Home / Current Affairs Hindi / 22nd to 31st October 2019 Current Gk Questions and Answers in Hindi

22nd to 31st October 2019 Current Gk Questions and Answers in Hindi

0

October-2019 Last (Fourth) week hindi current affairs GS team published here very important top current affairs of 22nd to 31st October in Hindi with the help of you will know what happened in October 2019 Last week questions and answers in Hindi.

अक्टूबर चौथे (आखिरी) सप्ताह की सामयिकी प्रश्नोत्तरी हिंदी में


प्रश्‍न 1. निम्न में से किस वर्ष देश में पहला डिजिटल मॉल “डिजिटल मॉल ऑफ एशिया” लांच किया जायेगा?
क. 2020
ख. 2021
ग. 2022
घ. 2025

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 2020 - वर्ष 2020 में देश में पहला डिजिटल मॉल "डिजिटल मॉल ऑफ एशिया" लांच किया जायेगा. इस डिजिटल मॉल में लोग पीसी, लैपटॉप या मोबाइल फोन के जरिए घूमकर खरीदारी कर सकेंगे. यह डिजिटल मॉल चीन और जापान जैसे देशों में भी लॉन्‍च किया जायेगा.

प्रश्‍न 2. हाल ही में किस राज्य सरकार ने 2 से अधिक बच्चे वाले लोगों को सरकारी नौकरी नहीं देने की घोषणा की है?
क. दिल्ली सरकार
ख. केरल सरकार
ग. असम सरकार
घ. गुजरात सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. असम सरकार - असम सरकार ने हाल ही में 2 से अधिक बच्चे वाले लोगों को सरकारी नौकरी नहीं देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है की छोटे परिवार के मानक के मुताबिक 01 जनवरी 2021 से 2 से अधिक बच्चे वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी.

प्रश्‍न 3. भारत में भूख और कुपोषण के विरुद्ध जागरुकता फैलाने के लिए किसने “फीड अवर फ्यूचर” की शुरूआत की है?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. यूनेस्को
ग. डब्ल्यूएचओ
घ. डब्ल्यूएफपी

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. डब्ल्यूएफपी - डब्ल्यूएफपी यानी संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने हाल ही में भारत में भूख और कुपोषण के विरुद्ध जागरुकता फैलाने के लिए सिनेमा के द्वारा विज्ञापन अभियान ‘फीड अवर फ्यूचर’ की शुरूआत की है. इस अभियान ने यूएफओ मूवीज़ के साथ मिलकर लॉन्च किया है.

प्रश्‍न 4. वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत 14 रैंक की छलांग के साथ कौन से स्थान पर पहुच गया है?
क. 60वें
ख. 63वें
ग. 66वें
घ. 72वें

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 63वें - वर्ल्ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भारत 14 रैंक की छलांग के साथ 63वें स्थान पर पहुच गया है. जबकि पिछले वर्ष भारत 2018-19 की लिस्ट में 77वें स्थान पर था. भारत देश लगातार तीसरे वर्ष अर्थव्यवस्था के मामले में टॉप-10 सुधारक देशों में शामिल हुआ है.

प्रश्‍न 5. किस कंपनी के विशेषज्ञों की टीम ने एक मशीन बनायीं जिसके द्वारा 200 सेकेंड में वह गणना पूरी की जा सकेगी जिसमे कंप्यूटर को 10,000 वर्ष लगेंगे?
क. अमेज़न
ख. गूगल
ग. माइक्रोसॉफ्ट
घ. फेसबुक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. गूगल - गूगल कंपनी के विशेषज्ञों की टीम ने साइकामोर मशीन पर काम करते हुए एक मशीन बनायीं जिसके द्वारा 200 सेकेंड में वह गणना पूरी की जा सकेगी जिसमे कंप्यूटर को 10,000 वर्ष लगेंगे. इस मशीन ने विश्व के अब तक के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर को भी पीछे छोड़ दिया है. इसे "क्वांटम सुपरमेसी" कहते हैं.

प्रश्‍न 6. निम्न में से किस देश की राजधानी बोगोटा में पहली निर्वाचित महिला महापौर बनी हैं?
क. इराक
ख. वियतनाम
ग. कोलंबिया
घ. ऑस्ट्रलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कोलंबिया - कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में पहली निर्वाचित महिला महापौर बनी हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली क्लॉडिया लोपेज को राजधानी बोगोटा में पहली निर्वाचित महिला महापौर चुना गया है.

प्रश्‍न 7. बांग्लादेश के किस खिलाडी पर बैन लगने के बाद खिलाडी ने एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति से इस्तीफ़ा दे दिया है?
क. सैफ हसन
ख. मोमिनुल हक
ग. महमूदउल्लाह
घ. शाकिब-अल-हसन

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. शाकिब-अल-हसन - हाल ही में बांग्लादेश के खिलाडी शाकिब-अल-हसन पर बैन लगने के बाद खिलाडी ने एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति से इस्तीफ़ा दे दिया है. वे अक्टूबर 2017 में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब समिति से जुड़े थे. हाल ही में आईसीसी ने शाकिब-अल-हसन पर 2 वर्ष का बैन लगा दिया है.

प्रश्‍न 8. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. पंजाब
घ. गोवा

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. गोवा - जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है और भारत सरकार ने गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का पहला उप-राज्यपाल नियुक्त किया है. साथ ही राधाकृष्ण माथुर को केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का नया उप-राज्यपाल बनाया गया है.

प्रश्‍न 9. दुनिया के सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों के मामले भारत का कौन सा राज्य दुनियाभर में तीसरे स्थान पर रहा है?
क. केरल
ख. राजस्थान
ग. पंजाब
घ. मध्यप्रदेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मध्यप्रदेश - ट्रैवल मीडिया कंपनी "लोनली प्लैनेट" की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों के मामले भारत का मध्यप्रदेश राज्य दुनियाभर में तीसरे स्थान पर रहा है. इस रिपोर्ट को वर्ष 2020 के लिए दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों के सर्वेक्षण के आधार तैयार किया गया है.

प्रश्‍न 10. 29 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व आघात दिवस
ख. विश्व महिला सुरक्षा दिवस
ग. विश्व डाक दिवस
घ. विश्व समझोता दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व आघात दिवस - 29 अक्टूबर को विश्वभर में वर्ल्ड स्ट्रोक डे (विश्व आघात दिवस) मनाया जाता है. पुरे वर्ल्ड में कोरोनरी धमनी रोग के बाद मृत्यु का दूसरा सबसे आम कारण ब्रेन स्ट्रोक है जो की स्थाई विकलांगता का भी एक सबसे प्रचलित कारण है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 10 May 2020 Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *