GK Quiz on 8th March 2021 in Hindi (8 मार्च 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
भारत और विदेश से सम्बंधित ‘8 मार्च 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘8 March 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
Current Affairs Quiz on 8th March 2021 in Hindi (8 मार्च 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)
इनमे से किस अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने हाल ही में हाई रेजोल्यूशन प्लेटफॉर्म विकसित किया है?
अब्दुल अनुसंधान संस्थान
विक्रम साराभाई अनुसंधान संस्थान
रमन अनुसंधान संस्थान
नौसेना अनुसंधान संस्थान
सही उत्तर
उत्तर: रमन अनुसंधान संस्थान - रमन अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने हाल ही में लाल रक्त कोशिकाओं पर अल्कोहल के लंबी अवधि के प्रभाव का पता लगाने के लिए हाई रेजोल्यूशन प्लेटफॉर्म विकसित किया है. यह हाई रेजोल्यूशन प्लेटफॉर्म को भविष्य में कई अन्य रक्त-आधारित परिस्थितियों के लिए प्वाइंट ऑफ केयर जांच के लिए अनुकूल बनाया जा सकता है
विश्व स्तरीय भारतीय शोध संस्थानों और विश्वविद्यालयों में कितने देशों के 40 छात्रों को फ़ेलोशिप दी गयी है?
2 देशों
4 देशों
6 देशों
8 देशों
सही उत्तर
उत्तर: 6 देशों - विश्व स्तरीय भारतीय शोध संस्थानों और विश्वविद्यालयों में हाल ही में 6 देशों के 40 छात्रों को शोध प्रस्ताव, अनुभव, अकादमिक योग्यता, उनके शोध पत्रों के प्रकाशन आदि के आधार पर फ़ेलोशिप दी गयी है. इस 40 छात्रों को भारतीय विज्ञान एवं अनुसंधान फ़ेलोशिप आईएसआरएफ 2021 के लिए चुना गया है.
आर्सेलर मित्तल-निपोन स्टील और किस राज्य सरकार के बीच हुए केंद्रपाड़ा में मेगा स्टील प्लांट स्थापित करने के समझोते को मंजूरी दे दी गयी है?
ओडिशा सरकार
पंजाब सरकार
गुजरात सरकार
महाराष्ट्र सरकार
सही उत्तर
उत्तर: ओडिशा सरकार - ओडिशा सरकार और आर्सेलर मित्तल-निपोन स्टील के बीच हुए केंद्रपाड़ा में मेगा स्टील प्लांट स्थापित करने के समझोते को इस्पात और पीएनजी मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंजूरी दे दी है जिसके तहत केंद्रपाड़ा में 12 मीट्रिक टन का एकीकृत इस्पात संयंत्र लगाया जायेगा.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किस शहर में विश्व पुस्तक मेला 2021 के वर्चुअल संस्करण का उद्घाटन किया है?
पुणे
हैदराबाद
चेन्नई
नई दिल्ली
सही उत्तर
उत्तर: नई दिल्ली - केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने हाल ही में नई दिल्ली शहर में विश्व पुस्तक मेला 2021 के वर्चुअल संस्करण का उद्घाटन किया है. उन्होंने कहा है की 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020' नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2021 की थीम है.
हाल ही में भारत के कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में “सीएसआईआर फूलों की खेती अभियान” लागू करने की डॉ. हर्षवर्धन ने मंजूरी दे दी है?
7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों
14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों
21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों
28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों
सही उत्तर
उत्तर: 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों - केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने हाल ही में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में "सीएसआईआर फूलों की खेती अभियान" लागू करने की मंजूरी दे दी है. इसके लिए सीएसआईआर के संस्थानों में उपलब्ध जानकारियों का उपयोग किया जाएगा और इसके जरिए देश के किसानों और उद्योगों को निर्यात की जरुरतों को पूरा करने में मदद दी जाएगी.
हाल ही में कौन सी भारतीय महिला खिलाडी 100 वनडे खेलने वाली 5वीं भारतीय खिलाडी बन गयी है?
मिताली राज
हरमनप्रीत कौर
सिमरन सौर
सुष्मिता हर्षा
सही उत्तर
उत्तर: हरमनप्रीत कौर - हाल ही में भारतीय महिला खिलाडी हरमनप्रीत कौर 100 वनडे खेलने वाली 5वीं भारतीय खिलाडी बन गयी है. साथ ही मिताली राज सबसे ज्यादा वक्त (21 साल 254 दिन) तक खेलने वाली दुनिया की दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं.
8 मार्च को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस
अंतर्राष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस
सही उत्तर
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस - 8 मार्च को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जाता है. यह दिवस साल 1908 में इस दिन को पहली बार सेलिब्रेट किया गया था वर्ष 1996 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक खास थीम के साथ मनाना शुरू किया था.