भारत और विदेश से सम्बंधित ’14 अक्टूबर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’14 October 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 14th October 2020 in Hindi (14 अक्टूबर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. अमेरिका के अर्थशास्त्री पॉल आर. मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन को संयुक्त तौर इस वर्ष किस क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है?
चिकित्सा नोबेल पुरस्कार
विज्ञान नोबेल पुरस्कार
साहित्य नोबेल पुरस्कार
अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार
सही उत्तर
उत्तर: अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार - रॉयल स्विडिश अकैडमी ऑफ साइंस के मुताबिक अमेरिका के अर्थशास्त्री पॉल आर. मिल्ग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन को संयुक्त तौर इस वर्ष अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है. इन दोनों ने दिखाया है कि रैशनल बिडर कॉमन वैल्यू के अपने सर्वोत्तम अनुमान से कम पर बोली क्यों लगाते हैं.
प्रश्न 2. निम्न में से किस राज्य सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का निधन हो गया है?
केरल सरकार
गुजरात सरकार
महाराष्ट्र सरकार
बिहार सरकार
सही उत्तर
उत्तर: बिहार सरकार - हाल ही में बिहार सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया है. अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह के निधन पर राज्य सरकार के मंत्री विनोद सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.
प्रश्न 3. भारत के किस राज्य की बच्ची सान्वी एम प्राजित ने 1 घंटे में 33 डिशेज बनाने का रिकॉर्ड बनाया है?
केरल
गुजरात
महाराष्ट्र
दिल्ली
सही उत्तर
उत्तर: केरल - भारत के केरल राज्य की सान्वी एम प्राजित ने 1 घंटे से भी कम समय में सबसे कम उम्र की बच्ची द्वारा 33 डिशेज बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. जिसके लिए इसका नाम एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. केरल के एर्नाकुलम की सान्वी एम प्राजित ने इडली, वेफल, कॉर्न, फिटर्स, मशरूम टिक्का, उत्तपम, पनीर टिक्का, एग बुल्स आई, सैंडविच, पापड़ी चाट, फ्राइड राइस, चिकन रोस्ट, पैनकेक, अप्पम डिश बनायीं है.
प्रश्न 4. हाल ही में कौन सी पेमेंट गेटवे कंपनी नए निवेश के साथ पांचवी स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन गई है?
पेटीएम
फ्रीचार्ज
मोबिक्विक
रेजर-पे
सही उत्तर
उत्तर: रेजर-पे - हाल ही में पेमेंट गेटवे कंपनी रेजर-पे ने सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी तथा सिकोया कैपिटल इंडिया सहित कई कंपनियों के निवेश से 10 करोड़ डॉलर यानी 731 करोड़ रुपए जुटाए हैं जिसके साथ रेजर-पे पांचवी स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन गई है. इस निवेश के साथ ही कंपनी की मार्केट वैल्यू 1 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है.
प्रश्न 5. 14 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
विश्व विज्ञान दिवस
विश्व महिला दिवस
विश्व समझोता दिवस
विश्व मानक दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व मानक दिवस - 14 अक्टूबर को विश्वभर में "विश्व मानक दिवस" या "अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस" मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य वैश्विक अर्थव्वस्था के लिए मानकीकरण के महत्व के रूप में नियामकों, उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है.
प्रश्न 6. इनमे से किस राज्य सरकार ने 650 करोड़ रुपये आवंटित करते हुए “जगन्ना विद्या कनुका योजना” लांच की है?
केरल सरकार
पंजाब सरकार
महाराष्ट्र सरकार
आंध्र प्रदेश सरकार
सही उत्तर
उत्तर: आंध्र प्रदेश सरकार - आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में 43.32 लाख सरकारी स्कूली छात्रों को स्कूल किट देने के लिए 650 करोड़ रुपये आवंटित करते हुए "जगन्ना विद्या कनुका योजना" लांच की है. भारत में पहली बार छात्रों के लिए इस प्रकार का कार्यक्रम आंध्र प्रदेश राज्य में शुरु किया गया है.
प्रश्न 7. मेडिकल जर्नल लैंसेट की पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, किस वर्ष तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जायेगा?
2022
2030
2040
2050
सही उत्तर
उत्तर: 2050 - मेडिकल जर्नल लैंसेट की पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, वर्ष 2050 तक भारत, जापान को पीछे छोड़कर विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जायेगा. जबकि इस रिपोर्ट में कहा गया है की वर्ष 2030 में भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर रहेगी.
प्रश्न 8. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को कितने महीने के नजबंद के बाद हाल ही में रिहा कर दिया गया है?
6 महीने
12 महीने
15 महीने
22 महीने
सही उत्तर
उत्तर: 15 महीने - जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अनुच्छेद 370 हटाने की घोषणा से पहले ही उन्हें नजरबंद किये जाने के बाद हाल ही में 15 महीने बाद उनकी गैरकानूनी हिरासत खत्म करते हुए उन्हें रिहा कर दिया गया है.
प्रश्न 9. दिल्ली सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से अपनी नई निति के तहत किस वाहनों पर रोड टैक्स में छूट देने का घोषणा की है?
मेट्रो
बस
बैटरी चालित वाहनों
इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर
उत्तर: बैटरी चालित वाहनों - दिल्ली सरकार ने दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से अपनी नई इलेक्ट्रिक वाहन निति के तहत सभी बैटरी चालित वाहनों पर तत्काल प्रभाव से रोड टैक्स में छूट देने का घोषणा की है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है की यह निति इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़े पैमाने पर अपनाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित और जागरूक करेगी.
प्रश्न 10. रिटायरमेंट फंड निकाय ईपीएफओ ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए हाल ही में कौन से हेल्पलाइन सेवा लांच की है?
ईमेल हेल्पलाइन सेवा
कॉल हेल्पलाइन सेवा
वाट्सएप हेल्पलाइन सेवा
टोलफ्री हेल्पलाइन सेवा
सही उत्तर
उत्तर: वाट्सएप हेल्पलाइन सेवा - रिटायरमेंट फंड निकाय यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए हाल ही में बिना रुकावट सेवा वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाट्सएप हेल्पलाइन सेवा लांच की है. यह वाट्सएप हेल्पलाइन ईपीएफओ के सभी 138 क्षेत्रीय कार्यलयों में शुरू कर दी गयी है.