Hindi – 9 June 2021 Current Affairs Questions and Answers

GK Quiz on 9th June 2021 in Hindi (9 जून 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘9 जून 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 9 June 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 9th June 2021 in Hindi (9 जून 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के कौन से सत्र का अध्यक्ष चुना गया है?

  • 52वें सत्र
  • 63वें सत्र
  • 76वें सत्र
  • 82वें सत्र

उत्तर: 76वें सत्र – मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें का अध्यक्ष चुना गया है. उनका कार्यकाल 2021-22 होगा. उन्होंने 193 सदस्यीय महासभा ने अध्यक्ष पद के चुनाव में अफगानिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री डॉ जलमई रसूल हो हराया है. चुनाव में अब्दुल्ला शाहिद को 143 वोट मिले जबकि रसूल को 48 वोट मिले है.


पश्चिमी असम के रायमोना फ़ॉरेस्ट रिजर्व को हाल ही में राज्य के कौन से राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर अधिसूचित किया गया था?

  • पहले
  • तीसरे
  • चौथे
  • छठे

उत्तर: छठे – पश्चिमी असम के रायमोना फ़ॉरेस्ट रिजर्व को हाल ही में असम के छठे राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर अधिसूचित किया गया था. इस राष्ट्रीय उद्यान रायमोना फ़ॉरेस्ट रिजर्व में बाघ, बादलदार तेंदुआ, गोल्डन लंगूर, भारतीय गौर, एशियाई हाथी, चित्तीदार हिरण, जंगली भैंस और हॉर्नबिल सहित बहुत से अन्य प्रकार के वन्यजीव पाए जाते हैं.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 28 February 2020 Questions and Answers

नीति आयोग और पिरामल फाउंडेशन ने हाल ही में कितने आकांक्षी जिलों में सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान शुरू किया है?

  • 52 जिलों
  • 85 जिलों
  • 112 जिलों
  • 178 जिलों

उत्तर: 112 आकांक्षी जिलों – नीति आयोग और पिरामल फाउंडेशन ने हाल ही में 20 लाख नागरिकों को कोविड होम-केयर सहायता देने के उद्देश्य से देश के 112 आकांक्षी जिलों में सुरक्षित हम सुरक्षित तुम अभियान शुरू किया है. इस अभियान का नेतृत्व 1000 से अधिक स्थानीय एनजीओ की साझेदारी में जिला मजिस्ट्रेट करेंगे.


हाल ही में किसने वर्ष 2020 में रक्षा मंत्रालय में किए गए 20 सुधारों पर एक ई-पुस्तिका जारी की है?

  • राजनाथ सिंह
  • नरेंद्र मोदी
  • हरदीप सिंह पूरी
  • राजनाथ सिंह

उत्तर: राजनाथ सिंह – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में वर्ष 2020 में रक्षा मंत्रालय में किए गए 20 सुधारों पर एक ई-पुस्तिका जारी की है. इस ई-पुस्तिका में रक्षा क्षेत्र को मजबूत और अधिक सक्षम बनाने के सरकार के संकल्प का परिचायक बताया गया है.


हाल ही में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने कितने करोड़ पंजीकृत यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है?

  • 7 करोड़
  • 10 करोड़
  • 12 करोड़
  • 20 करोड़

उत्तर: 7 करोड़ – हाल ही में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने 7 करोड़ पंजीकृत यूजर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. बीएसई को 6 करोड़ से 7 करोड़ यूजर्स तक पहुँचने में सिर्फ 139 दिन लगे है. जबकि 5 करोड़ से 6 करोड़ यूजर्स तक पहुँचने में 241 दिन लगे थे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है.


फ्रांस की ऑथॉरिटी ने ऑनलाइन एडवरटाइजिंग बिजनेस में अपने मार्केट की पावर का गलत इस्तेमाल करने के लिए किस कंपनी पर जुर्माना लगाया है?

  • फेसबुक
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • ट्विटर
  • गूगल
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 4 July 2019 Questions and Answers

उत्तर: गूगल – फ्रांस की ऑथॉरिटी ने हाल ही में गूगल के माउंटेन व्यू की कैलिफोर्निया वाली कंपनी की जांच जिसमे उसने पाया की गूगल ने ऑनलाइन एडवरटाइजिंग बिजनेस में अपने मार्केट की पावर का गलत इस्तेमाल किया है. जिसके लिए ऑथॉरिटी ने गूगल पर 220 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है.


इंटरनेशनल गोल के मामले में भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री हाल ही में लियोनल मेसी को पीछे छोड़कर कौन से स्थान पर पहुच गए है?

  • 7वें स्थान
  • 8वें स्थान
  • 10वें स्थान
  • 12वें स्थान

उत्तर: 10वें स्थान – हाल ही में भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2022 और एशिया कप 2023 के संयुक्त क्वॉलिफायर में पहली जीत दर्ज की है इस मैच में सुनील छेत्री ने 79वें और 92वें मिनट में गोल किया. इसके साथ ही इंटरनेशनल मैच 74 गोल करने के साथ सुनील छेत्री हाल ही में लियोनल मेसी को पीछे छोड़कर 10वे स्थान पर पहुच गए है जबकि 72 गोल के साथ मेसी 12वें स्थान पर हैं.


महात्मा गांधी की परपोती आशीष लता रामगोबिन को हाल ही में धोखाधड़ी के मामले में दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष की जेल की सजा हुई है?

  • 3 वर्ष
  • 5 वर्ष
  • 7 वर्ष
  • 9 वर्ष

उत्तर: 7 वर्ष – भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की परपोती आशीष लता रामगोबिन को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के डरबन की एक अदालत ने 60 लाख रैंड की धोखाधड़ी के मामले में 7 वर्ष की जेल की सजा सुनाई है. आशीष लता रामगोबिन गांधीजी की परपोती और मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता इला गांधी और मेवा रामगोबिन की बेटी हैं.

Read Also...  Current Affairs of 9 February 2019 in Hindi - Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *