24 November 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘24 नवम्बर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘24 November 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 24 November 2022 in Hindi (24 नवम्बर 2022 पर प्रश्नोत्तरी)
किस राज्य में स्वच्छता के मामले इंदौर की तर्ज पर सफाई व्यवस्था का मसौदा तैयार किया जायेगा?
- उत्तर प्रदेश
- राजस्थान
- उत्तराखंड
- महाराष्ट्र
Show Answer
उत्तर: उत्तर प्रदेश - प्रदेश के नगरीय निकायों की एक टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हाल ही में इंदौर के स्वच्छता मॉडल का अवलोकन किया।
कौन हाल ही में एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2022 महिला एकल कांस्य पदक जितने वाली भारतीय पहली बनी?
- श्रीजा अकुला
- सेना नेहवाल
- चानू सिखोम मीराबाई
- मनिका बत्रा
Show Answer
उत्तर: मनिका बत्रा - 18 नवंबर, 2022 को भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने बैंकॉक, थाईलैंड में एशियाई कप 2022 महिला एकल कांस्य पदक मैच में जापान की विश्व नंबर 6 हिना हयाता को हराया। एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट में मनिका बत्रा पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं है।
योनेक्स सनराईज 34वीं सब जूनियर अंडर -13 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 का एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?
- पिंकी पात्री
- तन्वी पात्री
- कृतिका पात्री
- रश्मि पात्री
Show Answer
उत्तर: तन्वी पात्री - योनेक्स सनराईज 34वीं सब जूनियर अंडर -13 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 में ओडिशा की तन्वी पात्री ने बालिका एकल के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की दिव्यांशी गौतम को सीधे गेम में 21-7, 21-10 से मात देकर बालिका नेशनल चैंपियन होने का गौरव हासिल किया।
किसे केरल क्रिकेट संघ (केसीए) का नया लोकपाल सह नीति अधिकारी नियुक्त किया गया है?
- एनी जॉन
- फेनी जॉन
- छेनी जॉन
- पेनी जॉन
Show Answer
उत्तर: एनी जॉन - केरल क्रिकेट संघ (केसीए) का नया लोकपाल सह नीति अधिकारी केरल उच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश एनी जॉन को नियुक्त किया गया है।
किस रेसिंग ड्राईवर ने हाल ही में फॉर्मूला वन रेसिंग से संन्यास ले लिया है?
- लेविस हैमिलटन
- फेरनान्दो अलोंसो
- हन्ना प्रटर
- सेबेस्टियन वेट्टेल
Show Answer
उत्तर: सेबेस्टियन वेट्टेल - फॉर्मूला वन रेसिंग से हाल ही में जर्मन रेसिंग ड्राइवर सेबेस्टियन वेट्टेल ने संन्यास ले लिया है। वे अबू धाबी ग्रां प्री में सेबेस्टियन वेट्टेल 10वीं रैंक पर रहे, जोकि सेबेस्टियन वेट्टेल के करियर का आखिरी स्थान था। रेस से पूर्व सेबेस्टियन वेट्टेल को अपने साथी प्रतिस्पर्धियों से गार्ड ऑफ ऑनर मिला।
किस बैंक ने अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है?
- उत्तर प्रदेश विकास ग्रामीण बैंक
- असम विकास ग्रामीण बैंक
- कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक
- मध्यप्रदेश विकास ग्रामीण बैंक
Show Answer
उत्तर: कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक - अटल पेंशन योजना (APY) के तहत कर्नाटक विकास ग्रामीण बैंक (KVGB) ने महत्वपूर्ण नामांकन के लिए पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) से राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किया है।
दक्षिण कोरिया 15वीं एशियाई चैंपियनशिप में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?
- 25 स्वर्ण
- 9 स्वर्ण
- 75 स्वर्ण
- 15 स्वर्ण
Show Answer
उत्तर: 25 स्वर्ण - 15वीं एशियाई चैंपियनशिप में भारत ने दक्षिण कोरिया में 25 स्वर्ण पदक के साथ अपने अभियान का अंत किया।
K9 डॉग स्क्वायड का पहले सदस्य का नाम क्या है जिसका हाल ही में निधन हो गया?
Show Answer
उत्तर: जोरबा - असम राज्य के चर्चित K9 डॉग स्क्वायड का प्रथम सदस्य जोरबा का हाल ही में निधन हो गया है।