindi / 18 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 18 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

18 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 18 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

1

18 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

18 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 18 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘18 February 2025 current affairs quiz in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 18 फरवरी 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q: निम्न में से किस देश ने चोंगझोउ में नयी एयरोइंजन परीक्षण सुविधा केंद्र का निर्माण शुरू किया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. अमेरिका
घ. ऑस्ट्रेलिया
Answer:- चीन – चीन ने पहली निजी एयरोइंजन परीक्षण सुविधा केंद्र का निर्माण सिचुआन प्रांत के चोंगझोउ में शुरू किया है. इस परियोजना का उद्देश्य छोटे और मध्यम आकार के विमान इंजनों के लिए उच्च ऊंचाई परीक्षण में लंबे समय से चली आ रही चुनौतियों का समाधान करना है.

Q: 2025 स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स का आयोजन किस शहर में हुआ है?
क. पुणे
ख. मुंबई
ग. दिल्ली
घ. कोलकाता
Answer:- मुंबई – मुंबई के ताज महल पैलेस में 2025 स्पोर्टस्टार एसेस अवार्ड्स का आयोजन हुआ जिसमे भारत के शीर्ष खेल प्रतिभाओं को उनके अद्वितीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है. इस समारोह में हॉकी के दिग्गज पी.आर. श्रीजेश और शूटर मनु भाकर ने शीर्ष पुरस्कार जीते है.

Q: किस देश के धावक जैकब किप्लिमो ने बार्सिलोना में हाफ-मैराथन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है?
क. जापान
ख. चीन
ग. अमेरिका
घ. यूगांडा
Answer:- यूगांडा – युगांडा के धावक जैकब किप्लिमो ने बार्सिलोना में इतिहास रचते हुए हाफ मैराथन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है .उन्होंने 2021 में यह खिताब जीता था, ने 21.0975 किमी की दौड़ को मात्र 56 मिनट 42 सेकंड में पूरा कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 23 July 2020 Questions and Answers

Q: किस मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. विज्ञान मंत्रालय
ग. महिला मंत्रालय
घ. जनजातीय मंत्रालय
Answer:- जनजातीय मंत्रालय – जनजातीय मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में किया है. भारत की समृद्ध जनजातीय धरोहर, संस्कृति और परंपराओं का उत्सव है.

Q: किस बोर्ड ने कॉर्पोरेट प्रशासन को मजबूत करने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक समर्पित पोर्टल लॉन्च किया है?
क. वित मंत्रालय
ख. विज्ञान मंत्रालय
ग. सेबी
घ. इसरो
Answer:- सेबी – भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सूचीबद्ध कंपनियों के लेनदेन की रिपोर्टिंग और निगरानी को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से एक समर्पित पोर्टल लॉन्च किया है. यह नया RPT पोर्टल पारदर्शी और जवाबदेह बाजार वातावरण बनाने की दिशा में SEBI के प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

Q: स्थानीय शासन प्रदर्शन सूचकांक में किस राज्य ने शीर्ष स्थान हासिल किया है?
क. केरल
ख. दिल्ली
ग. महाराष्ट्र
घ. कर्नाटक
Answer:- कर्नाटक – स्थानीय शासन प्रदर्शन सूचकांक में कर्नाटक ने शीर्ष स्थान हासिल किया है. यह सूचकांक स्थानीय निकायों के प्रबंधन, वित्तीय स्थिति, क्षमता निर्माण और जवाबदेही जैसे विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करता है.

Q: किस फ़ूड डिलीवरी कंपनी ने एआई लैस कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म नगेट (Nugget) को लॉन्च किया है?
क. स्विग्गी
ख. ज़ेप्त्रो
ग. जोमेटो
घ. फ्लिप्कार्ट
Answer:- जोमेटो – फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो ने एआई लैस कस्टमर सपोर्ट प्लेटफॉर्म नगेट (Nugget) को लॉन्च किया है. यह नगेट एक नो-कोड, एआई लैस कस्टमर सपोर्ट सॉल्यूशन है, जो कारोबार को टेक्निकल एक्सपर्टिज की आवश्यकता के बिना ग्राहक सेवा ऑटोमेटिक करने में सक्षम बनाता है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi - 6 January 2019 GK Questions and Answers

Q: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने हाल ही में कितने वर्ष पूरे कर लिए है?
क. पांच वर्ष
ख. सात वर्ष
ग. आठ वर्ष
घ. नौ वर्ष
Answer:- नौ वर्ष – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ने हाल ही में 9 वर्ष पूरे कर लिए है. यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2016 में शुरू की गई यह योजना, अप्रत्याशित प्राकृतिक खतरों के कारण होने वाले फसल नुकसान के लिए एक व्यापक ढाल प्रदान करती है.

1 ने “18 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 18 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi” पर विचार किया;

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *