22 May 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information
भारत और विदेश से सम्बंधित “22 मई 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘22 May 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
22 मई 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. इंडियन ऑइल को पीछे छोड़कर कौन सी कंपनी देश में सबसे अधिक कारोबार करने वाली कंपनी बन गयी है? क. आदित्य बिरला इंडस्ट्रीज ख. टाटा इंडस्ट्रीज ग. महिंदा इंडस्ट्रीज घ. रिलायंस इंडस्ट्रीज
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. रिलायंस इंडस्ट्रीज - इंडियन ऑइल को पीछे छोड़कर हाल ही में मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज देश में सबसे अधिक कारोबार करने वाली कंपनी बन गयी है. हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज को 2018- 19 के कारोबार में 39,588 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है.
प्रश्न 2. मार्किट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप को पीछे छोड़कर कौन सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है? क. माइक्रोसॉफ्ट ख. एचडीएफसी ग. गूगल घ. महिंदा
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. एचडीएफसी - हाल ही में मार्किट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा ग्रुप को पीछे छोड़कर एचडीएफसी देश का सबसे बड़ा ग्रुप बन गया है. हाल ही में एचडीएफसी ग्रुप के मार्किट कैप 11.53 लाख करोड़ के स्तर पर पहुच गया है.
प्रश्न 3. जोको विडोडो को लगातार कौन सी बार इंडोनेशिया का राष्ट्रपति चुना गया है? क. दूसरी बार ख. तीसरी बार ग. चौथी बार घ. पांचवी बार
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. दूसरी बार - हाल ही में जोको विडोडो लगातार दूसरी बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति चुने गए है. वे हाल ही में 5 वर्ष के लिए दोबारा इस पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं. आयोग के मुताबिक जोको विडोडो ने 55.5 प्रतिशत से चुनाव में जीत हासिल की है.
प्रश्न 4. आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में किसने ओंगोल नस्ल की गाय की रक्षा करने का आह्वान किया है? क. नरेन्द्र मोदी ख. स्मृति ईरानी ग. एम. वेंकैया नायडू घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एम. वेंकैया नायडू - आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ओंगोल नस्ल की गाय की रक्षा करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा की यह नस्ल पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही है और हमें इसे बचाने की जरूरत है.
प्रश्न 5. निम्न में से किस भारतीय क्रिकेटर ने अपना पहला व्यावसायिक उपक्रम “लाइफस्टाइल ब्रांड चेकमेट” लांच किया है? क. शिखर धवन ख. रोहित शर्मा ग. युजवेंद्र चहल घ. महेंदर सिंह धोनी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. युजवेंद्र चहल - भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने हाल ही में हाई टाइम्स सोल्यूशंस के साथ मिलकर अपना पहला व्यावसायिक उपक्रम "लाइफस्टाइल ब्रांड चेकमेट" लांच किया है.
प्रश्न 6. किस राज्य सरकार ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों पर नज़र रखने के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया है? क. दिल्ली सरकार ख. पंजाब सरकार ग. केरल सरकार घ. गुजरात सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. गुजरात सरकार - सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 1.9 लाख शिक्षकों की 'अनुपस्थिति' और पढ़ाने के प्रति 'गंभीरता की कमी' पर नज़र रखने के लिए हाल ही में गुजरात सरकार ने कॉल सेंटर स्थापित किया है. इन कॉल सेंटर के कर्मचारी स्कूल के शिक्षकों से उनके दिनभर के कार्य की जानकारी लेंगे.
प्रश्न 7. 22 मई में विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विश्व जैव विविधता दिवस ख. विश्व जल संरक्षण दिवस ग. विश्व विज्ञानं दिवस घ. विश्व शिक्षक दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व जैव विविधता दिवस - 22 मई में विश्वभर में विश्व जैव विविधता दिवस मनाया जाता है. यह दिवस धरती पर मौजूद जंतुओ और पौधों के बीच के संतुलन को बनाए रखने के लिए मनाया जाता है.
प्रश्न 8. ब्रिटिश सरकार ने हाल ही में किस देश से आने वाले यात्रियों के लिए लैंडिंग कार्ड भरने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है? क. पाकिस्तान ख. अमेरिका ग. ऑस्ट्रेलिया घ. भारत
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारत - ब्रिटेन में प्रवेश को सुगम बनाने के उद्देश्य से भारत से आने वाले वाले यात्रियों के लिए ब्रिटिश सरकार ने हाल ही में लैंडिंग कार्ड भरने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है
प्रश्न 9. निम्न में से किसने राजनयिक मोईन उल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है? क. श्री लंका ख. अफगानिस्तान ग. पाकिस्तान घ. बांग्लादेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पाकिस्तान - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाल ही में राजनयिक मोईन उल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है. इमरान खान ने हाल ही में भारत, चीन और जापान सहित करीब 2 दर्जन देशों में नए उच्चायुक्तों/राजदूतों की नियुक्ति की है.
प्रश्न 10. कामेडियन वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक समारोह में किस देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है? क. इराक ख. इण्डोनेशिया ग. इराक घ. यूक्रेन
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. यूक्रेन - कामेडियन वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक समारोह में हाल ही में नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है. उन्होंने अपने भाषण में कहा कि पूर्व में रूस समर्थित विद्रोहियों के साथ संघर्ष समाप्त करना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी.