भारत और विदेश से सम्बंधित ’12 अक्टूबर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’12 October 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 12th October 2020 in Hindi (12 अक्टूबर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
Q1. हाल ही में किए गए देश के 17 प्रमुख हवाई अड्डों पर हुए ग्राहक संतुष्टि सूचकांक (कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे) में किस एयरपोर्ट को पांचवां स्थान मिला है? [1] राजा भोज एयरपोर्ट [2] देवी अहिल्या बाई होलकर एअरपोर्ट [3] वड़ोदरा एअरपोर्ट [4] सरदार वल्लभभाई पटेल अंतराष्ट्रीय एअरपोर्ट
सही उत्तर
उत्तर: राजा भोज एयरपोर्ट - भोपाल ने रांची, अगरतला, गया एवं सूरत एयरपोर्ट को पीछे छोड़ते हुए राजा भोज एयरपोर्ट ने 5 में से 4.62 अंक प्राप्त कर यह स्थान हासिल किया है. पिछले सर्व में इसे 4.56 अंक मिले थे। यह सर्वे जनवरी से जून 2020 के दौरान हुआ था. यह सर्वे एयरपोर्ट अथॉरिटी साल में दो बार कराती है.
Q2. ब्रिटेन के मिशन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता के तहत किस भारतीय युवती को 1 दिन के लिए ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनाया गया? [1] राजेश्वरी [2] सृजन गुम्माला [3] चैतन्या वेंकटेश्वरन [4] प्रीती सुदान
सही उत्तर
उत्तर: चैतन्या वेंकटेश्वरन - वर्ष 2017 से ब्रिटेन हर वर्ष एक दिन के लिए उच्चायुक्त प्रतियोगिता आयोजित करता है जिसमे 18 से 23 वर्ष की स्त्रियाँ भाग लेती है, और 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर ब्रिटेन में आयोजित इस प्रतियोगिता के अनुसार चैतन्या वेंकटेश्वरन चौथी युवती हैं, जो ब्रिटेन की उच्चायुक्त बनीं।
Q3. 11 अक्टूबर को विश्व भर में निम्न में से किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? [1] अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस [2] अंतरराष्ट्रीय योग दिवस [3] अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस [4] अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस
सही उत्तर
उत्तर: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस - 11 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है इस दिवस का मुख्य उदेश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है तथा महिला सशक्तिकरण और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने में मदद करना भी. वर्ष 2012 से प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है.
Q4. BCCI ने महिला टी-20 चैलेंज के लिए तीनों टीमों की घोषणा कर दी, यह टूर्नामेंट किस देश में खेला जाएगा? [1] ब्राजील में [2] स्वीडन में [3] संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में [4] अफ्रीका में
सही उत्तर
उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में - भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने महिला टी-20 चैलेंज की टीम और शेड्यूल का ऐलान हाल ही में किआ है यह खेल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 4 से 9 नवंबर के बीच खेला जाएगा. महिला टी-20 चैलेंज में तीन टीम का चयन किआ गया गया है जिसमें हरमनप्रीत कौर सुपरनोवाज की कप्तान संभालेंगी. स्मृति मंधाना ट्रेलब्लेजर्स की कप्तानी करेंगी और मिताली राज वेलोसिटी की कप्तानी करेंगी.
Q5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के ग्रामीणों के लिए कौनसी योजना को लॉन्च किया? [1] स्वामित्व योजना [2] स्वर्ण योजना [3] वृद्ध पेंशन योजना [4] ऋण योजना
सही उत्तर
उत्तर: स्वामित्व योजना - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के ग्रामीणों के लिए स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड या संपत्ति कार्ड प्रदान करना जिससे दलित, पिछड़े और गरीब भाइयों को बहुत मदद मिलेगी.
Q6. 11 अक्टूबर को किस भारतीय कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ महापुरुष की जयंती बनाई गई? [1] प्रणव मुखर्जी और राम महोनर लोहिया [2] जयप्रकाश नारायण और नाना जी देशमुख [3] अटल बिहारी वाजपयी और मोरारजी देसाई [4] भूपन हजारिका और नानाजी देशमुख
सही उत्तर
उत्तर: जयप्रकाश नारायण और नाना जी देशमुख - देश भारत में आज भारतीय कार्यकर्ता जयप्रकाश नारायण और राजनीतिज्ञ नाना जी देशमुख की जयंती मनाई गई, जयप्रकाश नारायण एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे इन्होने इन्दिरा गांधी को पदच्युत करने के लिये उन्होने 'सम्पूर्ण क्रांति' नामक आन्दोलन चलाया. नानाजी देशमुख एक भारतीय समाजसेवी थे। और ये पूर्व में भारतीय जनसंघ के नेता थे इन्हें वर्ष 2019 में भारतरत्न से सम्मानित किया गया था.
Q7. 19 वर्ष की आयु में पोलैंड की किस खिलाडी ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीत इतिहास रचा? [1] ईगा शिवयोन्टेक [2] सोफिया केनिन [3] ओंस जाबुर [4] एलिसे मेर्तेंस
सही उत्तर
उत्तर: ईगा शिवयोन्टेक - पोलैंड की 19 वर्षीय ईगा शिवयोन्टेक ने फ़ाइनल में अमरीका की सोफ़िया केनिन को हराकर अपना पहला फ्रेंच ओपन ख़िताब जीत कर इतिहास रहा इनसे पहले वर्ष 1992 में 18 साल की मोनिका सेलेस के फ्रैंच ओपन का खिताब जीता था.
Q8. विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) के निदेशक जिन्होंने बताया कि मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन या गगनयान के लिए जीएसएलवी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें अहम प्रणालियों के लिए चार बैकअप बनाए जाएंगे? [1] पी. कुन्हीक्रिश [2] ऋतू करिद्हल [3] कैलाश्वाम सिवान [4] एस. सोमनाथ
सही उत्तर
उत्तर: एस. सोमनाथ - विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (वीएसएससी) के निदेशक एस. सोमनाथ ने बताया कि मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन या गगनयान के लिए जीएसएलवी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें अहम प्रणालियों के लिए चार बैकअप बनाए जाएंगे.
Q9. चीन ने किस देश का न्यूक्लियर डील पर समर्थन किया? [1] पाकिस्तान [2] कुवैत [3] ईरान [4] ब्राजील
सही उत्तर
उत्तर: ईरान - ईरान के साथ चीन ने न्यूक्लियर डील पर उसका समर्थन किया, चीन ईरान का सहयोगी और 2015 में हुए ईरान परमाणु समझौते में एक पक्ष रहा.
Q10. केरल सोना तस्करी मामले में निम्न में से कौनसे व्यक्ति चर्चित रहे? [1] एम शिवशंकर [2] लालू प्रसाद यादव [3] रोबर्ट वाड्रा [4] नीरव मोदी
सही उत्तर
उत्तर: एम शिवशंकर - तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डे से राजनयिक सामान के साथ 30 किलोग्राम सोना बरमाद किया गया जिसके कारण प्रवर्तन निदेशालय ने एम शिवशंकर से पूछताछ की गई.