Home / Current Affairs Hindi / Hindi – 4 June 2021 Current Affairs Questions and Answers

Hindi – 4 June 2021 Current Affairs Questions and Answers

0

GK Quiz on 4th June 2021 in Hindi (4 जून 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘4 जून 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 4 June 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 4th June 2021 in Hindi (4 जून 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने हाल ही में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स इंडेक्स का कौन सा संस्करण जारी किया है?

  • पहला
  • तीसरा
  • पांचवा
  • सातवाँ

उत्तर: तीसरा – सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग ने हाल ही में सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स इंडेक्स तीसरा संस्करण जारी किया है. इस पहला वर्ष 2018 में दिसंबर में लांच किया गया था. इस वर्ष जारी सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स इंडेक्स में केरल स्कोर 75 के साथ पहले स्थान पर रहा है. केरल के बाद हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु का स्कोर 74 रहा है.


लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर को भारत के सबसे पुराने किस अर्द्धसैन्य बल का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

  • केरल राइफल्स
  • गुजरात राइफल्स
  • दिल्ली राइफल्स
  • असम राइफल्स

उत्तर: असम राइफल्स – लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर को भारत के सबसे पुराने अर्द्धसैन्य बल असम राइफल्स का महानिदेशक नियुक्त किया गया है. यह अर्द्धसैन्य बल सुरक्षा मुहैया कराने, जनकल्याण और विकास कार्यों में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.


केंद्र सरकार ने हाल ही में किस शहर में स्थित कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल-ई से 30 करोड़ डोज खरीदने के लिए करार किया है?

  • पुणे
  • हैदराबाद
  • कोलकाता
  • चेन्नई
Read Also...  Current Affairs - 17 April 2018 - Questions and Answers in Hindi

उत्तर: हैदराबाद – केंद्र सरकार ने हाल ही में हैदराबाद में स्थित कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी बायोलॉजिकल-ई से 30 करोड़ डोज खरीदने के लिए करार किया है. ये सभी 30 करोड़ डोज अगस्त से दिसंबर 2021 के बीच बनायीं जाएगी. जिसके लिए सरकार ने कंपनी को 1500 करोड़ रुपए का एडवांस पेमेंट किया गया है.


निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में अंकुर (Ankur)नाम की एक योजना शुरूआत की है?

  • केरल सरकार
  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
  • मध्य प्रदेश सरकार

उत्तर: मध्य प्रदेश सरकार – मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में अंकुर (Ankur) नाम की एक योजना शुरूआत की जिसके तहत नागरिकों को मानसून के दौरान पेड़ लगाने के लिए सम्मानित किया जाएगा. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले नागरिकों को जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्राणवायु पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.


सुप्रीम कोर्ट के किस रिटायर्ड जस्टिस को हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?

  • दीपक मिश्रा
  • राजना गगोई
  • अरुण कुमार मिश्रा
  • संजीत कुमार मेहता

उत्तर: अरुण कुमार मिश्रा – सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा को हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. जबकि जस्टिस महेश कुमार मित्तल और आईबी के पूर्व निदेशक डॉ राजीव जैन को आयोग में सदस्य बनाया गया है.


नरेंद्र सिंह तोमर ने तिलहन और दलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में किस कार्यक्रम की शुरूआत की है?

  • मिनी-किट
  • किट-मेट
  • मिनी-सेट
  • कैट-किट

उत्तर: मिनी-किट – केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाल ही में तिलहन और दलहन के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए “मिनी-किट” कार्यक्रम की शुरूआत की है. इस कार्यक्रम के तहत सरकार किसानों को मिनी किट उपलब्ध कराएगी जिससे अधिक उत्पादन देने वाले किस्मों के बीज होंगे साथ ही बीज को ट्रीट करने वाले केमिकल भी होंगे.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 2 January 2020 Questions and Answers

ईरानी नौसेना का सबसे बड़ा युद्धपोत “खर्ग” हाल ही में आग लगने के बाद किस खाड़ी में डूब गया है?

  • बंगाल की खाड़ी
  • ओमान की खाड़ी
  • फ़ारस की खाड़ी
  • कच्छ की खाड़ी

उत्तर: ओमान की खाड़ी – ईरानी नौसेना का सबसे बड़ा युद्धपोत “खर्ग” हाल ही में आग लगने के बाद ओमान की खाड़ी में डूब गया है. इस युद्धपोत में आग लगने की वजह का पता नहीं चला है. इस युद्धपोत का नाम खर्ग द्वीप के नाम पर रखा गया है जो ईरान का मुख्य तेल टर्मिनल है.


4 मई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान दिवस

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस – 4 मई को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day) मनाया जाता है. यह दिवस आपदा में फायरफाइटर्स के बलिदानों को पहचानने और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है.


हशमतुल्लाह शाहिदी को हाल ही में किस क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है?

  • पाकिस्तान क्रिकेट टीम
  • ताजीकिस्तान क्रिकेट टीम
  • नेपाल क्रिकेट टीम
  • अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

उत्तर: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम – असगर अफगान की जगह हाल ही में हशमतुल्लाह शाहिदी को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया है. हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान के लिए 5 टेस्ट मैच खेलते हुए 58.83 के शानदार औसत से 353 रन बनाए हैं.


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सतत शहरी विकास के लिए किस देश के बीच हुए एमओसी को मंजूरी दे दी है?

  • अमेरिका
  • रूस
  • जापान
  • ऑस्ट्रेलिया
Read Also...  Current Affairs 26 March 2018 - Questions and Answers in Hindi

उत्तर: जापान – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सतत शहरी विकास के लिए जापान के बीच हुए एमओसी को मंजूरी दे दी है. इससे एमओसी से रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है. इस एमओसी का प्रमुख उद्देश्य दोनों देशो के बीच सतत शहरी विकास के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को मजबूत करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *