13 March 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information
भारत और विदेश से सम्बंधित “13 मार्च 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे. प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘13 March 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.
13 मार्च 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में किसने इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान (ICAP) जारी किया है? क. डॉ. हर्षवर्धन ख नरेन्द्र मोदी ग. स्मृति ईरानी घ. रामनाथ कोविंद
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. डॉ. हर्षवर्धन - नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में डॉ. हर्षवर्धन ने इंडिया कूलिंग एक्शन प्लान (ICAP) जारी किया है. जिसका उद्देश्य पर्यावरण और सामाजिक-आर्थिक लाभों को हासिल करने के लिये कार्यों में तालमेल का प्रयास करना है.
प्रश्न 2. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों की घोषणा के साथ किसने तत्काल प्रभाव से देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी है? क. निति आयोग ख. चुनाव आयोग ग. आरबीआई घ. केंद्र सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. चुनाव आयोग - लोकसभा चुनाव 2019 के लिए तारीखों की घोषणा के साथ चुनाव आयोग ने हाल ही में तत्काल प्रभाव से देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी है. देशभर में कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जायेंगे.
प्रश्न 3. भारत के किस राज्य के इडुक्की जिले में मिलने वाले मरयूर गुड़ को भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया है? क. पंजाब ख. गुजरात ग. केरल घ. दिल्ली
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केरल - भारत के केरल राज्य के इडुक्की जिले में मिलने वाले मरयूर गुड़ को हाल ही में भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया है. मरयूर गुड़ को सदियों से पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है.
प्रश्न 4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने हाल ही में बांग्लादेश में कितनी परियोजनाओं का उद्घाटन किया है? क. दो परियोजनाओं ख. तीन परियोजनाओं ग. चार परियोजनाओं घ. पांच परियोजनाओं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चार परियोजनाओं - बांग्लादेश में हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. इस परियोजनाओं से दोनो देशो के सम्बन्ध बेहतर होंगे.
प्रश्न 5. एसआईपीआरआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत विश्व में ________ सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया है? क. पहला ख. दूसरा ग. तीसरा घ. चौथा
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दूसरा- स्वीडन के थिंक टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (एसआईपीआरआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत हाल ही में विश्व में दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया है. जारी की गयी रिपोर्ट का शीर्षक Trends in International Arms Transfers-2018 है.
प्रश्न 6. आरबीआई ने हाल ही में छोटी अवधि के फसल ऋण पर ब्याज में कितने फीसदी की छूट देने की घोषणा की है? क. 2 फीसदी ख. 4 फीसदी ग. 8 फीसदी घ. 15 फीसदी
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 2 फीसदी - भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में छोटी अवधि के फसल ऋण पर ब्याज में 2 फीसदी की छूट देने की घोषणा की है. साथ ही तुरंत ऋण चुकाने वाले किसानों को अतिरिक्त दो फीसदी ब्याज सहायता दी जायेगी. ऐसे किसानों के लिए अल्पकालिक फसली ऋण की प्रभावी दर चार फीसदी प्रति वर्ष होगी.
प्रश्न 7. सरकार की निगरानी में कौन सा बैंक हाल ही में वीडियोकॉन ग्रुप की कंपनी यूनिटी एप्लायंसेस को नीलाम करेगा ? क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा ख. बैंक ऑफ़ इंडिया ग. यस बैंक घ. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. बैंक ऑफ महाराष्ट्र - सरकार की निगरानी में बैंक ऑफ महाराष्ट्र वीडियोकॉन ग्रुप की कंपनी यूनिटी एप्लायंसेस को नीलाम करेगा. यूनिटी एप्लायंसेस पर पर बैंक का 153.77 करोड़ रुपये बकाया है.
प्रश्न 8. किस सोशल मीडिया कंपनी ने नए फीचर्स के प्रति लोगों का सुझाव जानने के लिए प्रोटोटाइप ऐप ‘Twttr’ को लॉन्च किया है? क. फेसबुक ख. ट्विटर ग. लिंक्ड इन घ. गूगल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ट्विटर - सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने हाल ही में नए फीचर्स के प्रति लोगों का सुझाव जानने के लिए प्रोटोटाइप ऐप 'Twttr' को लॉन्च किया है. इस एप्प में सिर्फ 1000 यूजर्स ही शामिल हो पाएंगे.
प्रश्न 9. हाल ही में किसने अटल नवाचार मिशन को जारी रखने की मंजूरी दे दी है? क. केंद्रीय मंत्रिमंडल ख. सुप्रीमकोर्ट ग. निति आयोग घ. हाईकोर्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. केंद्रीय मंत्रिमंडल - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अटल नवाचार मिशन को जारी रखने की मंजूरी दे दी है. जिसके तहत देश में नवाचार को बढ़ावा देने और समर्थन करने के लिये बहुविध कार्यक्रम शामिल हैं.
प्रश्न 10. फ्रांस के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ______ को 10 महीने के बाद दोबारा कोच बनाया गया है? क. जिनेडिन जिडान ख. ओइलिवर पोग्बा ग. ह्यूगो लोल्रिस घ. अदली रमी
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. जिनेडिन जिडान - फ्रांस के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी जिनेडिन जिडान को हाल ही में 10 महीने के बाद दोबारा कोच बनाया गया है. वे 2020 तक टीम के कोच रहेंगे. रियाल ने मौजूदा कोच सेंटियागो सोलारी को बर्खास्त कर दिया है.