Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 30 November 2018 GK Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 30 November 2018 GK Questions and Answers

0

30 November 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 30 नवम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘30 November 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


30 नवम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. इसरो ने अपने किस राज्य की अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी43 रॉकेट से हाइसइस सैटेलाइट लॉन्च किया है?
क. ओडिशा
ख. दिल्ली
ग. पंजाब
घ. आंध्रप्रदेश

Show Answer
उत्तर: घ. आंध्रप्रदेश - भारत की अन्तरिक्ष एजेंसी इसरो ने अपने आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से हाल ही में पीएसएलवी-सी43 रॉकेट से हाइसइस सैटेलाइट लॉन्च किया है, जो की देश का सबसे ताकतवर इमेजिंग सैटेलाइट है, हाइसइस के साथ आठ देशों के 30 अन्य सैटेलाइट (1 माइक्रो और 29 नैनो) भी लांच किये गए है.

प्रश्‍न 2. ग्राहकों की शिकायत पर किसने टेलिकॉम कंपनियों को पर्याप्त बैलेंस होने पर कनेक्शन नहीं बंद करने का निर्देश दिया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. ट्राई
घ. सेबी

Show Answer
उत्तर: ग. ट्राई - भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने हाल ही में ग्राहकों की शिकायत पर टेलिकॉम कंपनियों को पर्याप्त बैलेंस होने पर कनेक्शन नहीं बंद करने का निर्देश दिया है, हाल ही में भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने यूजर्स को अनिवार्य तौर पर रिचार्ज कराने का निर्देश दिया था.

प्रश्‍न 3. निम्न में से किस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में मीडिया स्टार्टअप एनईडब्ल्यूजे में 1 करोड़ 30 लाख रुपए का निवेश किया है?
क. टाटा इंडस्ट्रीज
ख. बिरला इंडस्ट्रीज
ग. रिलायंस इंडस्ट्रीज
घ. मित्तल इंडस्ट्रीज

Show Answer
उत्तर: ग. रिलायंस इंडस्ट्रीज - रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में मीडिया स्टार्टअप न्यू एमरजिंग वर्ल्ड आफ जर्नलिज्म (एनईडब्ल्यूजे) में 1 करोड़ 30 लाख रुपए का निवेश किया है. जिससे रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एनईडब्ल्यूजे में बड़ी हिस्सेदारी ली है.

प्रश्‍न 4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसे हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का चेयरमैन नियुक्त किया है?
क. विजय शर्मा
ख. सुदीप शर्मा
ग. विजय त्रिपाठी
घ. अरविंद सक्सेना

Show Answer
उत्तर: घ. अरविंद सक्सेना - संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने हाल ही में अरविंद सक्सेना को चेयरमैन नियुक्त किया है, वे 07 अगस्त 2020 यूपीएससी के चेयरमैन पद पर नियुक्त रहेंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति की है.

प्रश्‍न 5. इनमे से किसने लॉजिक्स इंडिया 2019 का प्रतीक चिन्ह और ब्रोशर लॉन्च किया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. निति आयोग

Show Answer
उत्तर: ग. केंद्र सरकार - केंद्र सरकार ने नई दिल्‍ली में लॉजिक्स इंडिया 2019 का प्रतीक चिन्ह और ब्रोशर लॉन्च किया है, लॉजिक्स इंडिया उन वस्तु्ओं का दक्ष और किफायती प्रवाह सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी, भारत विश्‍व बैंक के ‘लॉजिस्टिक्‍स प्रदर्शन सूचकांक 2018’ में 44वें पायदान पर है.

प्रश्‍न 6. हाल ही में किसने मृत्युदंड की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखने का फैसला किया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. निर्वाचन आयोग

Show Answer
उत्तर: क. सुप्रीमकोर्ट - हाल ही में सुप्रीमकोर्ट की तीन सदस्यीय वाली पीठ न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने मृत्युदंड की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखने का फैसला किया है, इस फैसले के बाद देश में मृत्युदंड की सजा बनी रहेगी.

प्रश्‍न 7. दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ किसने सीबीआई द्वारा पंजीकृत मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है?
क. केंद्र सरकार
ख. गृह मंत्रालय
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. निति आयोग

Show Answer
उत्तर: ख. गृह मंत्रालय - गृह मंत्रालय ने हाल ही में दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ सीबीआई द्वारा पंजीकृत मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, सत्येन्द्र जैन के खिलाफ असंगत स्रोतों से संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है.

प्रश्‍न 8. मैग्नस कार्लसन ने किस शतरंज खिलाड़ी को हराकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2018 का खिताब जीत लिया है?
क. फाबियानो करूआना
ख. दिव्येंदु बरुआ
ग. मीर सुल्तान खान
घ. सत्यजीत रे

Show Answer
उत्तर: फाबियानो करूआना - मैग्नस कार्लसन ने हाल ही में दुनिया के दूसरे नंबर खिलाड़ी फाबियानो करूआना को हराकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2018 का खिताब जीत लिया है, उन्होंने फाबियानो के खिलाफ तीन टाईब्रेकर जीतकर यह खिताब अपने नाम किया है.

प्रश्‍न 9. अमेरिका ने हाल ही में किस देश को दी जाने वाली 3 अरब डॉलर की सहायता राशि को रद्द कर दी है?
क. जापान
ख. मालदीव
ग. इण्डोनेशिया
घ. पाकिस्तान

Show Answer
उत्तर: घ. पाकिस्तान - अमेरिका ने हाल ही में पाकिस्तान को दी जाने वाली 3 अरब डॉलर की सहायता राशि को रद्द कर दी है, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है की 1.3 अरब डॉलर और पिछले सप्ताह पेंटागन द्वारा बताए गए 1.66 अरब डॉलर से बहुत अधिक है.

प्रश्‍न 10. डॉन’ की रिपोर्ट के अनुसार किस देश में इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर महिला को ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराया गया है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. चीन
ग. पाकिस्तान
घ. भारत

Show Answer
उत्तर: ग. पाकिस्तान - डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के यातायात अधिकारियों ने देश के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर महिला को ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराया है.
Read Also...  8th to 14 December 2021 - 2nd Week Current Affairs in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *