भारत और विदेश से सम्बंधित ‘4 मई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘4 May 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 4th May 2020 In Hindi (4 मई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. चुनाव आयोग ने हाल ही में किस राज्य में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर चुनाव के लिए मंज़ूरी दे दी है? क. दिल्ली ख. पंजाब ग. गुजरात घ. महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. महाराष्ट्र - चुनाव आयोग ने हाल ही में महाराष्ट्र में विधान परिषद की रिक्त सीटों पर चुनाव के लिए मंज़ूरी दे दी है. ये सभी ये सीटें 24 अप्रैल को रिक्त हुई हैं.
प्रश्न 2. वित्त मंत्रालय में कार्यरत रहे चुके तरुण बजाज ने कितने वर्ष के लिए आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार ग्रहण किया है? क. 2 वर्ष ख. 3 वर्ष ग. 4 वर्ष घ. 5 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 4 वर्ष - वित्त मंत्रालय में कार्यरत रहे चुके तरुण बजाज ने 4 वर्ष के लिए आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार ग्रहण किया है. साथ ही वे प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव रहे चुके है. वे 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं.
प्रश्न 3. अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा की सतह पर ले जाने वाले मून लैंडर के कितने डिजाइनों को चुना है? क. 1 डिजाइन ख. 2 डिजाइनों ग. 3 डिजाइनों घ. 7 डिजाइनों
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 3 डिजाइनों - अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा की सतह पर ले जाने वाले मून लैंडर के 3 डिजाइनों (स्पेसएक्स, ब्लू ओरिजिन और डायनेटिक्स) को मून लैंडिंग सिस्टम के निर्माण के लिए चुना है. नासा वर्ष 2024 तक एक महिला और एक पुरुष को चांद पर उतारेगा.
प्रश्न 4. अमेरिकी सहायता एजेंसी ने कोरोनावायरस के निपटने के लिए भारत को कितने मिलियन डॉलर देने की घोषणा की है? क. 2 मिलियन डॉलर ख. 3 मिलियन डॉलर ग. 5 मिलियन डॉलर घ. 7 मिलियन डॉलर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 3 मिलियन डॉलर - अमेरिकी सहायता एजेंसी ने कोरोनावायरस के निपटने के लिए भारत को 3 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की है. अमेरिकी दूतावास ने कहा है की भारत के प्रयासों का समर्थन करने के लिए भारत को अतिरिक्त धनराशि जारी करना दोनों देशो के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी का उदाहरण है.
प्रश्न 5. 4 मई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस ख. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ग. अंतर्राष्ट्रीय विज्ञानं दिवस घ. अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस - 4 मई को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस मनाया जाता है. क्योंकि यह अग्निशामकों के संरक्षक संत सेंट फ्लोरियन का दिन है.
प्रश्न 6. पुर्तगाल सरकार ने देश की फुटबाल लीग पुर्तगाली लीग को कब से शुरु करने की घोषणा की है? क. 10 मई 2020 ख. 20 मई 2020 ग. 25 मई 2020 घ. 30 मई 2020
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 30 मई 2020 - पुर्तगाल सरकार ने देश की फुटबाल लीग पुर्तगाली लीग को 30 मई 2020 से शुरु करने की घोषणा की है. बीच में कोरोना वायरस महामारी के कारण लीग पर रोक दी गयी थी. साथ ही देश की सरकार अब भी स्टेडियमों में संक्रमण रोकने के लिये किये गये उपायों पर निर्भर करेगी.
प्रश्न 7. डिसकस थ्रोअर एथलीट संदीप कुमारी पर वाडा ने डोपिंग परीक्षण में विफल होने पर कितने साल का प्रतिबंध लगाया है? क. 1 साल ख. 2 साल ग. 3 साल घ. 4 साल
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 4 साल - डिसकस थ्रोअर एथलीट संदीप कुमारी पर वाडा ने डोपिंग परीक्षण में विफल होने पर 4 साल का प्रतिबंध लगाया है. लगभग 2 साल पहले राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) ने उनके नमूने को सही पाया था.
प्रश्न 8. हाल ही में किस देश की सरकार ने जल्द ही महिलाओं की खतना कराने की प्रथा को अपराध घोषित करने की तैयारी कर रही है? क. इराक ख. सूडान ग. नार्वे घ. सऊदी अरब
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. - सूडान - सूडान देश की सरकार ने जल्द ही महिलाओं की खतना कराने की प्रथा को अपराध घोषित करने की तैयारी कर रही है. जबकि कुछ समय पहले ही देश के सरकार ने इस ऐतिहासिक मसौदा कानून को मंजूरी दे दी है. इस अपराध के लिए दोषी को तीन साल की कैद की सजा हो सकती है.
प्रश्न 9. बौद्धिक संपदा प्रणाली में मापने योग्य सुधार की कमी के कारण किसने भारत को “प्राथमिकता निगरानी सूची” में शामिल किया है? क. चीन ख. इराक ग. ऑस्ट्रेलिया घ. अमेरिका
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अमेरिका - अमेरिका ने हाल ही में बौद्धिक संपदा प्रणाली में मापने योग्य सुधार की कमी के कारण भारत को "प्राथमिकता निगरानी सूची" में शामिल किया है. साथ ही इस सूची में भारत के साथ अन्य 10 देशों को शामिल किया गया है.
प्रश्न 10. 4 मई को किस देश में राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है? क. जापान ख. चीन ग. अमेरिका घ. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका - 4 मई को अमेरिका में राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है. जबकि अपने देश भारत में सालीम अली का जन्म दिवस 12 नवम्बर को राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है.