GK Quiz on 17th March 2021 in Hindi (17 मार्च 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
भारत और विदेश से सम्बंधित ’17 मार्च 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’17 March 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
Current Affairs Quiz on 17th March 2021 in Hindi (17 मार्च 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सलाहकार का नाम बताइए जिन्होंने हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया है?
प्रदीप कुमार सिन्हा
संदीप कुमार सिन्हा
संजीत कुमार सिन्हा
संजय कुमार सिन्हा
सही उत्तर
उत्तर: प्रदीप कुमार सिन्हा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सलाहकार प्रदीप कुमार (PK) सिन्हा ने हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया है. वे सितंबर 2019 में नृपेंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद नियुक्त किये गए थे. इससे पहले सिन्हा प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO) में 13 मार्च 2015 से 30 अगस्त 2019 तक कैबिनेट सचिव भी रह चुके हैं.
वेस्टइंडीज के किस पूर्व क्रिकेटर को SJA ब्रिटिश स्पोर्ट्स जर्नलिज्म अवॉर्ड 2020 में बेस्ट पंडित के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है?
ब्रेन लारा
माइकल होल्डिंग
क्रिस गेल
एज्रा मोसले
सही उत्तर
उत्तर: माइकल होल्डिंग - वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर माइकल होल्डिंग को ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट को सपोर्ट करने के लिए हाल ही में SJA ब्रिटिश स्पोर्ट्स जर्नलिज्म अवॉर्ड 2020 में बेस्ट पंडित के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. उन्होंने पिछले वर्ष इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान नस्लभेद को लेकर एक शानदार संदेश दिया था.
इनमे से किस राज्य की कैबिनेट ने निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण करने संबंधी रोज़गार नीति को मंज़ूरी दी है?
केरल कैबिनेट
पंजाब कैबिनेट
महाराष्ट्र कैबिनेट
झारखंड कैबिनेट
सही उत्तर
उत्तर: झारखंड कैबिनेट - झारखंड कैबिनेट ने हाल ही में निजी क्षेत्र की नौकरियों में 30,000 रुपए तक वेतन वाली 75 फीसदी आरक्षण करने संबंधी रोज़गार नीति को मंज़ूरी दी है. जबकि झारखंड से पहले हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह की नीति को मंज़ूरी दे दी है.
भारत की महिला तलवारबाज भवानी देवी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली कौन सी भारतीय तलवारबाज बन गयी है?
पहली
तीसरी
चौथी
आठवी
सही उत्तर
उत्तर: पहली - भारत की अंतरराष्ट्रीय महिला तलवारबाज भवानी देवी ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है इसके साथ ही वे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली भवानी पहली भारतीय तलवारबाज बन गयी है. उन्होंने समायोजित आधिकारिक रैंकिंग (एओआर) के आधार पर ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया है.
निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अप्रैल 2021 में भारत का दौरा करेंगे?
जापान
कनाडा
अमेरिका
ब्रिटेन
सही उत्तर
उत्तर: ब्रिटेन - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अप्रैल 2021 में भारत का दौरा करेंगे. इस दौरे का उद्देश्य यूके के लिए और अधिक अवसरों को तलाशना होगा. यह ब्रेक्सिट के बाद बोरिस जॉनसन का यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा.
फरवरी, 2021 में किस देश ने सऊदी अरब को भारत के दूसरे सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ता के तौर पर पीछे छोड़ दिया है?
जापान
चीन
संयुक्त राज्य अमेरिका
साउथ अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका - हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी, 2021 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने सऊदी अरब को भारत के दूसरे सबसे बड़े तेल आपूर्तिकर्ता के तौर पर पीछे छोड़ दिया है. अमेरिका के वैश्विक शीर्ष उत्पादक से भारत द्वारा तेल का आयात पिछले महीने की तुलना में फरवरी, 2021 में 4845% बढ़कर 5,45,300 बैरल प्रति दिन हो गया था.
निम्न में से कौन सा भारतीय खिलाडी टी-20 में अपने 3 हजार रन पूरे करने वाला विश्व का पहला बैट्समैन बन गया है?
रोहित शर्मा
विराट कोहली
शिखर धवन
हार्दिक पंड्या
सही उत्तर
उत्तर: विराट कोहली - भारतीय कप्तान विराट कोहली हाल ही में टी-20 में अपने 3 हजार रन पूरे करने वाले विश्व के पहले बैट्समैन बन गए हैं। रोहित अभी 2773 रन के साथ तीसरे स्थान पर है. लेकिन रोहित 100+ टी-20 खेलने वाले अकेले भारतीय हैं। उन्होंने अब तक 108 मैच खेले हैं, जबकि कोहली 87 टी-20 के साथ बहुत पीछे हैं.
हाल ही में किस देश के वैज्ञानिकों ने पहली बार पानी के अंदर टेलिस्कोप लगाया है?
जापान
चीन
अफ्रीका
रूस
सही उत्तर
उत्तर: रूस - रूस के वैज्ञानिकों ने हाल ही में इनर स्पेस यानी धरती के अंदर और आउटर स्पेस यानी अंतरिक्ष दोनों पर नजर रखने वाला पहली बार पानी के अंदर टेलिस्कोप लगाया है. यह टेलिस्कोप उन कणों की खोज करेगा जिनकी वजह से धरती का निर्माण हुआ था और दुनिया के सबसे छोटे कण न्यूट्रीनोस है.