GK Quiz on 5th March 2021 in Hindi (5 मार्च 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
भारत और विदेश से सम्बंधित ‘5 मार्च 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘5 March 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
Current Affairs Quiz on 5th March 2021 in Hindi (5 मार्च 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)
ईज ऑफ लिविंग के मामले में देश के महानगरों में कौन सा नगर सबसे बेहतरीन रहा है?
- मुंबई
- कोलकाता
- चेन्नई
- बेंगलुरु
सही उत्तर
उत्तर: बेंगलुरु - ईज ऑफ लिविंग के मामले में देश के महानगरों में बेंगलुरु सबसे बेहतरीन रहा है जबकि कम आबादी वाले शहरों में शिमला नंबर-1 है. भारत की राजधानी दिल्ली 13वें स्थान पर रही है. टॉप 20 शहरों में मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, छत्तीसगढ़ का रायपुर, गुजरात के अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट, महाराष्ट्र के पुणे, नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई समेत 7 शहर शामिल हैं.
निम्न में से किस राज्य के प्रसिद्ध संगीतकार बलदेव शरण नारंग का हाल ही में निधन हो गया है?
- केरल
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- पंजाब
सही उत्तर
उत्तर: पंजाब - पंजाब के प्रसिद्ध संगीतकार बलदेव शरण नारंग का हाल ही में निधन हो गया है. उन्होंने संगीत की शुरुआती शिक्षा उन्होंने अपने पिता पंडित केसर चंद से ली. उन्होंने साल 1973 में डीएवी कॉलेज में बतौर संगीत प्रोफेसर ज्वाइन किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस क्षेत्र में 82 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है?
- सड़क परिवहन
- वायु परिवहन
- समुद्री परिवहन
- बैंक क्षेत्र
सही उत्तर
उत्तर: समुद्री परिवहन - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में समुद्री परिवहन क्षेत्र में 82 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है. जिसके तहत बंदरगाहों के विकास के साथ ही जलमार्गों का विकास और लाइटहाउस के आसपास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाएंगे.
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने हाल ही में महिलाओं के कितने किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है?
- 42 किलोग्राम वर्ग
- 48 किलोग्राम वर्ग
- 53 किलोग्राम वर्ग
- 55 किलोग्राम वर्ग
सही उत्तर
उत्तर: 53 किलोग्राम वर्ग - भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने हाल ही में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में के सातवें नंबर की खिलाड़ी बेलारूस की वेनेसा कलादज़िंस्कया को हराकर गोल्ड मेडल जीता है. विनेश फोगाट ने इंचियोन एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीता था.
हाल ही में किस भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी को संसद टीवी का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है?
- संदीप कुमार
- रवि कपूर
- संजय माथुर
- संजय मिश्र
सही उत्तर
उत्तर: रवि कपूर - भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी रवि कपूर को एक साल के लिए हाल ही में संसद टीवी का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है. साथ ही रवि कपूर 1986 बैच के असम-मेघालय कैडर के हैं. वे कपड़ा मंत्रालय के सचिव रह चुके हैं.
निम्न में से किस विश्व चैंपियन को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की “चैम्पियंस एंड वेटरंस” समिति का अध्यक्ष चुना गया है?
- दुती चन्द्र
- एम सी मैरीकॉम
- गीता फोघाट
- बबिता फोघाट
सही उत्तर
उत्तर: एम सी मैरीकॉम - विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की "चैम्पियंस एंड वेटरंस" समिति का अध्यक्ष चुना गया है. वे मुक्केबाज कई मौकों पर विश्व संस्था की ब्रांड दूत रह चुकी हैं.
हाल ही में कौन इंटरनेशनल टी-20 में युवराज सिंह के बाद लगातार 6 छक्के लगाने वाला दूसरा बैट्समैन बन गया है?
- क्रिस गेल
- कीरोन पोलार्ड
- हार्दिक पंड्या
- रोहित शर्मा
सही उत्तर
उत्तर: कीरोन पोलार्ड - हाल ही में इंटरनेशनल टी-20 में युवराज सिंह के बाद विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड लगातार 6 छक्के लगाने लगाने वाले दूसरे बैट्समैन बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अकीला धनंजय के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और किस देश के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?
- मालदीव
- फिजी
- ऑस्ट्रेलिया
- अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: फिजी - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और फिजी के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत अनुसंधान कर्मियों, वैज्ञानिक विशेषज्ञों, विशेषज्ञों और तकनीकी प्रशिक्षुओं के आदान-प्रदान की सुविधा भी है.
Current Affairs in Hindi – 4 March 2021