भारत और विदेश से सम्बंधित ’20 मार्च 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’20 March 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 20th March 2020 In Hindi (20 मार्च 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. संयुक्त सचिव अजय कुमार को किस गणराज्य में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है? क. युगांडा गणराज्य ख. मालदीव गणराज्य ग. ऑस्ट्रेलिया गणराज्य घ. इण्डोनेशिया गणराज्य
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. युगांडा गणराज्य - संयुक्त सचिव अजय कुमार को हाल ही में युगांडा गणराज्य में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है. वे अभी विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं.
प्रश्न 2. हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में मराठी कलाकार जयराम कुलकर्णी का निधन हो गया है? क. 77 वर्ष ख. 88 वर्ष ग. 92 वर्ष घ. 98 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 88 वर्ष - हाल ही में 88 वर्ष की उम्र में मराठी कलाकार जयराम कुलकर्णी का निधन हो गया है. उन्होंने कई फिल्मों में सहायक कलाकार के तौर भूमिका निभाई है. साथ ही उन्होंने प्रेम दीवाने, जुंज तुझी माझी और दे दनादन जैसी फिल्मों में भी काम किया है.
प्रश्न 3. हाल ही में किस बैंक ने जल्द ही वीजा वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है? क. यस बैंक ख. केनरा बैंक ग. पेटीएम बैंक घ. आरबीआई बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पेटीएम बैंक - पेटीएम बैंक ने जल्द ही वीजा वर्चुअल डेबिट कार्ड जारी करने की घोषणा की है. पेटीएम पेमेंट बैंक लिमिटेड ने वर्ष 2020-21 में 1 करोड़ से अधिक नए डिजिटल डेबिट कार्ड्स जारी करने का लक्ष्य रखा है.
प्रश्न 4. भारत के किस राज्य में हाल ही में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है? क. केरल ख. गुजरात ग. कर्नाटक घ. पंजाब
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कर्नाटक - भारत के कर्नाटक राज्य में हाल ही में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के साथ ही इस संक्रमण की रोकथाम के लिए उपायों भी बताये है.
प्रश्न 5. दक्षिणी राज्यों के मामलों को देखने के लिए किस शहर में एनसीएलएटी की एक पीठ का गठन किया गया है? क. दिल्ली ख. मुंबई ग. कोलकाता घ. चेन्नई
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चेन्नई - चेन्नई में दक्षिणी राज्यों के मामलों को देखने के लिए एनसीएलएटी यानी राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण की एक पीठ का गठन किया गया है. लेकिन दिल्ली की पीठ प्रमुख पीठ के रूप में काम करेगी.
प्रश्न 6. किसानों को निर्यात प्रोत्साहन देने के लिए किसने कृषि उत्पादक संगठनों के साथ एक समझौता किया है? क. एशिया बैंक ख. वर्ल्ड बैंक ग. भारतीय रिजर्व बैंक घ. एपीडा
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एपीडा - एपीडा यानी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण ने हाल ही में देश में किसानों को निर्यात प्रोत्साहन के साथ बाजार पहुंच देने के लिए कृषि उत्पादक संगठनों के साथ एक समझौता किया है.
प्रश्न 7. इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालेह ने हाल ही में किसे नए प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है? क. अदनान जुरफी ख. त्वालिफ अल्लावी ग. बरह्म सलिली घ. फैक-अल-सदर
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. अदनान जुरफी - इराक के राष्ट्रपति बरहाम सालेह ने हाल ही में अदनान जुरफी को नए प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है. वे प्रधानमंत्री आदिल अब्देल मेहदी का स्थान लेंगे. अब्देल मेहदी ने दिसंबर में विशाल रैलियों के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था.
प्रश्न 8. इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल कितने यूरो की वैल्यू के साथ यूरोप की सबसे वैल्यूएबल टीम बन गयी है? क. 1.4 बिलियन यूरो ख. 2 बिलियन यूरो ग. 3.4 बिलियन यूरो घ. 4.4 बिलियन यूरो
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 1.4 बिलियन यूरो - इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल 1.4 बिलियन यूरो की वैल्यू के साथ यूरोप की सबसे वैल्यूएबल टीम बन गयी है. जबकि पिछले वर्ष मैनचेस्टर सिटी इस लिस्ट पर टॉप पर रही थी.
प्रश्न 9. आईसीसी ने हाल ही में कितने भारतीय महिलाओं को अंपायर का दर्जा दिया है? क. 2 महिलाओं ख. 3 महिलाओं ग. 4 महिलाओं घ. 5 महिलाओं
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 2 महिलाओं - इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हाल ही में 2 भारतीय महिलाओं को अपने इंटरनेशनल पैनल ऑफ आइसीसी डेवलेपमेंट अंपायर्स में अंपायर का दर्जा दिया है. अब ये 2 भारतीय महिला अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अंपायरिंग कर सकती हैं.
प्रश्न 10. निम्न में से किस देश की क्रिकेट टीम के बोलिंग ऑलराउंडर एंड्रयू एलिस ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है? क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ख. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ग. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घ. इंग्लैंड क्रिकेट टीम
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बोलिंग ऑलराउंडर एंड्रयू एलिस ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने वर्ष 2002 में घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.