भारत और विदेश से सम्बंधित “13 नवम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘13 November 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
13 नवम्बर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. डिजिटल ईकोसिस्टम में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए किस कंपनी ने 500 करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है? क. मोबिक्विक ख. पेटीएम टेक स्टार्टअप्स ग. गूगल घ. फेसबुक
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. पेटीएम टेक स्टार्टअप्स - पेटीएम टेक स्टार्टअप्स ने हाल ही में डिजिटल ईकोसिस्टम में तकनीक को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है. जिसके तहत इनोवेशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित तकनीक और बिग डेटा सॉल्यूशंस पर फोकस किया जाएगा.
प्रश्न 2. निम्न में से कौन सा देश मैच फिक्सिंग से जुड़े मामलों को अपराध की श्रेणी में लाने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बन गया है? क. भारत ख. पाकिस्तान ग. श्रीलंका घ. अफ्रीका
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. श्रीलंका - हाल ही में श्रीलंका मैच फिक्सिंग से जुड़े मामलों को अपराध की श्रेणी में लाने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बन गया है. देश की संसद ने ‘खेल से संबंधित अपराधों की रोकथाम’ से जुड़े एक बिल को पास कर दिया.
प्रश्न 3. भारतीय मूल के सबसे पुराने ब्रिटिश सांसद _____ ने रिटायरमेंट की घोषणा की है? क. संजय वर्मा ख. कीथ वाज ग. गुरमीत बाजवा घ. सुमित नगेंदर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. कीथ वाज - भारतीय मूल के सबसे पुराने ब्रिटिश सांसद कीथ वाज ने हाल ही में रिटायरमेंट की घोषणा की है. संसद की एक समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने पुरुष यौनकर्मियों के लिए कोकीन खरीदने की इच्छा जाहिर की थी.
प्रश्न 4. स्विस बैंक और प्राइसवॉटर कूपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वभर में 3 वर्ष में कौन सी बार अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट आई है? क. पहली बार ख. दूसरी बार ग. तीसरी बार घ. चौथी बार
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहली बार - स्विस बैंक और प्राइसवॉटर कूपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वभर में 3 वर्ष में पहली बार अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट आई है. विश्व के बाज़ार में आर्थिक मंदी की वजह से अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट आई है.
प्रश्न 5. गुजरात के रिसर्च फाउंडेशन में खोजी गयी मकड़ी की एक नई प्रजाति का नाम किस क्रिकेटर खिलाडी के नाम पर रखा गया है? क. सचिन तेंदुलकर ख. कपिल देव ग. सौरव गांगुली घ. वीरेंदर सहवाग
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. सचिन तेंदुलकर - गुजरात के इकोलॉजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के एक जूनियर शोधकर्ता ध्रुव ने मकड़ियों की दो नई प्रजातियों की खोज की है जिसमे से के मकड़ी की एक नई प्रजाति का नाम सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा गया है.
प्रश्न 6. निम्न में से किस सब्जी की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार उस सब्जी का एक लाख टन आयात करेगी? क. आलू ख. गोभी ग. टमाटर घ. प्याज़
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. प्याज़ - प्याज़ की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए सरकार ने प्याज़ का एक लाख टन आयात करने की घोषणा की है. एमएमटीसी 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयातित प्याज़ देश में उपलब्ध कराएगी.
प्रश्न 7. 13 नवम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विश्व सुरक्षा दिवस ख. विश्व सफलता दिवस ग. विश्व विज्ञानं दिवस घ. विश्व दयालुता दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. विश्व दयालुता दिवस - 13 नवम्बर को विश्वभर में विश्व दयालुता दिवस (वर्ल्ड काइंडनेस डे) मनाया जाता है. विश्व दयालुता दिवस की शुरुआत विश्व दयालु आंदोलन द्वारा 1998 में राष्ट्रों की दयालुता गैर-सरकारी संगठनों के गठबंधन में पेश करने पर हुई थी.
प्रश्न 8. भारत के कौन से दिग्गज टेनिस खिलाड़ी 19 वर्ष में पहली बार डबल्स रैंकिंग में टॉप-100 से बाहर हो गए है? क. महेश भूपति ख. सुमित नांगल ग. लिएंडर पेस घ. पूरव राजा
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. लिएंडर पेस - भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस 19 वर्ष में पहली बार डबल्स रैंकिंग में टॉप-100 से बाहर हो गए है. लिएंडर पेस के 856 अंक हैं और वे भारत के चौथे हाईएस्ट रैंक टेनिस खिलाड़ी हैं. लिएंडर पेस वर्ष 2014 अगस्त में टॉप-10 से बाहर हो गए थे.
प्रश्न 9. भारतीय क्रिकेट टीम का कौन सा तेज गेंदबाज टी20 में हैट्रिक लेने वाला पहला भारतीय पुरुष गेंदबाज बन गया है? क. दीपक चाहर ख. मोहमद शमी ग. भुवनेश्वर कुमार घ. जसप्रीत बुमराह
सही उत्तर देखे
उत्तर: दीपक चाहर - भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर टी20 में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज बन गए है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाड़ नागपुर टी-20 में हैट्रिक सहित 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है.
प्रश्न 10. इनमे से किस देश ने दक्षिणी हिस्से में 53 अरब बैरल के नये तेल भंडार की खोज की है? क. जापान ख. ईरान ग. सऊदी अरब घ. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ईरान - ईरान ने हाल ही में दक्षिणी हिस्से में 53 अरब बैरल के नये तेल भंडार की खोज की है. इस खोज के बाद ईरान के प्रामाणिक तेल भंडारों में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जायेगी.