भारत और विदेश से सम्बंधित ‘7 मार्च 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 7 March 2022 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
7 मार्च 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 7th March 2022 in Hindi
निम्न में से कौन सा राज्य आन्तरिक मामलों की जांच के लिए सीबीआई से सहमति वापस लेने वाला देश का 9वा राज्य बन गया है?
केरल
महाराष्ट्र
सिक्किम
मेघालय
Show Answer
उत्तर: मेघालय - मेघालय राज्य हाल ही में राज्य में मामलों की जांच के लिए सीबीआई से सहमति वापस लेने वाला देश का 9वा राज्य बन गया है. जिसके तहत अब सीबीआई राज्य सरकार की अनुमति के बिना राज्य में केंद्र सरकार के अधिकारियों या निजी व्यक्तियों से जुड़े कोई भी नए मामले दर्ज नहीं कर पाएगी.
निम्न में से किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने यूरोपा क्लिपर अंतरिक्ष यान विकसित करने शुरू कर दिया है?
इसरो
ईसा
नासा
स्पेस एक्स
Show Answer
उत्तर: नासा - अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में यूरोपा क्लिपर अंतरिक्ष यान विकसित करने शुरू कर दिया है. इसे पहले यूरोपा मल्टीपल फ्लाईबाई मिशन के नाम से जाना जाता है. इस यूरोपा क्लिपर द्वारा गैलीलियो अंतरिक्ष यान द्वारा बृहस्पति के चारों ओर आठ साल के दौरान किए गए अनुवर्ती अध्ययन किया जायेगा.
भारत का पहला फ्लोटिंग स्टोरेज और रीगैसिफिकेशन यूनिट होएग जायंट किस राज्य में स्थित एच-जयगढ़ एनर्जी के टर्मिनल को प्राप्त हुआ है?
केरल
महाराष्ट्र
सिक्किम
मेघालय
Show Answer
उत्तर: महाराष्ट्र - भारत का पहला फ्लोटिंग स्टोरेज और रीगैसिफिकेशन यूनिट होएग जायंट हाल ही में महाराष्ट्र में एच-जयगढ़ एनर्जी के टर्मिनल को प्राप्त हुआ है. यह भारत का पहला एफएसआरयू-आधारित एलएनजी प्राप्त करने वाला टर्मिनल होगा, साथ ही साथ महाराष्ट्र की पहली एलएनजी सुविधा भी होगी.
भारत सरकार ने हाल ही में नवाचार केंद्र की स्थापना के लिए किसके साथ मेजबान देश समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
विश्व बैंक
संयुक्त राष्ट्र
अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ
निति आयोग
Show Answer
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ - भारत सरकार ने हाल ही में नवाचार केंद्र की स्थापना और नई दिल्ली में आईटीयू के एक क्षेत्रीय कार्यालय के लिए अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के साथ मेजबान देश समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझोता क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना और संचालन के लिए कानूनी और वित्तीय ढांचा प्रदान करता है.
गंगा कायाकल्प के लिए हाल ही में किस मिशन को “विशेष जूरी पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है?
जिज्ञासा मिशन
स्वामित्व मिशन
आत्मनिर्भर भारत मिशन
स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन
Show Answer
उत्तर: स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन - 7वें भारत उद्योग जल सम्मेलन और फिक्की जल पुरस्कारों के 9वें संस्करण के दौरान हाल ही में गंगा कायाकल्प के लिए "स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन" को "विशेष जूरी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है. इस स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन के लिए जी अशोक कुमार को नए महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है.
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किस अभिनेत्री को भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
दिव्या खोसला
सुष्मिता सेन
विद्या बालन
लारा दत्ता
Show Answer
उत्तर: विद्या बालन - राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेत्री विद्या बालन को हाल ही में भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने #DoTheSmartThing चैंपियन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. इस इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ पराग राजा है इसकी स्थापना 2007 में की गयी थी.
निम्न में से किस पुरस्कार के विजेता एलन लैड जूनियर का हाल ही में 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
नोबल
ऑस्कर
ग्रैमी
टोनी पुरस्कार
Show Answer
उत्तर: ऑस्कर - ऑस्कर विजेता निर्माता एलन लैड जूनियर का हाल ही में 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें प्यार से "लाडी" के नाम से जाना जाता था. जबकि वर्ष 1995 में उन्हें मेल गिब्सन द्वारा निर्देशित सर्वश्रेष्ठ चित्र 'ब्रेवहार्ट' के लिए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
कपूर ओबेरॉय होटल्स के पूर्व अध्यक्ष संजीव कपूर को हाल ही में किस एयरवेज का सीईओ नियुक्त किया गया है?
इंडिगो
किंगफ़िशर
जेट एयरवेज
फ्रेंक्लिन
Show Answer
उत्तर: जेट एयरवेज - कपूर ओबेरॉय होटल्स के पूर्व अध्यक्ष संजीव कपूर को हाल ही में जेट एयरवेज का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है. उन्होंने विस्तारा एयरलाइंस के मुख्य रणनीति और वाणिज्यिक अधिकारी के रूप में तीन साल और स्पाइसजेट के मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में दो साल तक काम किया है.
हाल ही में किसके द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 में यूपीआई प्लेटफॉर्म पर भारत की लेन-देन की कीमत घटी है?
उत्तर: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया - नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 में यूपीआई प्लेटफॉर्म पर भारत की लेन-देन की कीमत घटी है. फरवरी 2022 में यूपीआई प्लेटफॉर्म पर कैशलेस रिटेल ट्रांजैक्शन 8.27 लाख करोड़ रुपये था. जबकि पिछले महीने जनवरी में 8.32 लाख करोड़ रुपये था.