Current Affairs in Hindi – 6 November 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “6 नवम्बर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘6 November 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


6 नवम्बर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में

प्रश्‍न 1. भूलने की बीमारी अल्जाइमर से लड़ने के लिए शंघाई की कंपनी ने कितने वर्ष की रिसर्च के बाद दवाई बनायीं है?
क. 8 वर्ष
ख. 13 वर्ष
ग. 17 वर्ष
घ. 23 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 17 वर्ष - भूलने की बीमारी अल्जाइमर से लड़ने के लिए शंघाई की कंपनी ने 17 वर्ष की रिसर्च के बाद दवाई बनायीं है. इस दवाई का नाम "ओलिगोमैनेट" है हाल ही में सरकार ने इस दवाई को बाजार में उतारने की मंजूरी दी है.

प्रश्‍न 2. ईरान ने किस वर्ष किए करार के वादों से पीछे हटकर यूरेनियम उत्पादन में 10 गुणा से अधिक की वृद्धि की है?
क. 2010
ख. 2013
ग. 2015
घ. 2019

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 2015 - ईरान ने हाल ही में वर्ष 2015 के किए करार के वादों से पीछे हटकर यूरेनियम उत्पादन में 10 गुणा से अधिक की वृद्धि की है. ईरान ने 2 नए उन्नत अपकेंद्रण यंत्र (सेंट्रिफ्यूजिस) भी विकसित किए हैं.

प्रश्‍न 3. हाल ही में टाटा समूह के द्वारा संचालित कितने ट्रस्टों का रजिस्ट्रेशन आयकर विभाग ने रद्द कर दिया है?
क. 2 ट्रस्टों
ख. 4 ट्रस्टों
ग. 6 ट्रस्टों
घ. 10 ट्रस्टों

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 6 ट्रस्टों - हाल ही में टाटा समूह के द्वारा संचालित 6 ट्रस्टों का रजिस्ट्रेशन आयकर विभाग ने रद्द कर दिया है. ये 6 ट्रस्ट टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, सार्वजनिक सेवा ट्रस्ट आरडी टाटा ट्रस्ट, टाटा एजूकेशन ट्रस्ट, जमशेदजी टाटा ट्रस्ट और नवाजभाई रतन टाटा है.

प्रश्‍न 4. भारत की किस राज्य की कैबिनेट ने राज्य में 24 घंटे से अधिक रुकने के लिए बाहरी लोगों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया है?
क. दिल्ली कैबिनेट
ख. गुजरात कैबिनेट
ग. राजस्थान कैबिनेट
घ. मेघालय कैबिनेट

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मेघालय कैबिनेट - मेघालय कैबिनेट ने हाल ही में राज्य में 24 घंटे से अधिक रुकने के लिए बाहरी लोगों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया है. इस नियम का उल्लंघन करने पर अपराधी को आईपीसी 1860 की 176 या 177 की धारा के अंतर्गत दंड दिया जायेगा.

प्रश्‍न 5. रामविलास पासवान की जगह किसे लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है?
क. संजय वर्मा
ख. विजय तय्गी
ग. अमित शाह
घ. चिराग पासवान

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चिराग पासवान - रामविलास पासवान की जगह उनके बेटे चिराग पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. वर्ष 2000 में रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया था और वे पिछले 19 वर्षो से पार्टी के अध्यक्ष थे.

प्रश्‍न 6. मर्सडीज के रेसर 34 वर्षीय लुईस हैमिल्टन हाल ही में कौन सी बार फॉर्मूला-1 के वर्ल्ड चैम्पियन बने है?
क. दूसरी बार
ख. चौथी बार
ग. छठी बार
घ. आठवी बार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. छठी बार - मर्सडीज के रेसर 34 वर्षीय लुईस हैमिल्टन हाल ही में छठी बार फॉर्मूला-1 के वर्ल्ड चैम्पियन बने है और वे यूएस ग्रांप्री में दूसरे स्थान पर रहे है. उन्होंने मौजूदा सीजन की वर्ल्ड चै्म्पियनशिप 2 रेस बाकी रहते जीत ली है.

प्रश्‍न 7. भारत में सबसे तेज फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड देने के मामले में कौन पहले स्थान पर है?
क. रिलायंस जियो
ख. एयरटेल
ग. एसीटी फाइबरनेट
घ. आईडिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एसीटी फाइबरनेट - भारत में सबसे तेज फिक्स्ड ब्रॉडबैंड स्पीड देने के मामले में रिलायंस जियो और एयरटेल को पीछे छोड़ते हुए एसीटी फाइबरनेट ने पहला स्थान हासिल किया है. एसीटी फाइबरनेट की डाउनलोड स्पीड 45.31 Mbps से 47.74Mbps के बीच रही है.

प्रश्‍न 8. दक्षिण अफ्रीका के किस पूर्व बल्लेबाज को मजंसी सुपर लीग की टीम केपटाउन ब्लिट्ज का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया है?
क. एबी डीवीलियेर्स
ख. हाशिम अमला
ग. माइकल क्लार्क
घ. जेम्स अलेक्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. हाशिम अमला - दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला को मजंसी सुपर लीग की टीम केपटाउन ब्लिट्ज का बल्लेबाजी सलाहकार नियुक्त किया गया है. वे 25 तक केपटाउन ब्लिट्ज के बल्लेबाजी सलाहकार रहेंगे.

प्रश्‍न 9. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर कौन भारत के लिए सबसे अधिक टी-20 मैच खेलने वाला खिलाडी बन गया है?
क. विराट कोहली
ख. रोहित शर्मा
ग. शिखर धवन
घ. हार्दिक पंड्या

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रोहित शर्मा - हाल ही में रोहित शर्मा, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़कर भारत के लिए सबसे अधिक टी-20 मैच खेलने वाला खिलाडी बन गए है. रोहित शर्मा ने 99, जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 98 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले है.

प्रश्‍न 10. 14वें एशियन चैम्पियनशिप में कितने मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शूटर दीपक ने ब्रोंज मेडल जीता है?
क. 10 मीटर
ख. 20 मीटर
ग. 30 मीटर
घ. 40 मीटर

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 10 मीटर - 14वें एशियन चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शूटर दीपक ने ब्रोंज मेडल जीता है. इस जीत के साथ उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया और वे कोटा हासिल करने वाले देश के 10वें शूटर बन गए है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 25 September 2019 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *