Hindi – 8 June 2021 Current Affairs Questions and Answers

GK Quiz on 8th June 2021 in Hindi (8 जून 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘8 जून 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 8 June 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 8th June 2021 in Hindi (8 जून 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


द टाइम्स के द्वारा जारी 2020 के 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन लिस्ट में कौन पहले स्थान पर रहा है?

  • इरफ़ान खान
  • कादर खान
  • सुशांत सिंह राजपूत
  • सुनील कपूर

उत्तर: सुशांत सिंह राजपूत – द टाइम्स के द्वारा जारी 2020 के 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत जबकि मोस्ट डिजायरेबल मैन वीमेन लिस्ट में रिया चक्रवर्ती पहले स्थान पर रही है. जारी की गयी लिस्ट में अलग-अलग फील्ड से ताल्लुक रखने वाले 40 साल से कम उम्र के उन पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया था.


प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के लिए लड़ने वाले सेनेगल के दो सैनिकों की कहानी के लिए डेविड डियोप को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

  • बोर्देर्न पुरस्कार
  • अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार
  • अंतर्राष्ट्रीय मेकर पुरस्कार
  • अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीयर पुरस्कार

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस के लिए लड़ने वाले सेनेगल के दो सैनिकों की कहानी के लिए डेविड डियोप को अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. वे इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले फ्रांसीसी विजेता बन गए है.

Read Also...  31 October 2022 Current affairs in Hindi with Questions and Answers

8 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व जल दिवस
  • विश्व महासागर दिवस
  • विश्व विज्ञान दिवस
  • विश्व पक्षी दिवस

उत्तर: विश्व महासागर दिवस – 8 जून को विश्वभर में विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है. इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1992 में लोगो को समुद्र की महत्त्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए की गयी थी.


एनएचपीसी लिमिटेड ने हाल ही में कितने मेगावाट की रतले पनबिजली परियोजना के लिए “रतले हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड” का गठन किया है?

  • 250 मेगावाट
  • 450 मेगावाट
  • 650 मेगावाट
  • 850 मेगावाट

उत्तर: 850 मेगावाट – भारत की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड ने हाल ही में जेकेएसपीडीसी के साथ मिलकर 850 मेगावाट की रतले पनबिजली परियोजना के लिए “रतले हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड” का गठन किया है. यह रतले पनबिजली परियोजना जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर स्थित एक रन ऑफ रिवर योजना है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश में कितने वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराने की घोषणा की है?

  • 15 वर्ष
  • 16 वर्ष
  • 18 वर्ष
  • 21 वर्ष

उत्तर: 18 वर्ष – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कोरोना की दूसरी लहर के बीच लोगों को जागरूक रहने की अपील की है साथ ही देश के हर राज्य में, 18 वर्ष से ऊपर की उम्र के सभी नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीन मुहैया कराने की घोषणा की है. घोषणा के अनुसार, वैक्सीन प्रोडक्शन का 75% केंद्र खरीदेगी और राज्य सरकारों को मुफ्त देगी.


भारत की कौन सी ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन नाज जोशी ने हाल ही में इम्प्रेस अर्थ 2021-22 का खिताब जीता है?

  • पहली
  • दूसरी
  • तीसरी
  • चौथी
Read Also...  Current Affairs - 16 July 2018 - Questions and Answers in Hindi

उत्तर: पहली – 1 जून 2021 को दुबई में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता इम्प्रेस अर्थ 2021-22 में भारत की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन नाज जोशी ने हाल ही में खिताब जीता है. इस प्रतियोगिता में 15 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे टॉप 5 में शामिल देशों में कोलंबिया, स्पेन, ब्राजील, मैक्सिको और भारत शामिल हैं.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस योजना के तहत 80 करोड़ गरीब लोगों को दिवाली तक मुफ्त राशन देने के घोषणा की है?

  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना
  • प्रधानमंत्री जन-धन योजना
  • प्रधानमंत्री गरीब विकास योजना
  • आत्मनिर्भर भारत योजना

उत्तर: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को दिवाली तक मुफ्त राशन देने के घोषणा की है. इस घोषणा के बाद अब नवंबर तक 80 करोड़ गरीबों को तय मात्रा में मुफ्त अनाज दिया जाएगा.


निम्न में से किस देश ने हाल ही में 3 से 17 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए सिनोवैक बायोटेक की वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है?

  • ब्रिटेन
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका
  • चीन

उत्तर: चीन – चीन ने हाल ही में 3 से 17 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए सिनोवैक बायोटेक की वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए इमरजेंसी मंजूरी दे दी है. 3 से 17 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए सिनोवैक बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी देने वाला चीन पहला देश बन गया है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *