Home / Current Affairs Hindi / 14-October-2021 Current Affairs in Hindi

14-October-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’14 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 14 October 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

14 अक्टूबर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 14th October 2021 in Hindi


एम. वेंकैया नायडू द्वारा AIIMS दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया को कौन से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

  • 21वें
  • 22वें
  • 25वें
  • 27वें

उत्तर: 22वें – उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू द्वारा हाल ही में AIIMS दिल्ली के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया को 22वें लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार चिकित्सा और महामारी जागरूकता के क्षेत्र में उनके अग्रणी और निरंतर योगदान के लिए दिया गया है.


निम्न में से किस पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, वैज्ञानिकों को सौर मंडल के बाहर के ग्रह से पहला रेडियो सिग्नल मिला है?

  • फोर्ब्स
  • नेचर एस्ट्रोनॉमी
  • टाइम्स
  • नेचर इंडिया

उत्तर: नेचर एस्ट्रोनॉमी – नेचर एस्ट्रोनॉमी पत्रिका में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, वैज्ञानिकों को सौर मंडल के बाहर के ग्रह से पहला रेडियो सिग्नल मिला है. वैज्ञानिकों ने पहली बार उन तारों का पता लगाया है जो रेडियो सिगनल भेज रहे हैं. इन संकेतों से पता लगाया जायेगा की पृथ्वी के अलावा भी इस ब्रह्मांड में कहीं जीवन है.


भारत सरकार ने राज्य के स्वामित्व वाले किस कंपनी को “महारत्न” का दर्जा दिया है?

  • कोल इंडिया
  • पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन
  • एनएचपीसी लिमिटेड
  • एनटीपीसी लिमिटेड
Read Also...  5-February-2022 Current Affairs in Hindi

उत्तर: पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन – भारत सरकार ने हाल ही में राज्य के स्वामित्व वाले पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन को “महारत्न” का दर्जा दिया है. प्रकार PFC को अधिक परिचालन और वित्तीय स्वायत्तता प्रदान की गई है.


14 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान दिवस

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस – 14 अक्टूबर को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. इस वर्ष के लिए इस दिवस की थीम “Our Shared Vision for a Better World” है.


अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत की 2021-22 की जीडीपी वृद्धि दर कितने प्रतिशत रखी है?

  • 5.5
  • 7.5
  • 8.5
  • 9.5

उत्तर: 9.5 – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने हाल ही में भारत की 2021-22 की जीडीपी वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत रखी है. आईएमएफ के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था के वर्ष 2021 में 9.5 प्रतिशत और 2022 में 8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है.


संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और किसके द्वारा हाल ही में “वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021” जारी किया गया है?

  • नाबार्ड
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल
  • निति आयोग

उत्तर: ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल – संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल द्वारा हाल ही में “वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2021” जारी किया गया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, 1.3 बिलियन लोग बहुआयामी गरीब हैं. यह रिपोर्ट 109 देशों में 5.9 बिलियन लोगों को कवर करते हुए बहुआयामी गरीबी के स्तर और संरचना की जांच करती है.

Read Also...  22 October 2022 Current affairs in Hindi with Questions and Answers

भारत के किस राज्य में की जाने वाली करुप्पुर कलमकारी पेंटिंग और कल्लाकुरुची लकड़ी की नक्काशी को GI टैग दिया गया है?

  • सिक्किम
  • केरल
  • तमिलनाडू
  • पंजाब

उत्तर: तमिलनाडू – तमिलनाडू के तंजावुर क्षेत्र में के जाने वाली करुप्पुर कलमकारी पेंटिंग और कल्लाकुरुची लकड़ी की नक्काशी को GI टैग दिया गया है. यह कल्लाकुरुची लकड़ी की नक्काशी ताड़ के तने, खजूर के पेड़, बांस की छड़ी से बने ब्रश और नारियल के पेड़ के तनों का उपयोग करके की जाती है.


निम्न में से किस मंत्रालय ने हाल ही में “सितंबर 2021 के लिए मासिक आर्थिक समीक्षा” जारी की है?

  • शिक्षा मंत्रालय
  • खेल मंत्रालय
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • वित्त मंत्रालय

उत्तर: वित्त मंत्रालय – वित्त मंत्रालय ने हाल ही में “सितंबर 2021 के लिए मासिक आर्थिक समीक्षा” जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार, कृषि क्षेत्र में निरंतर और मजबूत विकास, विनिर्माण और उद्योग क्षेत्र में रिबाउंड, सेवा गतिविधि और राजस्व की बहाली से संकेत मिलता है.


इनमे से किस बैंक के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार को भारतपे के बोर्ड में अध्यक्ष के रूप में शामिल किये गए है?

  • भारतीय स्टेट बैंक
  • बैंक ऑफ़ बड़ोदा
  • यस बैंक
  • इंडियन बैंक

उत्तर: भारतीय स्टेट बैंक – भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार को हाल ही में भारतपे के बोर्ड में अध्यक्ष के रूप में शामिल किया गया है. वे अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों को परिभाषित करने में शामिल हुए है.


निम्न में से किस देश ने विश्व की पहली सेल्फ-ड्राइविंग ट्रेन लॉन्च की है?

  • जर्मनी
  • इंग्लैंड
  • न्यूजीलैंड
  • जापान

उत्तर: जर्मनी – जर्मनी की जर्मन रेल ऑपरेटर डॉयचे बाहन और जर्मन इंजीनियरिंग कंपनी सीमेंस ने हैम्बर्ग में विश्व की पहली स्वचालित और चालक रहित ट्रेन लांच की है. यह जर्मनी में उत्तरी शहर के एस-बान रैपिड शहरी रेल नेटवर्क में शामिल हो जाएगा और दिसंबर 2021 से परिचालन और यात्रियों को ले जाना शुरू कर देगा.

Read Also...  Current Affairs Hindi - 11 नवम्बर 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *