भारत और विदेश से सम्बंधित ’29 मई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’29 May 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 29th May 2020 in Hindi (29 मई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. ट्रैवल पोर्टल ईजमाईट्रिप डॉट कॉम के मुताबिक, इंडिगो और किस एयरलाइन ने हवाई यात्रा टिकटों का रिफंड देना भी शुरू कर दिया है?
किंगफ़िशर
एयर एशिया इंडिया
इंडियन एयरलाइंस
इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: एयर एशिया इंडिया - ट्रैवल पोर्टल ईजमाईट्रिप डॉट कॉम के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को कई फ्लाइट्स के रद्द होने पर हाल ही में इंडिगो और किस एयरलाइन ने हवाई यात्रा टिकटों का रिफंड देना भी शुरू कर दिया है. रिफंड राशि को कंपनियां ट्रैवल एजेंट के खातों में डालेगी.
प्रश्न 2. लॉकडाउन के दौरान हरियाणा से अपने पिता को साइकिल पर बिठाकर दरभंगा लाने पर बेटी ज्योति को किस सम्मान से सम्मानित किया गया है?
मैथिल-वीरांगना
मैथिल-बेटी
आदर्श-वीरांगना
मैथिल-ज्योति
सही उत्तर देखे
उत्तर: मैथिल-वीरांगना - भारत के बिहार की ज्योति को "मैथिल-वीरांगना की उपाधि से सम्मानित किया है उन्होंने लॉकडाउन के दौरान हरियाणा से अपने पिता को साइकिल पर बिठाकर दरभंगा वापस लाया है. उनके इस कार्य के लिए ताम्र पत्र, प्रशस्ति-पत्र, वस्त्र और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया है.
प्रश्न 3. हाल ही में किसने नेशनल पेंशन सिस्टम में खाता खोलने आधार बेस्ड पेपरलेस केवाईसी को मंजूरी दे दी है?
पीएफआरडीए
निति आयोग
योजना आयोग
रक्षा मंत्रालय
सही उत्तर देखे
उत्तर: पीएफआरडीए - पीएफआरडीए यानी पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में नेशनल पेंशन सिस्टम में खाता खोलने आधार बेस्ड पेपरलेस केवाईसी को मंजूरी दे दी है. इस पेपरलेस केवाईसी वेरिफिकेशन में सिर्फ 12 संख्या वाले पत्र की फिजिकल कॉपी देनी होती है.
प्रश्न 4. इनमे से किसने नई गाइड लाइन जारी करते हुए चक्रवाती तूफान अम्फान में नुकसान होने वाले पॉलिसीधारकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किये है?
एलआईसी
इरडा
केंद्र सरकार
निति आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: इरडा - भारतीय बीमा विकास व नियामक प्राधिकरण (इरडा) ने चक्रवाती तूफान अम्फान में नुकसान होने वाले पॉलिसीधारकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किये है. जिसके मुताबिक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तूफ़ान अम्फान से नुकसान होने वाले पॉलिसीधारकों को जल्द से जल्द क्लेम दिया जा सके.
प्रश्न 5. केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान किस योजना के तहत लगभग 19,100 करोड़ रुपये की राशि बांटी है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
पीएम जीवन बीमा योजना
पीएम आयुष्मान भारत योजना
पीएम जिज्ञासा योजना
सही उत्तर देखे
उत्तर: पीएम किसान सम्मान निधि योजना - कोरोना वायरस के बचने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार ने "पीएम किसान सम्मान निधि योजना" के तहत लगभग 19,100 करोड़ रुपये की राशि बांटी है. जिससे देश के करीब 9.55 करोड़ किसान परिवारों को लाभ हुआ है.
प्रश्न 6. हाल ही में किस वर्ष जन्मे मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल का निधन हो गया है?
1993
1982
1973
1963
सही उत्तर देखे
उत्तर: 1993 - हाल ही में वर्ष 1993 में जन्मे मशहूर अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल का निधन हो गया है. वे कैंसर को पीड़ित थे. वे सलमान खान और असिन के साथ मोहित फिल्म रेडी में नजर आ चुके हैं. उन्होंने फिल्म में अमर चौधरी का किरदार निभाया था.
प्रश्न 7. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व में फैले कोरोना वायरस से निपटने के लिए _____ नाम के फाउंडेशन का गठन किया है?
डब्ल्यूएचओ कोरोना फाउंडेशन
डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन
डब्ल्यूएचओ मिनी फाउंडेशन
फाउंडेशन ऑफ़ कोरोना
सही उत्तर देखे
उत्तर: डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व में फैले कोरोना वायरस से निपटने के लिए हाल ही में "डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन" नाम के फाउंडेशन का गठन किया है. जो की महामारी से निपटने के लिए फंडिंग इकट्ठी करेगा जिसमे देशो के साथ आम लोग से भी सहायता ली जाएगी.
प्रश्न 8. 29 मई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस
विश्व निरोग दिवस
विश्व स्वास्थ्य दिवस
विश्व दवा दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस - 29 मई को विश्वभर में विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस (World Digestive Health Day) मनाया जाता है. इस को डब्ल्यूजीओ और डब्ल्यूजीओएफ के सहयोग से विश्वभर में मनाया जाता है.
प्रश्न 9. निम्न में से कौन सा देश समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देकर लैटिन अमेरिका के 6 देशों में शामिल हो गया है?
कोस्टा रिका
ब्राज़ील
क्यूबा
कनाडा
सही उत्तर देखे
उत्तर: कोस्टा रिका - कोस्टा रिका हाल ही में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देकर लैटिन अमेरिका के 6 देशों में शामिल हो गया है. जिन्होंने समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी दी है. पिछले वर्ष इक्वाडोर ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दी थी.
प्रश्न 10. भारत और किस देश के बीच हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में माध्यम से कोविड -19 के निदान के लिए संयुक्त अनुसंधान और विकास पर चर्चा हुई है?
चीन
अमेरिका
इज़राइल
इराक
सही उत्तर देखे
उत्तर: इज़राइल - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में माध्यम से कोविड -19 के निदान के लिए संयुक्त अनुसंधान और विकास पर चर्चा हुई है. जिसमे दोनों देश के बीच वैज्ञानिक सहयोग का विस्तार करने के लिए विचार-विमर्श हुआ.