भारत और विदेश से सम्बंधित ‘2 मई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘2 May 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 2nd May 2020 In Hindi (2 मई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. भारत की किस टेनिस खिलाडी को एशिया-ओसिनिया जोन से फेड कप हर्ट अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है? क. लीएंडर पेस ख. सानिया मिर्जा ग. महेश भूपति घ. रोहन बोपन्ना
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सानिया मिर्जा - भारत की टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा को एशिया-ओसिनिया जोन से फेड कप हर्ट अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है वे उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गयी है.
प्रश्न 2. निम्न में से किस राज्य सरकार ने होम डिलीवरी के ज़रिए गैर-ज़रूरी चीज़ों की बिक्री को मंज़ूरी दे दी है? क. केरल सरकार ख. पंजाब सरकार ग. पश्चिम बंगाल सरकार घ. बिहार सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पश्चिम बंगाल सरकार - पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में होम डिलीवरी के ज़रिए गैर-ज़रूरी चीज़ों की बिक्री को मंज़ूरी दे दी है. लेकिन बाजारों में अभी राज्य सरकार की ओर से व्यापक दिशानिर्देश नहीं जारी किए गए हैं.
प्रश्न 3. एडीबी ने कोरोना से लड़ने के लिए भारत को कितने करोड़ रुपये के ऋण देने की मंज़ूरी दे दी है? क. 9370 करोड़ रुपये ख. 10520 करोड़ रुपये ग. 11370 करोड़ रुपये घ. 15570 करोड़ रुपये
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 11370 करोड़ रुपये - एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने हाल ही में कोरोना से लड़ने के लिए भारत को 11370 करोड़ रुपये के ऋण देने की मंज़ूरी दे दी है. इस राशि से रोग पर काबू पाने, गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मदद मिलेगी.
प्रश्न 4. ब्रिक्स देशों का अर्थव्यवस्थाओं के पुनरुद्धार के लिए कितने बिलियन डॉलर देने की घोषणा की गयी है? क. 5 बिलियन डॉलर ख. 10 बिलियन डॉलर ग. 15 बिलियन डॉलर घ. 20 बिलियन डॉलर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 15 बिलियन डॉलर - ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) देशों का अर्थव्यवस्थाओं के पुनरुद्धार के लिए 15 बिलियन डॉलर देने की घोषणा की गयी है साथ ही कोरोना वायरस महामारी का का मुकाबला करने के लिए होने वाले आपातकालीन खर्चों को पूरा करने में मदद कर सके.
प्रश्न 5. भारत सहित कितने देशो ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद के 11वें सत्र में हिस्सा लिया है? क. 10 देशों ख. 20 देशों ग. 30 देशों घ. 50 देशों
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 30 देशों - भारत सहित 30 देशो ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पीटर्सबर्ग जलवायु संवाद के 11वें सत्र में हिस्सा लिया है. इस 11वें सत्र में जलवायु तकनीक के बारे में चर्चा की और कहा कि यह कम कीमत पर उपलब्ध होनी चाहिए.
प्रश्न 6. भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान चुन्नी गोस्वामी का किस शहर में हाल ही में निधन हो गया है? क. दिल्ली ख. मुंबई ग. कोलकाता घ. चेन्नई
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कोलकाता - भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान और फर्स्ट क्लास क्रिकेटर चुन्नी गोस्वामी का हाल ही में 82 साल की उम्र में कोलकाता में निधन हो गया है. वे वर्ष 1962 के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे.
प्रश्न 7. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के किस खिलाडी को सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना गया है? क. रॉस टेलर ख. जेम्स कैमरून ग. केन विलियम्सन घ. स्टीव स्मिथ
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केन विलियम्सन - न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के केन विलियम्सन और महिला टीम की खिलाड़ी सूजी बेट्स को सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना गया है. जबकि रॉस टेलर को पुरुष टी-20 जबकि सोफी डिवाइन को महिला टी-20 का अवॉर्ड दिया गया है.
प्रश्न 8. आईएसएल टीम एफसी गोवा ने सर्जियो लोबेरा के जगह किसे नया मुख्य कोच नियुक्त किया है? क. युआन फर्नांडो ख. बेल्वेद ग्विन्नेत्त ग. कैमरून एस्टर घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. युआन फर्नांडो - आईएसएल टीम एफसी गोवा ने सर्जियो लोबेरा के जगह युआन फर्नांडो को नया मुख्य कोच नियुक्त किया है. पिछले सत्र में सर्जियो लोबेरा को बर्खास्त कर दिया गया था.
प्रश्न 9. आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम को पीछे छोड़कर कौन सी टीम पहले स्थान पर पहुच गयी है? क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ख. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ग. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम घ. श्री लंका क्रिकेट टीम
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - हाल ही में जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम पहले स्थान पर पहुच गयी है. भारतीय क्रिकेट टीम ने अक्टूबर 2016 के बाद पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था.
प्रश्न 10. कोरोना वायरस के चलते पंजाब सरकार ने कर्फ्यू को कितने हफ्ते लिए बढ़ा दिया है? क. 1 हफ्ते ख. 2 हफ्ते ग. 3 हफ्ते घ. 4 हफ्ते
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2 हफ्ते - कोरोना वायरस के चलते पंजाब सरकार ने कर्फ्यू को 2 हफ्ते लिए बढ़ा दिया है. लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है की राज्य में सुबह सात बजे से सुबह ग्यारह बजे तक चार घंटे के लिए ढील दी जाएगी.