Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 24 June 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 24 June 2019 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित “24 जून 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘24 June 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


24 जून 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. जीएसटी परिषद ने राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधक प्राधिकरण का कार्यकाल कितने वर्ष के लिए बढ़ा दिया है?
क. 1 वर्ष
ख. 2 वर्ष
ग. 3 वर्ष
घ. 5 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2 वर्ष - हाल ही में जीएसटी परिषद ने राष्ट्रीय मुनाफाखोरी रोधक प्राधिकरण का कार्यकाल 2 वर्ष बढ़ा दिया है और जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को नहीं देने वाली कंपनियों पर 10 प्रतिशत तक जुर्माना लगाने की मंजूरी भी दे दी है.

प्रश्‍न 2. 72 वर्षीय अमेरिकी बिजनेसमैन स्टीफन स्वार्जमैन ने किस यूनिवर्सिटी को 150 मिलियन पाउंड का डोनेशन दिया है?
क. कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी
ख. टेक्सास यूनिवर्सिटी
ग. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
घ. वाशिंगटन यूनिवर्सिटी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी - 72 वर्षीय अमेरिकी बिजनेसमैन स्टीफन स्वार्जमैन ने हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को 150 मिलियन पाउंड ( करीब 1300 करोड़ रुपए) का डोनेशन दिया है. इन पैसों से ह्यूमैनिटीज सेंटर बनाया जाएगा जिसमे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में पढ़ाया जाएगा.

प्रश्‍न 3. भारत के महाराष्ट्र और किस राज्य में बनने वाली कोल्हापुरी चप्पल को जीआई टैग दिया गया है?
क. केरल
ख. दिल्ली
ग. कर्नाटक
घ. पंजाब

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कर्नाटक - भारत के महाराष्ट्र और कर्नाटक में बनने वाली कोल्हापुरी चप्पल को जीआई टैग दिया गया है. यह टैग दोनों राज्यों कों संयुक्त रूप से दिया गया है. इस चप्पल को चमड़े से और हाथ के द्वारा महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर तथा सतारा और कर्नाटक के बेलगाम, धारवाड़, बागलकोट तथा बीजापुर जिले में बनाया जाता है.

प्रश्‍न 4. भारतीय वैज्ञानिकों ने हाल ही में कौन सी बीमारी के लिए नया टीका विकसित किया है ?
क. टी.बी
ख. एड्स
ग. एंथ्रेक्स
घ. ब्लड क्लोट्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: एंथ्रेक्स - भारतीय वैज्ञानिकों ने हाल ही में एंथ्रेक्स नामक बीमारी का नया और बेहतर टीका विकसित किया है. जो की पहले से मौजूद टीके से काफी अधिक प्रभावशाली है. क्योंकि यह एंथ्रेक्स विष के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न के साथ-साथ बीजाणुओं से भी हमारी रक्षा करता है.

प्रश्‍न 5. एआईसीटीई के द्वारा स्वीकृत सीटों से 42 अधिक छात्रों का ऐडमिशन लेने के लिए किसने फोरे स्कूल ऑफ मैनेजमेंट पर जुर्माना लगाया है?
क. हाईकोर्ट
ख. सुप्रीमकोर्ट
ग. शिक्षा मंत्रालय
घ. केंद्र सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सुप्रीमकोर्ट - सुप्रीमकोर्ट ने हाल ही में एआईसीटीई के द्वारा स्वीकृत सीटों से 42 अधिक छात्रों का ऐडमिशन लेने के लिए फोरे स्कूल ऑफ मैनेजमेंट पर 23.10 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है. कोर्ट ने कहा है की शिक्षण संस्थान स्वीकृत सीटों से अधिक ऐडमिशन लेकर छात्रों का भविष्य खतरे में डालते हैं.

प्रश्‍न 6. भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए वर्ल्ड कप के मैच में किस खिलाडी ने इस वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक ली है?
क. रशीद खान
ख. मोहमद नबी
ग. मोहम्मद शमी
घ. हार्दिक पंड्या

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मोहम्मद शमी - वर्ल्ड कप 2019 के भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इस वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक ली है. इस हेट्रिक के साथ मोहम्मद शमी वर्ल्ड में हेट्रिक लेने वाले दुसरे भारतीय और नॉवे खिलाडी बन गए है.

प्रश्‍न 7. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है?
क. मोहमद शमी
ख. मनप्रीत सिंह गोनी
ग. भुवनेश्वर कुमार
घ. जसप्रीत बूमराह

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मनप्रीत सिंह गोनी - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज मनप्रीत सिंह गोनी ने हाल ही में सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट कैरियर में पंजाब क्रिकेट टीम को कई मैच में जीत दिलाई है. उनके संन्यास की जानकारी पीसीए के प्रवक्ता सुशील कपूर ने दी है.

प्रश्‍न 8. भारतीय क्रिकेट टीम के किस पूर्व खिलाडी को कनाडा टी20 लीग में टोरंटो नेशनल्स ने विदेशी खिलाड़ी के तौर पर चुना है?
क. सुरेश रैना
ख. युवराज सिंह
ग. मनप्रीत सिंह गोनी
घ. स्टुअर्ट बिन्नी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. युवराज सिंह - भारतीय क्रिकेट टीम से हाल ही में संन्यास लेने वाले पूर्व खिलाडी युवराज सिंह को कनाडा टी20 लीग में टोरंटो नेशनल्स ने विदेशी खिलाड़ी के तौर पर चुना है साथ ही वे विदेश में टी20 लीग खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे.

प्रश्‍न 9. सभी पंजीकृत खेल संघों के संचालन संगठन खेल और मनोरंजन आयोग ने किस देश की क्रिकेट टीम को निलंबित कर दिया गया है?
क. बरमूडा क्रिकेट
ख. पाकिस्तान क्रिकेट
ग. आयरलैंड क्रिकेट
घ. जिम्बाब्वे क्रिकेट

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. जिम्बाब्वे क्रिकेट - सभी पंजीकृत खेल संघों के संचालन संगठन खेल और मनोरंजन आयोग ने जिम्बाब्वे क्रिकेट और उनके कार्यकारी प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी को निलंबित कर दिया गया है.

प्रश्‍न 10. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस से किस देश में जाने वाली फ्लाइटों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया है?
क. इंडोनेशिया
ख. अमेरिका
ग. फ्रांस
घ. जॉर्जिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. जॉर्जिया - रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस से जॉर्जिया जाने वाली फ्लाइटों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है. क्योंकि जॉर्जिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान लगभग 240 लोगों के घायल हो जाने के बाद राष्ट्रपति ने यह फैसला लिया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 20 November 2018 GK Questions and Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *