GK Quiz on 24th March 2021 in Hindi (24 मार्च 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
भारत और विदेश से सम्बंधित ’24 मार्च 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’24 March 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
Current Affairs Quiz on 24th March 2021 in Hindi (24 मार्च 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)
निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में 100 नर्सरी खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा की है?
केरल सरकार
पंजाब सरकार
पंजाब सरकार
राजस्थान सरकार
सही उत्तर
उत्तर: राजस्थान सरकार - राजस्थान सरकार ने हाल ही में 100 नर्सरी खेल अकादमी स्थापित करने की घोषणा की है. युवा मामले व खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने घोषणा की है की ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल आदि खेलों में राज्य के पदक विजेताओं को देश में सबसे ज्यादा ईनामी राशि राजस्थान में दी जा रही है.
हाल ही में किसने धूम्रपान और रेलगाड़ियों में ज्वलनशील सामग्री ले जाने के खिलाफ व्यापक अभियान की शुरुआत की है?
निति आयोग
योजना आयोग
भारतीय रेल
भारतीय स्टेट बैंक
सही उत्तर
उत्तर: भारतीय रेल - भारतीय रेल ने हाल ही में धूम्रपान और रेलगाड़ियों में ज्वलनशील सामग्री ले जाने के खिलाफ व्यापक अभियान की शुरुआत की है. भारतीय रेलवे ने सभी क्षेत्रीय रेलवे में सभी हितधारकों को शिक्षित करने के लिए 7 दिन का लम्बा जागरुकता अभियान लॉन्च किया है.
निम्न में से किस मंत्रालय ने हाल ही में एक ई-टेंड्रिंग पोर्टल “प्रणीत” लांच किया है?
वित मंत्रालय
खेल मंत्रालय
विद्युत मंत्रालय
सांस्कृतिक मंत्रालय
सही उत्तर
उत्तर: विद्युत मंत्रालय - विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत केन्द्रीय प्रतिष्ठान पावरग्रिड कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में एक ई-टेंड्रिंग पोर्टल "प्रणीत" लांच किया है. जिससे कागजी कार्य में कमी आएगी, संचालन में सुगम्यता होगी और निविदा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी.
संस्कृति मंत्रालय ने किस देश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है?
मालदीव
ऑस्ट्रेलिया
बांग्लादेश
श्रीलंका
सही उत्तर
उत्तर: बांग्लादेश - संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में 2 वर्षो के लिए गांधी शांति पुरस्कारों की घोषणा की है संस्कृति मंत्रालय ने बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है जबकि 2019 का गांधी शांति पुरस्कार ओमान के (दिवंगत) सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को देने की घोषणा की है.
24 मार्च को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
विश्व एड्स दिवस
विश्व क्षयरोग दिवस
विश्व विज्ञान दिवस
विश्व डेंगू दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व क्षयरोग दिवस - 24 मार्च को विश्वभर में विश्व क्षयरोग दिवस (World Tuberculosis Day) मनाया जाता है. यह दिवस क्षय रोग से संबंधित समस्याओं और समाधान के बारे में लोगो में जागरूकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है आज के दिन 1882 में क्षय रोग के बेसिलस की खोज करने वाले डॉ. रॉबर्ट कोच का जन्म हुआ था.
विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2021 में किस भारतीय खिलाडी ने गोल्ड मेडल जीता है?
संजीत वर्मा
संदीप लखटकिया
सिंघराज
संजीव मेहता
सही उत्तर
उत्तर: सिंघराज - भारत के निशानेबाज सिंघराज ने हाल ही में पी1 पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एचएच1 फाइनल्स में उज्बेकिस्तान के सर्वर इब्रागिमोव को 2.8 अंकों से हराकर विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट वर्ल्ड कप 2021 में गोल्ड मेडल जीता है. जबकि विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता मनीष नरवाल को 194.3 अंक से चौथे स्थान पर रहे है.
आईसीसी टी-20 रैंकिंग में कौन सी भारतीय महिला खिलाडी पहले स्थान पर रही है?
शेफाली वर्मा
स्मृति मंधना
हरमनप्रीत कौर
प्रिय पूनिया
सही उत्तर
उत्तर: शेफाली वर्मा - भारतीय महिला टीम की ओपनर शेफाली वर्मा हाल ही में जारी आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले स्थान पर रही है जबकि वे पिछले साल मार्च में वे रैंकिंग में टॉप पर पहुंची थीं. जारी आईसीसी टी-20 रैंकिंग के टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 3-3 खिलाड़ी मौजूद हैं.
सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी ने हाल ही में कितने मीटर पिस्टल मिश्रित टीम में गोल्ड मेडल जीता है?
10 मीटर
20 मीटर
30 मीटर
50 मीटर
सही उत्तर
उत्तर: 10 मीटर - आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में हाल ही में फाइनल में ईरान के गोलनोश सेबहातोलाही और जावेद फोरोगी को हराकर सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिश्रित टीम में गोल्ड मेडल जीता है.