22 March 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information
भारत और विदेश से सम्बंधित “22 मार्च 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे. प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘22 March 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.
22 मार्च 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. दुनिया के खुशहाल देशों की रैंकिंग में भारत सात पायदान नीचे खिसकर कौन से स्थान पर पहुच गया है?
क. 40वें
ख. 90वें
ग. 140वें
घ. 250वे
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 140वें - हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी की गयी दुनिया के खुशहाल देशों की रैंकिंग में भारत सात पायदान नीचे खिसकर 140वें स्थान पर पहुच गया है. इस सूची में लगातार दुसरे बर्ष फिनलैंड पहले स्थान पर रहा है. इस मामले में भारत पडोसी देश पाकिस्तान से भी पिछड़ गया है.
प्रश्न 2. यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिस्पर्धा आयोग ने किस कंपनी पर हाल ही में लगभग 11,760 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
क. अमेज़न
ख. फेसबुक
ग. गूगल
घ. बिंग
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. गूगल - ऑनलाइन विज्ञापन में अपनी मज़बूत स्थिति के दुरुपयोग को लेकर यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रतिस्पर्धा आयोग ने गूगल पर लगभग 11,760 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. गूगल कंपनी ने पिछले 2 वर्ष में तीसरी बार नियमो का उल्लंघन किया है.
प्रश्न 3. अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए किस पोलिटिकल पार्टी ने हाल ही में 18 प्रत्याशियों की सूची जारी की है?
क. इंडियन कांग्रेस
ख. भारतीय जनता पार्टी
ग. समाजवादी पार्टी
घ. आप आदमी पार्टी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारतीय जनता पार्टी - अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने 18 प्रत्याशियों की सूची जारी की है. जिसमे से सिक्किम विधानसभा चुनाव भाजपा ने पहली बार सूची जारी की है। इसमें 12 प्रत्याशियों के नाम हैं.
प्रश्न 4. बांग्लादेश नेवी के संस्थापक कैप्टन एमएन सामंत का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 66 वर्ष
ख. 75 वर्ष
ग. 89 वर्ष
घ. 95 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 89 वर्ष - वर्ष 1971 के युद्ध के हीरो और बांग्लादेश नेवी के संस्थापक कैप्टन एमएन सामंत का हाल ही में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उन्होंने बांग्लादेश नौसेना के संस्थापक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
प्रश्न 5. संयुक्त राष्ट्र की कौन सी ईकाई ने वर्ल्ड वॉटर डेवलपमेंट रिपोर्ट जारी की है?
क. यूनेस्को
ख. वर्ल्ड बैंक
ग. आरबीआई
घ. नासा
सही उत्तर देखे
उत्तर: यूनेस्को - संयुक्त राष्ट्र की ईकाई यूनेस्को ने हाल ही में वर्ल्ड वॉटर डेवलपमेंट रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक विश्व के लगभग 2.1 बिलियन लोगों को अस्वच्छ पानी पीने पर मजबूर होना पड़ रहा है. इस रिपोर्ट का शीर्षक "Leaving No One Behind" है.
प्रश्न 6. एक रिपोर्ट के मुताबिक, निम्न में से किसे पिछले वर्ष यौन शोषण की 259 शिकायतें मिलीं है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. भारत सरकार
ग. यूएन
घ .डब्लूएचओ
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. यूएन - महासचिव एंटोनियो गुतेरस के द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्र (यूएन) को यौन उत्पीड़न व दुर्व्यवहार की 259 शिकायतें मिली थीं. वर्ष 2017 के मुकाबले पिछले वर्ष यौन उत्पीड़न व दुर्व्यवहार में 100 से अधिक का इजाफा हुआ है.
प्रश्न 7. अमेरिका के किस खेल के प्रसिद्ध खिलाड़ी माइक ट्राउट ने एलए एंजल्स के साथ 2960 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट किया है?
क. क्रिकेट
ख. बेसबॉल
ग. टेनिस
घ. फुटबॉल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. बेसबॉल - अमेरिका के बेसबाल के प्रसिद्ध खिलाड़ी माइक ट्राउट ने हाल ही में 12 वर्ष के लिए अमेरिकन बेसबॉल टीम एलए एंजल्स के साथ 2960 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट किया है. इस कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें हर वर्ष 247 करोड़ रुपए और हर हफ्ते 4.7 करोड़ रुपए मिलेंगे.
प्रश्न 8. हाल ही में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने लगातार कौन सी बार सैफ चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनायीं है?
क. दूसरी बार
ख. तीसरी बार
ग. चौथी बार
घ. पांचवी बार
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पांचवी बार - सैफ चैम्पियनशिप के फाइनल में भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने लगातार पांचवी बार जगह बनायीं है. उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 4-0 से हराया और सैफ चैम्पियनशिप में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है.
प्रश्न 9. किस देश में हाल ही में दो मस्जिदों में हुए हमले के बाद देश में हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. न्यूजीलैंड
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. न्यूजीलैंड - न्यूजीलैंड देश में हाल ही में दो मस्जिदों में हुए हमले के बाद न्यूजीलैंड ने देश में सभी तरह के हथियारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है और साथ ही सभी असॉल्ट राइफलों की बिक्री पर रोक होगी. जिसमे ऐसे हथियार भी फायर आर्म्स भी शामिल हैं, जिन्हें सेमी ऑटोमैटिक हथियारों में बदला जा सकता है.
प्रश्न 10. पीएनबी बैंक के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को हाल ही में किस देश में गिरफ्तार किया गया है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. भारत
ग. इंग्लैंड
घ. साउथ अफ्रीका
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इंग्लैंड - पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को हाल ही में इंग्लैंड के लन्दन शहर में गिरफ्तार किया गया है. ब्रिटेन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने 18 मार्च को ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था.