08 May 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information
भारत और विदेश से सम्बंधित “08 मई 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘8 May 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
8 मई 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. दुनिया भर में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसने दो नए पुरस्कार श्रेणियों की घोषणा की है? क. बीसीसीआई ख. आईसीसी ग. एआईएफएफ घ. फीफा
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. फीफा - दुनिया भर में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था फीफा ने दो नए पुरस्कार श्रेणियों की घोषणा की है. इस पुरस्कार श्रेणियों में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर और सर्वश्रेष्ठ महिला टीम को शामिल किया गया है.
प्रश्न 2. हाल ही में किसके द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुतबिक वर्ष 2018 में भारत का सैन्य खर्च 3.1% बढ़ा है? क. रक्षा मंत्रालय ख. केंद्र सरकार ग. सीपरी घ. वर्ल्ड बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सीपरी (स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) - सीपरी (स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुतबिक वर्ष 2018 में भारत का सैन्य खर्च 3.1% बढ़ा है. जबकि वर्ष 2017 में भारत सेना पर खर्च के मामले में पाँचवे स्थान पर था.
प्रश्न 3. अमेरिकी चुनाव को और बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए किस कंपनी ने नया सॉफ्टवेयर टूल बनाया है? क. एप्पल ख. सैमसंग ग. गूगल घ. माइक्रोसॉफ्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. माइक्रोसॉफ्ट - माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने हाल ही में अमेरिकी में होने वाले चुनाव को और बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए नया सॉफ्टवेयर टूल बनाया है. इस सॉफ्टवेयर टूल को गैलोज के साथ डेवलेप किया जा रहा है, जो ओरेगन-आधारित कंपनी है.
प्रश्न 4. 8 मई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विश्व रेडक्रॉस दिवस ख. विश्व थैलेसिमिया दिवस ग. विश्व विज्ञानं दिवस घ. विश्व रेडक्रॉस और थैलेसिमिया दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. विश्व रेडक्रॉस और थैलेसिमिया दिवस - 8 मई को विश्वभर में विश्व रेडक्रॉस दिवस और विश्व थैलेसिमिया दिवस मनाया जाता है. विश्व रेडक्रॉस दिवस अन्तर्राष्ट्रीय स्वंयसेवक दिवस के रूप में मनाया जाता है.
प्रश्न 5. चुनाव आयोग की दलील के बाद किसने हाल ही में वीवीपैट मामले में 21 विपक्षी दलों की याचिका खारिज कर दी है? क. राज्यसभा ख. लोकसभा ग. सुप्रीम कोर्ट घ. हाईकोर्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सुप्रीम कोर्ट - चुनाव आयोग की दलील के बाद हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट मामले में 21 विपक्षी दलों की याचिका खारिज कर दी है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि प्रत्येक विधानसभा के पांच बूथों पर वीवीपैट का मिलान कराया जाएगा.
प्रश्न 6. भारतीय डेरी ब्रैंड अमूल 2019 क्रिकेट विश्व कप के लिए किस देश की क्रिकेट टीम का स्पॉन्सर बन गया है? क. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ख. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ग. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम घ. श्री लंका क्रिकेट टीम
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - भारत का सबसे मशहूर डेरी ब्रैंड अमूल वर्ष 2019 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्पॉन्सर बन गया है. अफगानिस्तान देश में अमूल का कारोबार सालाना 200 करोड़ का है.
प्रश्न 7. सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में किसने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है? क. राहुल गांधी ख. नरेंद्र मोदी ग. अरुण जेटली घ. स्मृति ईरानी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. नरेंद्र मोदी - भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया फॉलोअर्स के मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले स्थान पर हैं.
प्रश्न 8. हाल ही में जारी की गयी पुरुषों की एटीपी रैंकिंग में कौन सा खिलाडी पहले स्थान पर रहा है? क. रोजर फेडरर ख. ज्वेरेव ग. नोवाक जोकोविच घ. राफेल नडाल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. नोवाक जोकोविच- हाल ही में जारी की गयी पुरुषों की एटीपी रैंकिंग में सर्बिया के नोवाक जोकोविच पहले स्थान पर रहे है. स्पेन के राफेल नडाल दूसरे और एक स्थान की बढ़ोतरी के साथ स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे स्थान पर पहुच गए है.
प्रश्न 9. आईपीएल 2019 में शिखर धवन को पीछे छोड़कर कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाला भारतीय बल्लेबाज बन गया है? क. युवराज सिंह ख. सुरेश रैना ग. श्रेयस अय्यर घ. रिषभ पंत
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सुरेश रैना - आईपीएल 2019 में शिखर धवन को पीछे छोड़कर सुरेश रैना सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने हाल ही में आईपीएल मैच में अपना 38वां अर्धशतक लगाया है जबकि शिखर धवन के 157 मैचों में 37 अर्धशतक है.
प्रश्न 10. हाल ही में जारी की गयी महिलाओं की एटीपी रैंकिंग में कौन सी महिला खिलाडी पहले स्थान पर रही है? क. मारिया शारापोवा ख. नाओमी ओसाका ग. पेत्रा क्वितोवा घ. सिमोन हालेप
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पेत्रा क्वितोवा - हाल ही में जारी की गयी महिलाओं की एटीपी रैंकिंग में नाओमी ओसाका पहले पहले स्थान पर रही है साथ ही चेक रिपब्लिक की पेत्रा क्वितोवा दूसरे और सिमोन तीसरे स्थान पर पर रही है.