Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 6 January 2019 GK Questions and Answers

6 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 6 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘6 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


6 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. सरकार के स्वामित्व वाली किस कंपनी को वित्त वर्ष 2017-18 में 26,147.52 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है?
क. कोल इंडिया
ख. भारतीय जीवन बीमा निगम
ग. बीएमडब्लू
घ. निति आयोग

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारतीय जीवन बीमा निगम - सरकार के स्वामित्व वाली भारतीय जीवन बीमा निगम यानि LIC को वित्त वर्ष 2017-18 में 26,147.52 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 में LIC को 20,269.47 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था.

प्रश्‍न 2. रूस किस वर्ष के अक्तूबर महीने से भारत को एस-400 सर्फेस टू एयर मिसाइल की डिलीवरी देना शुरू कर देगा?
क. 2019
ख. 2020
ग. 2021
घ. 2022

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2020 - हाल ही में रूस ने कहा है की वह अक्तूबर 2020 से भारत को एस-400 सर्फेस टू एयर मिसाइल की डिलीवरी देना शुरू कर देगा, और सारी पांच स्कवाड्रन की डिलिवरी अप्रैल 2023 तक हो जाएंगी.

प्रश्‍न 3. अजय माकन ने हाल ही में दिल्ली प्रदेश की किस पोलिटिकल पार्टी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. कांग्रेस पार्टी
ख. भाजपा पार्टी
ग. समाजवादी पार्टी
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. कांग्रेस पार्टी - अजय माकन ने हाल ही में दिल्ली प्रदेश की कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है, और कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिए है.

प्रश्‍न 4. 14,000 करोड़ रुपए के लोन घोटाले के मामले में किस बैंक के 3 पूर्व कर्मचारी गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है?
क. एसबीआई
ख. पीएनबी
ग. क्रेडिट सुइस बैंक
घ. बैंक ऑफ़ इंडिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. क्रेडिट सुइस बैंक - हाल ही में क्रेडिट सुइस बैंक में 14,000 करोड़ रुपए के लोन घोटाले के मामले में 3 पूर्व कर्मचारी गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है, जिसमे एक भारतीय है, एंड्रयू पीअर्स, सुरजन सिंह और डेटेलिना सुबेवा को लंदन में गिरफ्तार किया गया है.

प्रश्‍न 5. टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट का युगल खिताब किस जोड़ी ने जीता है?
क. रोजर फेडरर- नोवाक जोकोविच
ख. नोवाक जोकोविच – मारिया शारापोवा
ग. रोहन बोपन्ना – दिविज शरण
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रोहन बोपन्ना - दिविज शरण - शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण ने टाटा ओपन महाराष्ट्र टेनिस टूर्नामेंट का युगल खिताब जीत लिया है, उन्होंने ब्रिटेन के ल्यूक बेम्ब्रिज और जॉनी ओमारा को 6-3, 6-4 से हराया है.

प्रश्‍न 6. प्रो रेसलिंग लीग की नीलामी में किसने बजरंग पुनिया को 30 लाख रुपए में खरीदा है?
क. पंजाब रॉयल्स
ख. दिल्ली सुल्तांस
ग. मुंबई मराठी
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पंजाब रॉयल्स - पंजाब रॉयल्स ने हाल ही मे प्रो रेसलिंग लीग की नीलामी में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया को सबसे महंगा 30 लाख रुपए में खरीदा है जबकि विनेश फोगाट को मुंबई मराठी ने 25 लाख रुपए में खरीदा है.

प्रश्‍न 7. दिसंबर को खत्म तिमाही के लिए किस कंपनी ने रेवेन्यू गाइडेंस घटाकर 84 अरब डॉलर कर दी है?
क. गूगल
ख. अमेज़न
ग. फ्लिप्कार्ट
घ. एपल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एपल - दिसंबर को खत्म तिमाही के लिए आईफोन कंपनी एपल ने रेवेन्यू गाइडेंस घटाकर 84 अरब डॉलर कर दी है, पहले एप्पल ने 89 से 93 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान जताया था.

प्रश्‍न 8. किस देश की पर्सनल ट्रांसपोर्टर कंपनी सेग्वे ने पहला डिलीवरी रोबोट “लूमो” बनाया है?
क. जापान
ख. भारत
ग. अमेरिका
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका - अमेरिका की पर्सनल ट्रांसपोर्टर कंपनी सेग्वे ने अपना पहला डिलीवरी रोबोट "लूमो" बनाया है , इस रोबोट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.

प्रश्‍न 9. किस देश ने हाल ही में सबसे शक्तिशाली बम “मदर ऑफ ऑल बॉम्स” बनाया है?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. रूस
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चीन - अमेरिका के 'मदर ऑफ ऑल बॉम्स' और रूस के 'फादर ऑफ ऑल बॉम्स' के बाद हाल ही में चीन ने इन दोनों शक्तिशाली बमों से शक्तिशाली बम "मदर ऑफ ऑल बॉम्स" बनाया है.

प्रश्‍न 10. 181 साल के बाद किस देश की संसद कांग्रेस में सिर ढंककर आने पर लगी रोक हटा दी है?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. रूस
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. अमेरिका - हाल ही में अमेरिका की 181 साल के बाद संसद कांग्रेस में सिर ढंककर आने पर लगी रोक हटा दी है, यह फैसला निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने किया है.

Read Also Current Affairs Daily January 5 2019 Hindi
Read Also Current Affairs Daily January 4 2019 Hindi
Read Also Current Affairs Daily January 3 2019 Hindi

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *