07 March 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information
भारत और विदेश से सम्बंधित “07 मार्च 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे. प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘07 March 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.
07 मार्च 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. फोर्ब्स के द्वारा जारी की गयी दुनिया के अरबपतियों की सूची में भारत के मुकेश अंबानी 6 पायदान उछाल के साथ कौन से स्थान पर पहुंच गए है? क. 5वें ख. 7वें ग. 13वें घ. 25वें
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 13वें - मैगज़ीन कंपनी फोर्ब्स के द्वारा जारी की गयी दुनिया के अरबपतियों की सूची में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी 6 पायदान उछाल के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए है. इस सूची में अभी भी अमेज़ॅन के संस्थापक पहले स्थान पर है.
प्रश्न 2. स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में भारत के किस शहर ने तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया है? क. सिक्किम ख. इंदोर ग. गुरुग्राम घ. पुणे
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. इंदोर - स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में भारत के मध्य प्रदेश राज्य के इंदोर ने लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया है और सबसे राजधानियों में भोपाल पहले स्थान पर है. इस सर्वेक्षण में 4237 शहरों का सर्वेक्षण 28 दिनों में किया गया था.
प्रश्न 3. देश के कम से कम 19 बड़े बैंको पर किसने स्विफ्ट मैसेजिंग सॉफ्टवेयर पर निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए जुर्माना लगाया है? क. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ख. वित मंत्रालय ग. केंद्र सरकार घ. सुप्रीमकोर्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने हाल ही में देश के कम से कम 19 बड़े बैंको पर स्विफ्ट मैसेजिंग सॉफ्टवेयर पर निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए 40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. जिसमे एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक शामिल है.
प्रश्न 4. हाल ही में किसने दिल्ली का पहला कॉमन मोबिलिटी ऐप-वन दिल्ली लांच किया है? क. नरेन्द्र मोदी ख. रामनाथ कोविंद ग. अरविन्द केजरीवाल घ. कैलाश गहलोत
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. कैलाश गहलोत - परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने हाल ही में दिल्ली का पहला कॉमन मोबिलिटी ऐप-वन दिल्ली लांच किया है. इस एप्प को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके दिल्ली मेट्रो और बस, दोनों से अपनी यात्रा प्लान की जा सकेगी.
प्रश्न 5. कितने वर्ष की काइली जेनर हाल ही में दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बन गईं हैं? क. 18 वर्ष ख. 20 वर्ष ग. 21 वर्ष घ. 25 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 21 वर्ष - हाल ही में 21 वर्ष की कॉस्मेटिक कंपनी "काइलीकॉस्मेटिक्स" की मालकिन काइली जेनर दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति बन गईं हैं. उनकी कंपनी 360 मिलियन डॉलर की बिक्री करने में कामयाब रही है.
प्रश्न 6. भारतीय कृषि अर्थशास्त्री रमेश चंद्र को किसे यूएन की खाद्य सुरक्षा एजेंसी का महानिदेशक नियुक्त किया है? क. केंद्र सरकार ख. सुप्रीमकोर्ट ग. हाईकोर्ट घ. संयुक्त राष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. संयुक्त राष्ट्र - संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में भारतीय कृषि अर्थशास्त्री रमेश चंद्र को खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने वाली विशेष एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया है उन्हें महानिदेशक के पद के लिए जून 2019 में लिए एफएओ सदस्य देशों द्वारा पांच उम्मीदवारों को उतारा गया था.
प्रश्न 7. टेक्नोलॉजी कंपनी _________ के पूर्व डायरेक्टर पृथ्वीराज आर भीखा पर 93 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगा है? क. गूगल ख. एप्पल ग. सिस्को सिस्टम्स घ. एचटीसी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सिस्को सिस्टम्स - टेक्नोलॉजी कंपनी सिस्को सिस्टम्स के पूर्व डायरेक्टर पृथ्वीराज आर भीखा पर 93 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप लगा है. इस आरोप के चलते अमेरिका में उनकी गिरफ्तारी हुई थी और हाल ही में उन्हें 30 लाख डॉलर के बॉन्ड पर जमानत मिल गई है.
प्रश्न 8. 120 साल पुराने और दुसरे सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट “ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप” की शुरुआत किस देश में हुई है? क. ऑस्ट्रेलिया ख. अमेरिका ग. इंग्लैंड घ. चीन
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इंग्लैंड - 120 साल पुराने और दुसरे सबसे ज्यादा प्राइज मनी वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट "ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप" का शुरुआत हाल ही में इंग्लैंड में हुई है. इस टूर्नामेंट का आयोजन 120 साल से बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) करा रहा है.
प्रश्न 9. एबी डीविलियर्स के बाद किस दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की है? क. जेम्स हेल्स ख. इमरान ताहिर ग. डेविड मिल्लर घ. डेविड शमिथा
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. इमरान ताहिर - एबी डीविलियर्स के बाद हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के इमरान ताहिर ने संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने कहा है की " मैं हमेशा से ही विश्व कप में खेलना चाहता था, दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप खेलना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है.
प्रश्न 10. अमेरिका ने हाल ही में किस देश के नागरिकों के लिए वीजा की सीमा 5 साल की बजाय घटाकर 3 महीने कर दी है? क. भारत ख. चीन ग. पाकिस्तान घ. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पाकिस्तान - अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान देश के नागरिकों को वीजा की सीमा 5 साल की बजाय 3 महीने कर दी है. और वीजा की फीस 160 डॉलर से बढ़ाकर 190 डॉलर कर दी है.
प्रश्न 11. हाल ही में किस देश में बर्फ से दुनिया की सबसे बड़ी भूल-भुलैया बनाई गई है? क. अंटार्कटिक ख. ऑस्ट्रेलिया ग. कनाडा घ. चीन
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कनाडा - हाल ही में कनाडा देश में बर्फ से दुनिया की सबसे बड़ी भूल-भुलैया बनाई गई है. और इसे बनाने वाले क्लींट मास का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. इस भूल-भुलैया की दीवार 6.5 फीट ऊंची और दो फीट चौड़ी रखी गई है.