Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 11 October 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “11 अक्टूबर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘11 October 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


11 अक्टूबर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. इंटरनेशनल ऐस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लैनेट सेंटर के मुतबिक कौन सा ग्रह बृहस्पति को पीछे छोड़कर सबसे अधिक चांद वाला ग्रह बन गया है?
क. मंगल
ख. पृथ्वी
ग. बृहस्पति
घ. शनि

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. शनि - इंटरनेशनल ऐस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के माइनर प्लैनेट सेंटर के मुतबिक शनि ग्रह बृहस्पति को पीछे छोड़कर सबसे अधिक चांद वाला ग्रह बन गया है. क्योंकि हाल ही में शनि के आस-पास बीस और नये चांदों की खोज हुई है इस सभी चाँद को मिलाकर शनि के ज्ञात उपग्रहों की संख्या अब 82 हो गई है.

प्रश्‍न 2. नई दिल्ली में किसने डब्ल्यूएचओ भारत देश सहयोग रणनीति 2019-2023: परिवर्तन का समय” को लॉन्च किया है?
क. नरेंद्र मोदी
ख. डॉ. हर्षवर्धन
ग. रामविलास पासवान
घ. नितिन गडकरी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. डॉ. हर्षवर्धन - नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नई दिल्ली में डब्ल्यूएचओ भारत देश सहयोग रणनीति 2019-2023: परिवर्तन का समय” को लॉन्च किया है. इस सीसीएस का उद्देश्य भारत को अपने स्वास्थ्य क्षेत्र के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए भारत के साथ अपने कार्य की योजना बनाने के लिए रणनीतिक रोडमैप तैयार करना है.

प्रश्‍न 3. पॉलिश लेखिका ओल्गा तोकारजुक को किस वर्ष के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के घोषणा की गयी है?
क. 2017
ख. 2018
ग. 2019
घ. 2020

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2018 - पॉलिश लेखिका ओल्गा तोकारजुक को वर्ष 2018 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के घोषणा की गयी है. तोकारजुक को उन्हें सीमाओं के आर-पार जीवन के एक रूप को दर्शाने की काल्पनिकता के लिए यह सम्मान दिया गया है.

प्रश्‍न 4. ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को वर्ष 2019 के कौन से नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है?
क. रसायन का नोबेल पुरस्कार
ख. भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
ग. साहित्य का नोबेल पुरस्कार
घ. ज्ञानपीठ पुरस्कार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. साहित्य का नोबेल पुरस्कार - ऑस्ट्रियाई लेखक पीटर हैंडके को वर्ष 2019 साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. उन्होंने मानवीय अनुभव की परिधि और विशिष्टता को भाषाई सरलता के जरिए खोजने के महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

प्रश्‍न 5. आरबीआई ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और किस बैंक के प्रस्तावित विलय पर रोक लगा दी है?
क. बंधन बैंक
ख. लक्ष्मी विलास बैंक
ग. यूनियन बैंक
घ. यस बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. लक्ष्मी विलास बैंक - आरबीआई ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और लक्ष्मी विलास बैंक के प्रस्तावित विलय पर रोक लगा दी है. इस वर्ष अप्रैल में इंडियाबुल्स ने इस विलय की घोषणा की थी. लक्ष्मी विलास बैंक का मुख्यालय चेन्नई में स्थित है.

प्रश्‍न 6. अनिल अंबानी के बेटों अनमोल और अंशुल को किस कंपनी का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है?
क. रिलायंस जियो
ख. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर
ग. टीसीएस
घ. रिलायंस पेट्रोलियम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर - अनिल अंबानी के बेटों अनमोल और अंशुल को रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. वे कंपनी की अगली एजीएम तक दोनों अतिरिक्त निदेशक के तौर पर जिम्मेदारियां संभालेंगे. अनिल अंबानी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन और प्रमोटर हैं.

प्रश्‍न 7. 11 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
ख. अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस
ग. अंतरराष्ट्रीय विज्ञानं दिवस
घ. अंतरराष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस - 11 अक्टूबर को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है .इस दिवस का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना है.

प्रश्‍न 8. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाकर कौन सा खिलाडी लगातार 2 शतक लगाने वाला दूसरा ओपनर बन गया है?
क. रोहित शर्मा
ख. शिखर धवन
ग. मयंक अगरवाल
घ. रिषभ पन्त

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मयंक अगरवाल - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाकर मयंक अगरवाल लगातार 2 शतक लगाने वाले दूसरे ओपनर बन गए है. दुसरे टेस्ट मैच में मयंक अगरवाल ने 108 रन बनाये जबकि पहले टेस्ट मैच में 215 रन बनाए थे. उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2010 में दो टेस्ट की सीरीज यह रिकॉर्ड बनाया था.

प्रश्‍न 9. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रिया पूनिया डेब्यू वनडे मैच में 50 से ज्यादा बनाने वाली कौन सी भारतीय खिलाडी बन गयी है?
क. दूसरी
ख. तीसरी
ग. पाचवी
घ. सातवी

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सातवी - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रिया पूनिया डेब्यू वनडे मैच में 50 से ज्यादा बनाने वाली सातवी भारतीय खिलाडी बन गयी है. प्रिया पूनिया से पहले डेब्यू वनडे मैच में 50 से ज्यादा बनाने वाली खिलाडी संध्या अग्रवाल, अंजू जैन, रेशमा गांधी, मिताली राज, करुणा जैन और वेदा कृष्णमूर्ति है.

प्रश्‍न 10. विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में एमसी मेरीकॉम ने इतिहास रचते हुए कितने किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है?
क. 45 किलोग्राम
ख. 51 किलोग्राम
ग. 55 किलोग्राम
घ. 58 किलोग्राम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 51 किलोग्राम - विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में एमसी मेरीकॉम ने इतिहास रचते हुए 51 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में कोलंबिया की इंग्रीट वालेंसिया को 5-0 से हराकर भारत के लिए एक मेडल पक्का कर लिया है. मेरीकॉम का महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में यह 8वां पदक होगा.

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *