Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 29 March 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 29 March 2019 Questions and Answers

0

29 March 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “29 मार्च 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे. प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘29 March 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


29 मार्च 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. एक सर्वे के मुतबिक कौन सा एयरपोर्ट लगातार 7वें वर्ष दुनिया का सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा घोषित किया गया है?
क. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट
ख. दुबई एयरपोर्ट
ग. चांगी एयरपोर्ट
घ. शंघाई एयरपोर्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चांगी एयरपोर्ट - यूके की कंसल्टेंसी फर्म स्काईट्रैक्स के द्वारा किये गए एक सर्वे के मुतबिक सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट लगातार 7वें वर्ष दुनिया का सर्वश्रेष्ठ हवाईअड्डा घोषित किया गया है. इस सर्वे में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट (दिल्ली) का 59वां स्थान मिला है.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किस देश की वायुसेना ने चिनूक हेलीकॉप्टर को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है?
क. चीनी वायुसेना
ख. अमेरिकी वायुसेना
ग. युरोपिया वायुसेना
घ. भारतीय वायुसेना

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारतीय वायुसेना - भारतीय वायुसेना ने हाल ही में चंडीगढ़ वायुसेना स्टेशन परचिनूक हेलीकॉप्टर को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है. इस मौके पर भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ भी मौजूद थे, जिन्‍होंने इसे 'राष्‍ट्रीय धरोहर' करार दिया.

प्रश्‍न 3. पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर को किस राज्य का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है?
क. दिल्ली
ख. पंजाब
ग. गुजरात
घ. गोवा

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. गोवा - पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर को हाल ही में गोवा का उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है. राज्य की संयुक्त सचिव (सामान्य प्रशासन) वर्षा नाइक ने अजगांवकर को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है.

प्रश्‍न 4. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑफ स्पिनर ब्रूस यार्डली का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 52 वर्ष
ख. 62 वर्ष
ग. 71 वर्ष
घ. 84 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 71 वर्ष - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑफ स्पिनर ब्रूस यार्डली का हाल ही में 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे कैंसर से पीड़ित थे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स ने यार्डली के निधन पर शोक व्यक्त किया.

प्रश्‍न 5. किस मैगज़ीन के द्वारा जारी की गयी अरबपतियों की सूची संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले 5 एनआरआई शामिल है?
क. बीबीसी मैगज़ीन
ख. यूनेस्को मैगज़ीन
ग. फोर्ब्स मैगज़ीन
घ. टाइम्स ऑफ़ इंडिया मैगज़ीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. फोर्ब्स मैगज़ीन - हाल ही में फोर्ब्स मैगज़ीन के द्वारा जारी की गयी अरबपतियों की सूची संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले 5 एनआरआई शामिल है. इस 5 एनआरआई की संपत्ति का मूल्य 15.1 बिलियन डॉलर है जिसमे से 3 एनआरआई का ताल्लुक केरल से है.

प्रश्‍न 6. मलयालय की जानी मानी लेखिका और कवियित्रि अशिता का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 52 वर्ष
ख. 55 वर्ष
ग. 63 वर्ष
घ. 75 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 63 वर्ष - मलयालय की जानी मानी लेखिका और कवियित्रि अशिता का हाल ही में कैसर बीमारी की वजह से 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. लेखिका अशिता को वर्ष 1986 में इडासेरी अवार्ड और 1994 में ललितांबिका अंतर्जनम अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

प्रश्‍न 7. किस देश के खोजकर्ताओं ने हाल ही में अपने देश में दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज की है?
क. चीन
ख. अमेरिका
ग. इजराइल
घ. इराक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इजराइल - इजराइल देश के खोजकर्ताओं ने हाल ही में इजराइल में दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज की है. जो की 10 किलोमीटर से ज्यादा लम्बी है. इस खोज से पहले ईरान में दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा होने का रिकॉर्ड था.

प्रश्‍न 8. अमेरिका, रूस और चीन के बाद किस देश ने हाल ही में एंटी-सैटेलाइट मिसाइल विकसित की है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. इराक
ग. इरान
घ. भारत

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारत - अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ने एंटी-सैटेलाइट मिसाइल विकसित की है. जिसके परीक्षण के दौरान भारतं ने 300 किलोमीटर दूरी पर स्थित सैटेलाइट को 3 मिनट में नष्ट करे दिया है.

प्रश्‍न 9. परमाणु हमलों से रक्षा के लिए किस देश ने पहली साल्‍वो मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?
क. चीन
ख. रूस
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अमेरिका

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अमेरिका - परमाणु हमलों से रक्षा के लिए अमेरिका ने हाल ही में दक्षिणी कैलिफोर्निया से 4,000 मील (6,400 किमी) दूर से 2 मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है. जिसमे पहली साल्‍वो मिसाइल शामिल है.

प्रश्‍न 10. 43.4 करोड़ डॉलर की लागत से किस देश में बने डेजर्ट रोज म्यूजियम का हाल ही में उद्घाटन किया गया है?
क. चीन
ख. अमेरिका
ग. कतर
घ. इजराइल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कतर - कतर देश में बने 43.4 करोड़ डॉलर की लागत से डेजर्ट रोज म्यूजियम का हाल ही में उद्घाटन किया गया है. इस भव्य उद्घाटन समारोह में कतर के शासक शेख तामीन बिन हमद अल थानी और फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुअर्ड फिलिप उपस्थित थे.
Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 6 November 2023: Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *