Current Affairs in Hindi – 29 June 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “29 जून 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘29 June 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


29 जून 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. निम्न में से किस कंपनी के प्रमुख डिजाइनर जॉनी ईव ने कंपनी छोड़ने की घोषणा की है?
क. गूगल
ख. एप्पल
ग. टीसीएस
घ. माइक्रोसॉफ्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. एप्पल - एप्पल कंपनी के प्रमुख डिजाइनर जॉनी ईव ने कंपनी छोड़ने की घोषणा की है. वे 2 दशकों से एप्पल के साथ जुड़े रहे हैं. उनकी बदौलत ही एप्पल आज यह विश्व की सबसे महंगी कंपनियों में एक है.

प्रश्‍न 2. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष साइरस पूनावाला को किस विश्वविद्यालय ने मानद उपाधि से सम्मानित किया है?
क. केलिफोर्निया विश्वविद्यालय
ख. वाशिंगटन विश्वविद्यालय
ग. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
घ. दिल्ली विश्वविद्यालय

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय - सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष साइरस पूनावाला को हाल ही में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने मानद उपाधि से सम्मानित किया है. उन्होंने अपना पूरा जीवन बचाने वाली वैक्सीन के क्षेत्र में कार्य किया है.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किस राज्य विधानसभा में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है?
क. दिल्ली विधानसभा
ख. पंजाब विधानसभा
ग. केरल विधानसभा
घ. राजस्थान विधानसभा

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. राजस्थान विधानसभा - राजस्थान विधानसभा में हाल ही में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही मीडियाकर्मी को किसी भी राज्यमंत्री या विपक्षी दल के नेताओं से मिलने की अनुमति नहीं है.

प्रश्‍न 4. भारत ने हाल ही में सेना के द्वारा उपयोग लाये जाने वाले कौन से परमाणु सक्षम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
क. पृथ्वी-1
ख. पृथ्वी-2
ग. पृथ्वी-3
घ. पृथ्वी-4

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. पृथ्वी-2 - भारत ने हाल ही में सेना के द्वारा उपयोग लाये जाने वाले पृथ्वी-2 परमाणु सक्षम मिसाइल का ओड़िशा तट के परीक्षण रेंज से सफल परीक्षण किया है. इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर तक है. यह मिसाइल सतह से सतह तक मार करने वाली है.

प्रश्‍न 5. भारत की कौन सी टेलिकॉम कंपनी 3G सर्विस बंद करने वाली पहली कंपनी बन गयी है?
क. रिलायंस
ख. वोडाफोन
ग. आईडिया
घ. एयरटेल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एयरटेल - एयरटेल कंपनी ने हाल ही में कोलकाता में अपनी 3G सर्विस बंद कर दी है. साथ ही एयरटेल टेलिकॉम कंपनी 3G सर्विस बंद करने वाली पहली कंपनी बन गयी है. हालाँकि 2G सर्विस जारी रहेगी और कंपनी अब 4G पर फोकस करेगी.

प्रश्‍न 6. राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किस राज्य का नया अध्यक्ष कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को नियुक्त किया है?
क. केरल
ख. छत्तीसगढ़
ग. पंजाब
घ. गुजरात

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. छत्तीसगढ़ - राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हाल ही में छत्तीसगढ़ का नया अध्यक्ष कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम को नियुक्त किया है. साथ ही ऐसा पहली बार हुआ है कि कांग्रेस ने बस्तर से अपना प्रदेश अध्यक्ष चुना है.

प्रश्‍न 7. लोकसभा में अमित शाह ने किस राज्य में राष्ट्रपति शासन को 6 महीने और बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. जम्मू-कश्मीर
घ. चेन्नई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. जम्मू-कश्मीर - अमित शाह ने हाल ही में लोकसभा में जम्मू-कश्मीर राज्य में राष्ट्रपति शासन को 6 महीने और बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने लोकसभा में कहा है की जम्मू-कश्मीर में अभी विधानसभा अस्तित्व में नहीं है, इसलिए चुनाव होने तक वहां राष्ट्रपति शासन को बढ़ाया जाए.

प्रश्‍न 8. भारत में 29 जून को प्रतिवर्ष कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
ख. राष्ट्रीय डाक दिवस
ग. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
घ. राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस - भारत में 29 जून को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है. यह दिवस राष्‍ट्रीय विकास में सरकारी सांख्‍यिकी के महत्त्व को उजागर करने के लिए संगोष्‍ठियों, चर्चाओं तथा प्रतियोगिताओं को आयोजित करके मनाया जाता है.

प्रश्‍न 9. विश्व कप 2019 में भारत ने किस टीम को 125 रनों से हराकर विश्व कप इतिहास में उस टीम के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की है?
क. पाकिस्तान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. वेस्टइंडीज़
घ. श्रीलंका

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. वेस्टइंडीज़ - विश्व कप 2019 में भारत ने वेस्टइंडीज़ टीम को 125 रनों से हराकर विश्व कप इतिहास में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2011 में 80 रनों से जीत दर्ज की है.

प्रश्‍न 10. इनमे से किस देश ने भारतीयों के लिए हज यात्रा के कोटे में 30,000 की बढ़ोतरी की है?
क. सऊदी अरब
ख. जापान
ग. इराक
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. सऊदी अरब - सऊदी अरब ने हाल ही में भारतीयों के लिए हज यात्रा के कोटे में 30,000 की बढ़ोतरी की है. अब से एक वर्ष में 2 लाख जायरीन हज यात्रा कर सकते हैं. अब तक यह आंकड़ा 1,70,000 का था.

प्रातिक्रिया दे0

Your email address will not be published. Required fields are marked *