Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 23 March 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 23 March 2019 Questions and Answers

0

23 March 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “23 मार्च 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे. प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘23 March 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


23 मार्च 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2019 में किस कार की सबसे अधिक 24751 यूनिट बिकीं है?
क विटारा ब्रेज्ज़ा
ख. मारुति अल्टो
ग. मारुती डिजायर
घ. ह्युंद वेर्ना

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मारुति अल्टो - एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2019 में मारुति अल्टो की सबसे अधिक 24751 यूनिट बिकीं है. इस रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-6 कारों में सभी मारुति की हैं जिसमे स्विफ्ट दूसरे नंबर पर है जिसकी 18,224 यूनिट बिकीं है.

प्रश्‍न 2. राष्ट्रपति नूरसुलतान नज़रबायेव के सम्मान में किस देश ने अपनी देश की राजधानी का नाम बदलकर नूरसुलतान रख दिया है?
क. जापान
ख. कजाखस्तान
ग. इराक
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. कजाखस्तान - राष्ट्रपति नूरसुलतान नज़रबायेव के सम्मान में हाल ही में कजाखस्तान की संसद ने देश की राजधानी अस्ताना का नाम बदल कर नूरसुलतान रख दिया है. इसकी घोषणा हाल ही में नए राष्ट्रपति कासिम-जोमात तोकायेव ने की.

प्रश्‍न 3. किस देश की कस्टम ऑटोमोबाइल कंपनी लाज़रेथ (lazareth) ने उड़ने वाली मोटरसाइकिल (LMV 496) बनायीं है?
क. जापान
ख. चीन
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. फ्रांस

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. फ्रांस - फ्रांस की कस्टम ऑटोमोबाइल कंपनी लाज़रेथ (lazareth) ने हाल ही में उड़ने वाली मोटरसाइकिल (LMV 496) बनायीं है. यह मोटरसाइकिल आम मोटरसाइकिल की तरह सड़कों पर भी चेलेगी और साथ ही हेलिकॉप्टर की तरह हवा में भी उड़ान भरेगी.

प्रश्‍न 4. संयुक्त अरब अमीरात में हुए विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत ने कुल कितने मेडल जीते है?
क. 102 मेडल
ख. 205 मेडल
ग. 368 मेडल
घ. 418 मेडल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 368 मेडल - संयुक्त अरब अमीरात में विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत ने 368 जीते है. विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में भारतीय टीम में 284 खिलाड़ी शामिल थे जिन्होंने 154 सिल्वर और 129 गोल्ड मेडल जीते है.

प्रश्‍न 5. निम्न में से किस बल्लेबाज को देश का प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है?
क. विराट कोहली
ख. एमएस धोनी
ग. केन विलियम्सन
घ. सुरेश रैना

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केन विलियम्सन - न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को हाल ही में देश का प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है. उन्हें सर रिचर्ड हैडली मेडल' से सम्मानित किया जायेगा. हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सलाना अवॉर्ड्स की घोषणा की है.

प्रश्‍न 6. लांसेट रिपोर्ट के मुतबिक, पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में किस बीमारी से निपटने के लिए रोधी दवा का सफल परीक्षण किया गया है?
क. टी. बी
ख. एड्स
ग. मलेरिया
घ. थाइरोइड

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मलेरिया - लांसेट रिपोर्ट के मुतबिक, पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में मलेरिया बीमारी से निपटने के लिए मलेरिया रोधी दवा का सफल परीक्षण किया गया है. इस अध्ययन में लगभग 2,700 लोगों पर प्रयोग किया गया है.

प्रश्‍न 7. संयुक्त अरब अमीरात में हुए विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत ने कितने गोल्ड मेडल जीते है?
क. 52 मेडल
ख. 85 मेडल
ग. 115 मेडल
घ. 201 मेडल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 85 मेडल - संयुक्त अरब अमीरात में हुए विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में भारत ने 85 गोल्ड मेडल जीते है. इनमे से भारतीय पावरलिफ्टरों ने 20 गोल्ड मेडल, रोलर स्केटिंग में भारत को 13 गोल्ड मेडल, साइकिलिंग में भारत ने 11 गोल्ड मेडल और ट्रैक और फील्ड में 5 गोल्ड मेडल जीते है.

प्रश्‍न 8. भारत के किस राज्य की पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी सज्जाद खान को गिरफ्तार किया है?
क. राजस्थान पुलिस
ख. महाराष्ट्र पुलिस
ग. केरल पुलिस
घ. दिल्ली पुलिस

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. दिल्ली पुलिस - दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी सज्जाद खान को गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल ने दिल्ली के लालकिला के पास जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी सज्जाद खान को गिरफ्तार किया.

प्रश्‍न 9. हाल ही में केन्या के नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का कौन सा सत्र संपन्न हो गया है?
क. पहला सत्र
ख. दूसरा सत्र
ग. तीसरा सत्र
घ. चौथा सत्र

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चौथा सत्र - हाल ही में केन्या के नैरोबी में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का चौथा सत्र संपन्न हो गया है. जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण से संबंधित वैश्विक समस्याओं के निदान संबंधी उपायों पर चर्चा करना था.

प्रश्‍न 10. निम्न में से कौन सा पूर्व क्रिकेटर ने हाल ही में भाजपा में शामिल हो गया है?
क. वीरेंदर सहेवाग
ख. गौतम गंभीर
ग. विराट कोहली
घ. एमएस धोनी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. गौतम गंभीर - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर हाल ही में भाजपा में शामिल हो गए है. उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली और रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली साथ ही उन्होंने कहा है की "मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा".
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 7 June 2020 Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *