भारत और विदेश से सम्बंधित ‘3 अक्टूबर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘3 October 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 3rd October 2020 in Hindi (3 अक्टूबर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. निम्न में से किस वर्ष पहली बार नौसेना में शामिल किए गए युद्धपोत आईएनएस विराट को बेचने के लिए उसके मालिक ने 100 करोड़ रुपये का निर्धारित किये है?
1980
1982
1985
1987
सही उत्तर
उत्तर: 1987 - वर्ष 1987 में पहली बार नौसेना में शामिल किए गए युद्धपोत आईएनएस विराट को बेचने के लिए उसके मालिक ने 100 करोड़ रुपये का निर्धारित किये है. मुंबई में स्थित एक कंपनी इसे टूटने से बचाकर संग्रहालय बनाने के उद्देश्य से खरीदने को तैयार है. वर्ष 2017 में आईएनएस विराट को सेवा से हटा दिया गया था इसे श्री राम ग्रुप ने इस साल जुलाई में हुई नीलामी में 38.54 करोड़ रुपये में खरीदा था.
प्रश्न 2. गूगल ने आने वाले कितने वर्ष तक कंटेंट पार्टनरशिप की तहत विश्व के चुनिंदा न्यूज पब्लिशर्स को 1 बिलियन डॉलर देने की घोषणा की है?
2 वर्ष
3 वर्ष
4 वर्ष
5 वर्ष
सही उत्तर
उत्तर: 3 वर्ष - गूगल ने आने वाले 3 वर्ष तक कंटेंट पार्टनरशिप की तहत विश्व के चुनिंदा न्यूज पब्लिशर्स को 1 बिलियन डॉलर देने की घोषणा की है. गूगल ये पैसे अपने एक प्रोग्राम के तहत देगा जहां कंपनी के न्यूज प्रोडक्ट पर कंटेंट अपलोड करेंगे. गोगोले सुंदर पिचाई के मुताबिक़, गूगल न्यूज़ से जुड़ा ये नया प्रोडक्ट सबसे पहले जर्मनी में शोकेस किया जाएगा.
प्रश्न 3. भारत के किस राज्य की 1988 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री एस अपर्णा ने नए केंद्रीय औषधि सचिव के रूप में पदभार संभाला है?
गुजरात
केरल
दिल्ली
महाराष्ट्र
सही उत्तर
उत्तर: गुजरात - गुजरात की 1988 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री एस अपर्णा ने नए केंद्रीय औषधि सचिव के रूप में पदभार संभाला है. उन्होंने हाल ही में डॉ पीडी वाघेला के सेवा निवृत्त होने के बाद यह पद संभाला है. आईएएस अधिकारी सुश्री एस अपर्णा विश्व बैंक में 2017 में कार्यकारी निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं. उन्होंने भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका का प्रतिनिधित्व किया था.
प्रश्न 4. केरल के पलक्कड़ जिले में हाल ही में राज्य के पहले व देश के कौन से वें मेगा फूड पार्क की शुरुआत की गयी है?
7वें
12वें
20वें
25वें
सही उत्तर
उत्तर: 20वें - केरल के पलक्कड़ जिले में हाल ही में राज्य के पहले व देश के 20वें मेगा फूड पार्क की शुरुआत की गयी है. इसमें 25-30 खाद्य प्रसंस्करण यूनिटों में 250 करोड़ रूपए का अतिरिक्त निवेश आएगा और पूरे साल में 450-500 करोड़ रूपये का कारोबार होगा. केरल का यह पार्क 5,000 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार प्रदान करेगा.
प्रश्न 5. कैलिफोर्निया के किस डिस्ट्रिक्ट जज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा पर लगाए बैन पर रोक लगा दी है?
जेफ्री व्हाइट
जेम्स कैर्री
अलेक्सी मेस्थ्र
केथरीन बूटर
सही उत्तर
उत्तर: जेफ्री व्हाइट - कैलिफोर्निया के डिस्ट्रिक्ट जज जेफ्री व्हाइट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा पर लगाए बैन पर रोक लगा दी है. इस एच-1बी वीजा पर लगे बैन को हटाने के लिए व्यापारिक संगठनों ने डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्युरिटी के खिलाफ याचिका दाखिल की थी.
प्रश्न 6. भारत के किस राज्य की आरती रघुनाथ ने 90 दिन में 350 ऑनलाइन कोर्स करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
गुजरात
महाराष्ट्र
केरल
पंजाब
सही उत्तर
उत्तर: केरल - भारत के केरल राज्य की आरती रघुनाथ ने 90 दिन में 350 ऑनलाइन कोर्स करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. वे एमईएस कॉलेज में एमएससी बायोकेमेस्ट्री की सेकंड ईयर स्टूडेंट हैं. आरती के अनुसार, मेरी कॉलेज फैकल्टी ने मुझे ऑनलाइन कोर्स की दुनिया से परिचित कराया। ऑनलाइन कोर्स की विशाल रेंज है.
प्रश्न 7. गांधी जयंती पर किस मिशन के अंतर्गत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए “100 दिवसीय अभियान” की शुरुआत की गयी है?
जिज्ञासा मिशन
जल जीवन मिशन
अम्बेडकर मिशन
पीएमकेवाई मिशन
सही उत्तर
उत्तर: जल जीवन मिशन - देश के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पाइप के माध्यम से सुरक्षित जलापूर्ति सुनिश्चित करने और प्रत्येक ग्रामीण के घर में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गांधी जयंती पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘100 दिवसीय अभियान’ की शुरुआत की है. इस अभियान के तहत राज्य सरकारों से इन सार्वजनिक संस्थानों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान का सर्वोत्तम उपयोग करने की भी अपील की है.
प्रश्न 8. केवीआईसी ने हाल ही में कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए कितने मेगा कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया है?
50 कार्यक्रमों
100 कार्यक्रमों
150 कार्यक्रमों
200 कार्यक्रमों
सही उत्तर
उत्तर: 150 कार्यक्रमों - केवीआईसी यानी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग ने हाल ही में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर कारीगरों को सशक्त बनाने के लिए 150 मेगा कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया है. यह केवीआईसी द्वारा देश में इतनी बड़ी संख्या का अब तक का पहला प्रयोग था जबकि पहली बार केवीआईसी की महत्वाकांक्षी कुम्हार सशक्तिकरण योजना मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स तक पहुंची है.
प्रश्न 9. बरमुडा के पूर्व खिलाड़ी डेविड हेम्प को किस देश की महिला क्रिकेट टीम का नए कोच नियुक्त किया गया है?
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
नेपाल महिला क्रिकेट टीम
सही उत्तर
उत्तर: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम - बरमुडा के पूर्व खिलाड़ी डेविड हेम्प को पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का नए कोच नियुक्त किया गया है. वे इकबाल इमाम का स्थान लेंगे. डेविड हेम्प 5 वर्ष तक ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न और विक्टोरिया की महिला टीम के साथ कार्य कर चुके है. उन्होंने बरमुडा के लिए 22 वनडे मैच खेले हैं। वहीं ग्लोमोर्गन, फ्री स्टेट, वारविकशायर के लिए 271 मैच खेले हैं.
प्रश्न 10. मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा 5000 रन पूरे करने वाले कौन से बल्लेबाज बन गए है?
पहले
दुसरे
तीसरे
चौथे
सही उत्तर
उत्तर: तीसरे - मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने आईपीएल के 13वें मैच में 45 गेंदो पर 70 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रोहित शर्मा के अलावा ऐसा कारनामा विराट कोहली और सुरेश रैना ने किया है. बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली ने 5430 रन बनाए हैं.
प्रश्न 11. वेस्टइंडीज क्रिकेट ने किस पूर्व दिग्गज क्रिकेटर को वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया है?
ब्रान लारा
कर्टनी वॉल्श
सनाथ जयसूर्या
डेसमंड हेंस
सही उत्तर
उत्तर: कर्टनी वॉल्श - वेस्टइंडीज क्रिकेट ने पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कर्टनी वॉल्श को वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम का प्रमुख कोच नियुक्त किया है. वे साल 2022 तक इस पद पर रहेंगे. पूर्व तेज गेंदबाज वॉल्श, बांग्लादेश मेंस क्रिकेट टीम के सहायक कोच रह चुके हैं. उन्होंने 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट लिए है। वह वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.