भारत और विदेश से सम्बंधित “22 नवम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘22 November 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
22 नवम्बर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. निम्न में से किस ग्रुप ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में प्रमोटर की 16.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है? क. बैंक ऑफ़ इंडिया ग्रुप ख. एचडीऍफ़सी ग्रुप ग. आईसीआईसीआई ग्रुप घ. एस्सेल ग्रुप
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एस्सेल ग्रुप - एस्सेल ग्रुप ने हाल ही में ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में प्रमोटर की 16.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है. जिसमे से कुछ हिस्सेदारी कुछ वित्तीय निवेशकों को बेची जाएगी और इसके बाद कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी करीब 6 फीसदी के आसपास ही रह जाएगी.
प्रश्न 2. इनमे से कौन सा राज्य क्रिकेटरों के साथ अनुबंध करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है? क. केरल ख. गुजरात्त ग. उत्तराखंड घ. पंजाब
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. उत्तराखंड - उत्तराखंड राज्य क्रिकेटरों के साथ अनुबंध करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है. उत्तराखंड क्रिकेट संघ की बैठक में उत्तराखंड के क्रिकेटरों का भविष्य बनाने का खाका खींचा गया जिसके मुताबिक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके खिलाडि़यों को नौकरी देने के साथ सालाना अनुबंध व स्कॉलरशिप देने की घोषणा की गयी है.
प्रश्न 3. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने किस ग्रह के चांद यूरोपा की सतह के ऊपर जलवाष्प मौजूद होने की पुष्टि की है? क. बुध ख. मंगल ग. शुक्र घ. बृहस्पति
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. बृहस्पति - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति ग्रह के चांद यूरोपा की सतह के ऊपर जलवाष्प मौजूद होने की पुष्टि की है. नासा के मुताबिक, बृहस्पति के चांद की मीलो मोटी बर्फ की परत के नीचे पानी की तरल अवस्था में महासागर मौजूद है.
प्रश्न 4. हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए किस संसद ने सर्वसम्मति से हांगकांग मानवाधिकार एवं लोकतंत्र कानून पारित किया है? क. चीनी संसद ख. अमेरिकी संसद ग. ऑस्ट्रेलियाई संसद घ. पाकिस्तानी संसद
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अमेरिकी संसद - अमेरिकी संसद ने हाल ही में हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए सर्वसम्मति से हांगकांग मानवाधिकार एवं लोकतंत्र कानून पारित किया है. जिसके तहत विदेश मंत्री को वर्ष में कम से कम 1 बार यह प्रमाणित करना होगा कि हांगकांग के पास अब भी इतनी स्वायत्तता है.
प्रश्न 5. कैबिनेट ने टेलिकॉम कंपनियों को राहत देते हुए स्पेक्ट्रम किस्त के भुगतान को कितने वर्ष के लिए टाल दिया है? क. 2 वर्ष ख. 3 वर्ष ग. 4 वर्ष घ. 5 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 2 वर्ष - कैबिनेट ने हाल ही में टेलिकॉम कंपनियों को राहत देते हुए स्पेक्ट्रम किस्त के भुगतान को 2 वर्ष के लिए टाल दिया है. अब कंपनियों को 2020-21 और 2021-22 के लिए स्पेक्ट्रम किश्त भुगतान से छूट दी गई है. सरकार के इस निर्णय से भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो को 42,000 करोड़ रुपये की राहत मिली है.
प्रश्न 6. भारतीय शूटर मनु भाकर और इलावेनिल वालारिवान ने कितने मीटर एयर पिस्टल में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीता है? क. 10 मीटर ख 20 मीटर ग. 40 मीटर घ. 50 मीटर
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 10 मीटर - भारतीय शूटर मनु भाकर और इलावेनिल वालारिवान ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है. आईएसएसएफ फाइनल्स में मनु भाकर ने जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 244.7 का स्कोर हासिल करके गोल्ड मेडल जीता है.
प्रश्न 7. भारत के निशानेबाज दिव्यांश पंवार ने पुरुष वर्ग के 10 मीटर एयर राइफल में कौन सा मेडल जीता है? क. गोल्ड मेडल ख. सिल्वर मेडल ग. ब्रोंज मेडल घ. गोल्ड और सिल्वर मेडल
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गोल्ड मेडल - भारत के निशानेबाज दिव्यांश पंवार ने पुरुष वर्ग के 10 मीटर एयर राइफल में फाइनल में 250.8 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता है. इस गोल्ड मेडल के साथ भारत 3 गोल्ड मेडल जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुच गया है.
प्रश्न 8. अमेरिका ने हाल ही में किस देश को 7100 करोड़ रुपए कीमत वाली 13 एमके-45 नौसैनिक तोप बेचने को मंजूरी दे दी है? क. जापान ख. ऑस्ट्रेलिया ग. रूस घ. भारत
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारत - अमेरिका ने हाल ही में भारत को 7100 करोड़ रुपए कीमत वाली 13 एमके-45 नौसैनिक तोप बेचने को मंजूरी दे दी है. इस सभी तोपों को अमेरिकी रक्षा विभाग ने नौसैनिक ऑपरेशनों के लिए तैयार किया है और भारत को इस सभी तोपों का अपग्रेडेड वर्जन सौंपा जाएगा.
प्रश्न 9. निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अब तक सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं? क. जर्मनी ख. इराक ग. जापान घ. इजराइल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. जापान - जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अब तक सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले व्यक्ति बन गए हैं उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. उन्होंने 52 वर्ष की उम्र में जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला था और वे 2,887 दिन इस पद पर रहे है.
प्रश्न 10. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह हाल ही में किस देश में टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं? क. पाकिस्तान ख. ऑस्ट्रेलिया ग. भारत घ. अफगानिस्तान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ऑस्ट्रेलिया - पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वे करने वाले विश्व के नौंवे युवा खिलाड़ी हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही पू्र्व कप्तान इयान क्रेग के नाम था जिन्होंने 15 साल 279 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था.