Current Affairs in Hindi – 6 May 2019 Questions and Answers

06 May 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “06 मई 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘6 May 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


6 मई 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट से किस देश की सरकार ने सफाई अभियान के तहत 3,000 किलोग्राम कचरा हटाया है?
क. भारत सरकार
ख. जापान सरकार
ग. चीन सरकार
घ. नेपाल सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. नेपाल सरकार - नेपाल सरकार ने हाल ही में सफाई अभियान के तहत दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट से 3,000 किलोग्राम कचरा हटाया है. इस सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य माउंट एवरेस्ट से करीब 10,000 किलोग्राम कचरा हटाना है.

प्रश्‍न 2. भारतीय नौसेना ने किस राज्य में आये चक्रवाती तूफान ‘फानी’ से हुई तबाही के बाद बचाव और पुनर्वास प्रयास शुरु किया है?
क. केरल
ख. ओडिशा
ग. गुजरात
घ. महाराष्ट्र

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ओडिशा - भारतीय नौसेना ने हाल ही में ओडिशा राज्य में चक्रवाती तूफान ‘फानी’ से हुई तबाही के बाद बचाव और पुनर्वास प्रयास शुरु किया है. इस बचाव और पुनर्वास प्रयास में लोगो को जरूरत का सामान खाद्य सामग्री, आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति, कपड़े, अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुचाई गयी है.

प्रश्‍न 3. भारतीय और किस देश के नौसेना की बीच 1 से 10 मई तक गोवा समुद्रतट के पास ‘वरुण’ द्विपक्षीय युद्धाभ्यास आयोजित किया गया है?
क. जापानी नौसेना
ख. अमेरिकी नौसेना
ग. ऑस्ट्रेलिया नौसेना
घ. फ्रांसीसी नौसेना

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. फ्रांसीसी नौसेना - भारतीय और जापानी नौसेना के बीच 1 से 10 मई तक गोवा समुद्रतट के पास संयुक्त रूप से 'वरुण' द्विपक्षीय युद्धाभ्यास आयोजित किया गया है. इस अभ्यास को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा.

प्रश्‍न 4. भारत के कौन से चंद्र अभियान का प्रक्षेपण 9 से 16 जुलाई के बीच करने की घोषणा की गयी है?
क. चंद्रयान-1
ख. चंद्रयान-2
ग. चंद्रयान-3
घ. चंद्रयान-4

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. चंद्रयान-2 - वर्ष 2019 के 9 से 16 जुलाई के बीच भारत के चंद्र अभियान चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण करने की घोषणा की गयी है. इस चंद्रयान-2 के आर्बिटर , लैंडर ( विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) तीन माड्यूल हैं.

प्रश्‍न 5. आरबीआई ने हाल ही में कितनी मोबाइल वॉलेट कंपनियों पर नियमों का उल्लंघन करने पर 6.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है?
क. तीन वालेट कंपनी
ख. चार वालेट कंपनी
ग. पांच वालेट कंपनी
घ. सात वालेट कंपनी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पांच वालेट कंपनी - भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में पांच वालेट कंपनी (वोडाफोन एम-पैसा, फोनपे, माई मोबाइल पेमेंट लिमिटेड, जीआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड और वाई कैश सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन) पर नियमों का उल्लंघन करने पर 6.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

प्रश्‍न 6. आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स और कौन सी टीम दुनिया की टॉप-10 सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स टीम में शामिल हो गई है?
क. सनरिजेर्स हैदराबाद
ख. कोलकत्ता नाईट राइडर्स
ग. मुंबई इंडियन्स
घ. किंग्स XI पंजाब

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मुंबई इंडियन्स - वर्ष 2019 के मार्च महीने में मुंबई इंडियंस को इंस्टाग्राम पर 3.43 करोड़ व्यूज मिले है साथ ही मुंबई इंडियन्स छठी बार दुनिया की टॉप-10 सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स टीम में शामिल हो गई है. और स्पेन का फुटबॉल क्लब बार्सिलोना पहले स्थान पर रहा है.

प्रश्‍न 7. वर्ल्ड कप 2019 के शुरु होने से पहले की किस साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर ने घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है?
क. इमरान ताहिर
ख. डेविड मिलर
ग. जेपी डुमिनी
घ. ग्लेन मैक्सवेल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. जेपी डुमिनी - वर्ल्ड कप 2019 के शुरु होने से पहले ही साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर जेपी डुमिनी ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट (लिस्ट-ए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट) से संन्यास लेने की घोषणा की है. लेकिन वे अभी दुनियाभर की टी-20 लीग में खेलना जारी रखेंगे.

प्रश्‍न 8. आईटीटीएफ की ताजा रैंकिंग में कौन सा भारतीय टेबल टेनिस खिलाडी विश्व रैंकिंग में टॉप-25 में स्थान बनाने वाला पहला भारतीय खिलाडी बन गया है?
क. सानिया मिर्जा
ख. श्रीकान्त किन्दम्बी
ग. जी साथियान
घ. शरत कमल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. जी साथियान - हाल ही में आईटीटीएफ की ताजा रैंकिंग में भारतीय टेबल टेनिस जी साथियान विश्व रैंकिंग में टॉप-25 में स्थान बनाने वाले पहले भारतीय खिलाडी बन गए है. वे 4 स्थान ऊपर चढ़कर 24वे स्थान पर पहुच गए है. उन्होंने हाल ही में योकोहामा में एशिया कप में छठा स्थान हासिल किया था.

प्रश्‍न 9. हाल ही में किस देश के नए राजा “महा वजीरालोंगकोर्न बोडिन्द्रदेबयवरंगकुन” की दो वर्ष के बाद ऐतिहासिक ताजपोशी हुई है?
क. जापान
ख. यूनाइटेड किंगडम
ग. ब्रिटिश
घ. थाईलैंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. थाईलैंड - हाल ही में थाईलैंड देश के नए राजा "महा वजीरालोंगकोर्न बोडिन्द्रदेबयवरंगकुन" की हाल ही में दो वर्ष के बाद ऐतिहासिक ताजपोशी हुई है.

प्रश्‍न 10. ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा ने गैविन विलियमसन को किस मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया है?
क. वित मंत्री
ख. रक्षा मंत्री
ग. रेल मंत्री
घ. शिक्षा मंत्री

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रक्षा मंत्री - ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा ने हाल ही में अपने देश की रक्षा मंत्रीगैविन विलियमसन को पद से बर्खास्त कर दिया है. गैविन विलियमसन को चीन की हुवावे कंपनी द्वारा ब्रिटेन में स्थापित किये जाने वाले नेटवर्क की जानकारी लीक करने पर बर्खास्त कर दिया है.

Read Also...  24 अप्रैल 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) - राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में
Previous Post Next Post

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *