Home / Current Affairs Hindi / 31 March GK in Hindi

Current Affairs in Hindi – 31 March 2021 Questions and Answers

0

GK Quiz on 31st March 2021 in Hindi (31 मार्च 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’31 मार्च 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’31 March 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 31st March 2021 in Hindi (31 मार्च 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने किस वर्ष तक यूपी में हर गरीब के पास अपना घर होने की घोषणा की है?

  • 2021
  • 2022
  • 2023
  • 2024
सही उत्तर
उत्तर: 2022 - हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है की वर्ष 2022 तक तक यूपी में हर गरीब के पास अपना घर होगा उन्होंने कहा है की इस कार्य में प्रधानमंत्री आवास योजना एक सफलतम योजना है. इसमें शहरी क्षेत्र के पात्र लोगों को 2.5 लाख रुपये दिए जाते हैं. जिसमे से केंद्र सरकार 1.5 लाख और राज्य सरकार 1 लाख रूपये देती है.

हाल ही में किसने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक-2021 मंजूरी दे दी है?

  • सुप्रीमकोर्ट
  • दिल्ली हाईकोर्ट
  • रामनाथ कोविंद
  • निति आयोग
सही उत्तर
उत्तर: रामनाथ कोविंद - संसद के बजट सत्र में मंजूरी के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक-2021 मंजूरी दे दी है. जिसमे के उपराज्यपाल के अधिकार बढ़ाने का प्रावधान किया गया है.

फिल्मफेयर अवार्ड 2021 में इनमे से किस अभिनेता को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

  • कदार खान
  • शाहरूख खान
  • अक्षय कुमार
  • इरफान खान
सही उत्तर
उत्तर: इरफान खान - हाल ही में जारी फिल्मफेयर अवार्ड 2021 में दिवंगत एक्टर इरफान खान को फिल्म अंग्रेजी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है. साथ ही उन्हें फिल्म जगत में योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है.

निम्न में से किसने हाल ही में पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक में निकासी और जमा पर प्रतिबंधों को 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया है?

  • वित मंत्रालय
  • योजना आयोग
  • भारतीय रिज़र्व बैंक
  • निति आयोग
सही उत्तर
उत्तर: भारतीय रिज़र्व बैंक - भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक में निकासी और जमा पर प्रतिबंधों को 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया है. वर्ष सितंबर 2019 में भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंक में वित्तीय अनियमितताओं के सामने आने के बाद पंजाब और महाराष्ट्र बैंक सहकारी बैंक पर प्रतिबंध लगाए थे.

31 मार्च को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस की दृश्यता
  • विश्व डाक दिवस
  • संविधान सुरक्षा दिवस
  • विश्व शिशु दिवस
सही उत्तर
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस की दृश्यता - 31 मार्च को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस की दृश्यता (International Transgender Day of Visibility) मनाया जाता है. यह दिवस ट्रांसजेंडर लोगों को दुनिया भर में ट्रांसजेंडर लोगों के साथ होने वाले भेदभाव और समाज में उनके योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है.

इनमे से किसे हाल ही में एमनेस्टी इंटरनेशनल का नया नेता नियुक्त किया गया है?

  • जेम्स काम्र्रों
  • डाक्स मेस्त्र
  • जेम्स कास्त्र
  • एग्नेस कैलमार्ड
सही उत्तर
उत्तर: एग्नेस कैलमार्ड - एक फ्रांसीसी मानवाधिकार विशेषज्ञ एग्नेस कैलमार्ड को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के अधिकार अन्वेषक एग्नेस कैलमार्ड को एमनेस्टी महासचिव नियुक्त किया गया है. उन्होंने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में संयुक्त राष्ट्र की जांच का नेतृत्व किया था.

न्यू डेवलपमेंट बैंक ने हाल ही में किस देश के COVID-19 हेल्थकेयर श्रमिकों समर्थन करने के लिए 1 बिलियन डॉलर का ऋण देने की मंजूरी दी है?

  • जापान
  • अमेरिका
  • रूस
  • ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर
उत्तर: रूस - न्यू डेवलपमेंट बैंक ने हाल ही में रूस के COVID-19 हेल्थकेयर श्रमिकों समर्थन करने के लिए 1 बिलियन डॉलर का ऋण देने की मंजूरी दी है. यह ऋण रूस में कोरोना वायरस के लिए मरीजों का इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए दिया गया है.
Read Also...  Today Current Affairs – 28 जून 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *