Current Affairs – 23 May 2018 – Questions and Answers in Hindi

23rd May 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi wist Complete Information

23 May 2018 Current Affairs | 23rd मई 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 23rd मई 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 23rd मई 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.

प्रश्‍न 1. किस बैंक को चौथी तिमाही में 7,718 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है?
क.आरबीआई
ख. पीएनबी
ग. केनरा बैंक
घ. यस बैंक

Show Answer
उत्तर: क.आरबीआई
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में आरबीआई को बैंकिंग इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा घाटा हुआ है आरबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) को चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2018 में तीन महीनों के दौरान 7,718 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है.

प्रश्‍न 2. किस कंपनी ने इंडियन आर्मी के लिए सफारी स्टॉर्म की डिलिवरी शुरु की है?
क. महिंद्रा
ख. टाटा मोटर्स
ग. हीरो
ख. हौंडा

Show Answer
उत्तर: ख. टाटा मोटर्स
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में टाटा मोटर्स ने इंडियन आर्मी के लिए 3,192 यूनिट सफारी स्टॉर्म की डिलिवरी शुरु की है. टाटा मोटर्स की टाटा सफारी स्टॉर्म को इंडियन आर्मी में शामिल होने से पहले कई सारे फील्ड ट्रायल्स देने पड़े हैं.

प्रश्‍न 3. किस देश में 226 साल में पहली बार स्टॉक एक्सचेंज की अध्यक्ष महिला बनीं है?
क. भारत
ख. अमेरिका
ग. जापान
घ. सिंगापुर

Show Answer
उत्तर: ख. अमेरिका
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में अमेरिका के इतिहास में 226 साल में पहली बार स्टॉक एक्सचेंज की अध्यक्ष का नेतृत्व कोई महिला करेगी. स्टेसी कनिंगहैम को न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का अध्यक्ष चुना गया है. इससे पहले वे एनवाईएसई के ट्रेडिंग फ्लोर पर फ्लोर क्लर्क रह चुकी हैं.

प्रश्‍न 4. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से कौन सा बैंक अगस्त में दरों में इजाफा कर सकता है?
क.आरबीआई
ख. पीएनबी
ग. केनरा बैंक
घ. यस बैंक

Show Answer
उत्तर: क.आरबीआई
संछिप्त में जरूर पढ़े: कच्चे तेल की बढ़ती कीमते देश में मुद्रास्फीति को और भड़का सकती हैं. जिस वजह से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को अगस्त महीने में 0.25 फीसद दरों में इजाफा करना पड़ सकता है.

प्रश्‍न 5. इनमे से किसने कहा है सरकार दूसरी छमाही के लिए उधारी लक्ष्य घटा सकती है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. वित्त मंत्रालय
ग. केंद्र सरकार
घ.राज्य सरकार

Show Answer
उत्तर: ख. वित्त मंत्रालय
संछिप्त में जरूर पढ़े: वित्त मंत्रालय ने कहा है सरकार 2018-19 की दूसरी छमाही के लिए उधारी लक्ष्य घटा सकती है क्योंकि सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल-सितंबर अवधि में 2.88 लाख करोड़ रुपए कर्ज लेगी.

प्रश्‍न 6. भारत की अर्थव्यवस्था दस साल में कितने गुनी हो सकती है?
क. दोगुनी
ख. तीन गुनी
ग. चार गुनी
ख. पांच गुनी

Show Answer
उत्तर: क. दोगुनी
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में एशियाई विकास बैंक ने कहा है की चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत की 7 प्रतिशत से अधिक अनुमानित आर्थिक वृद्धि दर काफी तेज है और हो सकता है आने वाले दस साल में भारत की अर्थव्यवस्था दोगुनी जाए.

प्रश्‍न 7. इनमे से कौन महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की राष्ट्रीय रजिस्ट्री तैयार करेगा?
क. एनसीआरबी
ख. पुलिस विभाग
ग. सीबीआई
घ. इनमे से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: क. एनसीआरबी
संछिप्त में जरूर पढ़े: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) अब महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की राष्ट्रीय रजिस्ट्री तैयार करेगा. एनसीआरबी के प्रमुख ने कहा है की एनसीआरबी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की राष्ट्रीय रजिस्ट्री तैयार कर रहा है.

प्रश्‍न 8. किस राज्य की सरकार ने 13 वर्ष पुरानी सहकारिता सहभागिता योजना बंद कर दी है?
क. दिल्ली
ख. पंजाब
ग. हरियाणा
घ. उत्तराखंड

Show Answer
उत्तर: घ. उत्तराखंड
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने सीमांत किसानों व गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों की आय में वृद्धि व जीवन स्तर का विकास करने वाली सहकारिता सहभागिता योजना खत्म कर दी है. अब किसानों को अब दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत लाभ मिलेगा.

प्रश्‍न 9. इनमे से किसने मॉडल अनुबंध फार्मिंग एक्ट-2018 जारी किया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. केंद्र सरकार
ग. राज्य सरकार
घ. नीति आयोग

Show Answer
उत्तर: ख. केंद्र सरकार
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने अनुबंध फार्मिंग एक्ट-2018 जारी किया है. जिसका मुख्य उद्देश्य बेहतर मूल्य प्राप्ति के लिए किसानों को थोक खरीददारों के साथ एकीकृत करना है.

प्रश्‍न 10. वेनेजुएला ने किस देश के अधिकारियों को देश से निष्कासित किया है?
क. भारतीय
ख. पाकिस्तानी
ग. अमेरिकी
घ. जापानी

Show Answer
उत्तर: ग. अमेरिकी
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने निंदा किए गए चुनावों पर दो शीर्ष अमेरिकी राजनयिकों को निष्कासन किया है. वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने अमेरिकी अधिकारियों को 48 घंटों के भीतर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया है.
Read Also...  1 से 7 मार्च 2022 पहला साप्ताहिक :- Current Affairs in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *