भारत और विदेश से सम्बंधित ’11 मई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’11 May 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 11th May 2020 in Hindi (11 मई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. पहली तिमाही में 19 लाख यूनिट्स बेचकर कौन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टवॉच विक्रेता बन गया है?
सैमसंग
एपल
विवो
टाईटेनिक
सही उत्तर देखे
उत्तर: सैमसंग - सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स पहली तिमाही में 19 लाख यूनिट्स बेचकर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टवॉच विक्रेता बन गया है. जबकि 76 लाख यूनिट्स के साथ एपल पहले स्थान पर है. मार्केट रिसर्च फर्म स्ट्रेटजी एनालिटिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-मार्च के दौरान सैमसंग ने 1.9 मिलियन स्मार्टवॉच का शिपमेंट किया है.
प्रश्न 2. केन्द्रीय मानव संसाधन व विकास मंत्रालय ने हाल ही में किस प्रधानमंत्री योजना में संशोधन किया है?
प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप योजना
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना
प्रधानमंत्री जिज्ञासा योजना
सही उत्तर देखे
उत्तर: प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप योजना - केन्द्रीय मानव संसाधन व विकास मंत्रालय ने हाल ही में प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप योजना में संशोधन किया है. जिसके तहत अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए “रिसर्च एंड इनोवेशन डिवीजन” नामक एक समर्पित विभाग का गठन किया गया था.
प्रश्न 3. रक्षा मंत्रालय ने 37 एयरफ़ील्ड्स को आधुनिक करने के लिए किस कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये है?
टाटा पॉवर
रिलायंस इंडस्ट्रीज
इंदुजा ग्रुप
इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: टाटा पॉवर - रक्षा मंत्रालय ने 37 एयरफ़ील्ड्स को आधुनिक करने के लिए टाटा पॉवर कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये है. जिसकी लागत लगभग 1,200 करोड़ रुपये है. साथ ही रक्षा मंत्रालय भारतीय वायु सेना के एयरफील्ड को अपग्रेड करेगा.
प्रश्न 4. 11 मई को किस वर्ष इज़राइल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया था?
2002
2005
2007
2009
सही उत्तर देखे
उत्तर: 2005 - 11 मई 2005 को इज़राइल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया था. हमास फ़िलिस्तीनी सुन्नी मुसलमानों की एक सशस्त्र संस्था है जो फ़िलिस्तीन राष्ट्रीय प्राधिकरण की मुख्य पार्टी है.
प्रश्न 5. 11 मई को किस वर्ष जन्मे के. वी. के. सुंदरम को भारत का दूसरा मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था?
1902
1904
1906
1908
सही उत्तर देखे
उत्तर: 1904 - 11 मई 1904 को जन्मे के. वी. के. सुंदरम को भारत का दूसरा मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था.
प्रश्न 6. कोविड-19 परीक्षण किट को लगभग 200 प्रयोगशालाओं में पहुंचाने के लिए आईसीएमआर ने किसके साथ समझौता किया है?
डीटीडीसी
ब्लेज़फ़्लैश
भारतीय डाक
फ्लाई किंग
सही उत्तर देखे
उत्तर: भारतीय डाक - कोविड-19 परीक्षण किट को लगभग 200 प्रयोगशालाओं में पहुंचाने के लिए (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) आईसीएमआर ने भारतीय डाक के साथ समझौता किया है. उत्तर पूर्वी क्षेत्र जैसे डूंगरपुर, झालवार में भारतीय डाक पहुंचने में मदद करेगा.
प्रश्न 7. 11 मई 2002 को भारत की कौन सी महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन हुआ था?
पहली
दूसरी
तीसरी
चौथी
सही उत्तर देखे
उत्तर: पहली - 11 मई 2002 को भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन हुआ था वे भोपाल सियासत की राजकुमारी भी थी.
प्रश्न 8. 11 मई को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस
राष्ट्रीय हिंदी दिवस
राष्ट्रीय अंग्रेजी दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस - 11 मई को पूरे भारत में "राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस" मनाया जाता है. इस दिन अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रित्व काल में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था.
प्रश्न 9. केंद्र सरकार ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पोर्टल पर किस शहर में “द सरस कलेक्शन” की शुरुआत की है?
हैदराबाद
पुणे
नई दिल्ली
मुंबई
सही उत्तर देखे
उत्तर: नई दिल्ली - केंद्र सरकार ने नई दिल्ली में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पोर्टल पर "द सरस कलेक्शन" की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य सरकारी खरीदारों के लिए अपने उत्पादों को जीईएम पर प्रदर्शित करना है.
प्रश्न 10. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय मूल के अमेरिकी अशोक माइकल पिंटो को ______ में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए नामित किया है?
आईबीआरडी
बाफ्टा
साफ्टा
नाफ्टा
सही उत्तर देखे
उत्तर: आईबीआरडी - भारतीय मूल के अमेरिकी अशोक माइकल पिंटो को अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक (आईबीआरडी) में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नामित किया है. अशोक माइकल पिंटो को आईबीआरडी में 2 वर्ष के लिए इस पद पर नामित किया है.