भारत और विदेश से सम्बंधित ’12 नवम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’12 November 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 12th November 2020 in Hindi (12 नवम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. केंद्र सरकार ने नए निर्णय के अंतर्गत ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल अब किस मंत्रालय के अधीन होगा?
महिला स्वास्थ्य मंत्रालय
बाल विकास मंत्रालय
सूचना मंत्रालय
खेल मंत्रालय
सही उत्तर
उत्तर: सूचना मंत्रालय - केंद्र सरकार ने नए निर्णय के अंतर्गत ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल अब सूचना मंत्रालय के अधीन होगा. अब से ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल और ऑनलाइन कंटेंट प्रोग्राम और करेंट अफेयर्स (समय सामयिकी) के कंटेंट सूचना अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आएंगे. सरकार का यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.
प्रश्न 2. अमेरिका के ट्राएथलीट क्रिस निकिच ने पनामा सिटी बीच आयरनमैन ट्रायथलॉन कितने समय में पूरी करने का नया रिकॉर्ड बनाया है?
13 घंटे 46 मिनट 9 सेकंड
14 घंटे 46 मिनट 9 सेकंड
15 घंटे 46 मिनट 9 सेकंड
16 घंटे 46 मिनट 9 सेकंड
सही उत्तर
उत्तर: 16 घंटे 46 मिनट 9 सेकंड - अमेरिका के ट्राएथलीट क्रिस निकिच ने पनामा सिटी बीच आयरनमैन ट्रायथलॉन 16 घंटे 46 मिनट 9 सेकंड में पूरी करने का नया रिकॉर्ड बनाया है. वे आयरनमैन ट्रायथलॉन के 42 साल के इतिहास में रेस पूरी करने वाले डाउन सिंड्रोम से पीड़ित पहले खिलाड़ी बन गए हैं. डाउन सिंड्रोम जेनेटिकल डिसऑर्डर है.
प्रश्न 3. यूपी सरकार ने युवाओं को नौकरी और सेवायोजन के काम को अभियान का रूप देते हुए जल्द ही किस मिशन की शुरुआत करने की घोषणा की है?
मिशन जिज्ञासा
मिशन उन्नति
मिशन रोजगार
मिशन वृद्धि
सही उत्तर
उत्तर: मिशन रोजगार - यूपी सरकार ने युवाओं को नौकरी और सेवायोजन के काम को अभियान का रूप देते हुए जल्द ही "मिशन रोजगार" की शुरुआत करने की घोषणा की है. जिसके अंतर्गत प्रत्येक विभाग, संगठन अथवा प्राधिकरण के कार्यालय में एक रोजगार हेल्प डेस्क बनाया जाएगा और हेल्प डेस्क उस विभाग से सम्बन्धित सेवायोजन कार्यक्रमों का लाभ पाने के इच्छुक युवाओं को जानकारी देगा.
प्रश्न 4. 12 से 15 नवंबर को दिल्ली कैंट के आर्मी पोलो और राइडिंग सेंटर में कौन एफईआईई वेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा?
वस्त्र मंत्रालय
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया
नाबार्ड बैंक
सही उत्तर
उत्तर: इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया - 12 से 15 नवंबर को दिल्ली कैंट के आर्मी पोलो और राइडिंग सेंटर में इक्वेस्ट्रियन फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएफआई) एफईआईई वेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करेगा. जिसमे तीन विषयों ड्रेसेज, क्रॉस-कंट्री और शो जंपिंग टेस्ट होगा. इसमें न्यूनतम पेनाल्टी वाला एथलीट अपने संबंधित वर्ग यानी वन स्टार इंट्रो और टू स्टार शॉर्ट का विजेता होता है.
प्रश्न 5. 12 नवम्बर को पूरे भारत में सलीम अली के जन्म दिवस पर कौन सा राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?
राष्ट्रीय पशु दिवस
राष्ट्रीय पक्षी दिवस
राष्ट्रीय हांथी दिवस
राष्ट्रीय शेर दिवस
सही उत्तर
उत्तर: राष्ट्रीय पक्षी दिवस - 12 नवम्बर को पूरे भारत में सलीम अली के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय पक्षी दिवस (National Bird Day) मनाया जाता है. सलीम अली जो की विश्वविख्यात पक्षी विशेषज्ञ थे उनकी "बर्ड्स ऑफ़ इंडिया" सबसे लोकप्रिय पुस्तक है.
प्रश्न 6. 12 नवम्बर को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
विश्व टीबी दिवस
विश्व एड्स दिवस
विश्व निमोनिया दिवस
विश्व कैंसर दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व निमोनिया दिवस - 12 नवम्बर को पूरे विश्वभर में विश्व निमोनिया दिवस (World Pneumonia Day) मनाया जाता है. सर्दी के मौसम में निमोनिया के मामले ज्यादा आते हैं। इस बीमारी से पांच साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा प्रभावित होते हैं.
प्रश्न 7. मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 का ख़िताब जीतकर कौन सी बार रिकॉर्ड आईपीएल का ख़िताब जीत लिया है?
तीसरी बार
चौथी बार
पांचवी बार
सातवी बार
सही उत्तर
उत्तर: पांचवी बार - मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवी बार आईपीएल का ख़िताब जीत लिया है. फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को 157 रनों का लक्ष्य दिया जिसे मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया.
प्रश्न 8. आईपीएल 2020 में किस खिलाडी को ऑरेंज कैप और गेम चेंजर प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया है?
शिखर धवन
हार्दिक पंड्या
केएल राहुल
डेविड वार्नर
सही उत्तर
उत्तर: केएल राहुल - आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने 14 मैचों में 670 रन बनाये वे ऑरेंज कैप विनर रहे साथ ही दमदार प्रदर्शन के लिए गेम चेंजर प्लेयर ऑफ द सीजन भी चुने गए जाकी जोफ्रा आर्चर को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर घोषित किया गया और दिल्ली कैपटिल्स के कगीसो रबाडा ने 17 मैचों में कुल 30 विकेट उन्होंने पर्पल कैप हासिल की.
प्रश्न 9. निम्न मे से किस देश के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का हाल ही में 84 साल की उम्र में निधन हो गया है?
कबोडिया
ऑस्ट्रेलिया
बहरीन
सऊदी अरब
सही उत्तर
उत्तर: बहरीन - बहरीन देश के प्रधानमंत्री शेख खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का हाल ही में 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन पर बहरीन के शासक शेख हमद बिन ईसा अल खलीफा ने 1 हफ्ते के लिए राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान बहरीन में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे.
प्रश्न 10. निम्न में से किस देश के खोजकर्त्ताओं ने हाल ही में “ग्रेट बैरियर रीफ” में 500 मीटर लंबी प्रवाल भित्ति की खोज की है?
जापान
अमेरिका
ऑस्ट्रेलिया
अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया देश के खोजकर्त्ताओं ने हाल ही में "ग्रेट बैरियर रीफ" में 500 मीटर लंबी प्रवाल भित्ति की खोज की है. यह प्रवाल भित्ति की संरचना एक ब्लेड जैसी है, जिसका निचला हिस्सा तकरीबन 1.5 किलोमीटर चौड़ा है.