भारत और विदेश से सम्बंधित “15 अक्टूबर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘15 October 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
15 अक्टूबर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी उनकी पत्नी एस्तेय डिफ्लो और माइकल क्रेमर को वर्ष 2019 का कौन सा नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है? क. चिकित्सा नोबेल पुरस्कार ख. भौतिकी नोबेल पुरस्कार ग. अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार घ. शांति नोबेल पुरस्कार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार - भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी उनकी पत्नी एस्तेय डिफ्लो और संयुक्त रूप से माइकल क्रेमर को वर्ष 2019 का अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है. इन तीनो अर्थशास्त्रियों को 'वैश्विक गरीबी खत्म करने के प्रयोग' के उनके शोध के लिए सम्मानित किया गया है.
प्रश्न 2. जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए कितने जिलों में पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरु कर दी गयी है? क. 10 जिलों ख. 20 जिलों ग. 30 जिलों घ. 35 जिलों
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 10 जिलों - जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए राज्य के प्रधान सचिव रोहित कंसल के मुताबिक, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद जम्मू-कश्मीर के 10 जिलों में पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरु कर दी गयी है. अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 5 अगस्त से सभी मोबाइल और लैंडलाइन सेवाएं बंद कर दी गई थीं.
प्रश्न 3. भारत के किस राज्य में देश की पहली नेत्रहीन महिला आईएएस प्रांजल पाटिल ने सब कलेक्टर का पद ग्रहण किया है? क. गुजरात ख. केरल ग. पंजाब घ. उत्तर प्रदेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. केरल - भारत के केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम में देश की पहली नेत्रहीन महिला आईएएस प्रांजल पाटिल ने सब कलेक्टर का पद ग्रहण किया है. वे महाराष्ट्र के उल्हासनगर की रहने वाली है उन्होंने 2016 में यूपीएससी क्वालिफाई किया था और 773वीं रैंक हासिल की थी.
प्रश्न 4. इसरो के द्वारा विकसित स्मार्टफोन पर रास्ता और लोकेशन ढूंढने के लिए नाविक सिस्टम को कब तक मोबाइल पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है? क. नवम्बर 2019 ख. दिसम्बर 2019 ग. जनवरी 2020 घ. फ़रवरी 2020
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. नवम्बर 2019 - इसरो के द्वारा विकसित स्मार्टफोन पर रास्ता और लोकेशन ढूंढने के लिए नाविक सिस्टम को नवम्बर 2019 तक मोबाइल पर उपलब्ध कराने की घोषणा की है. इस नेविगेशन विद इंडियन कॉन्सटेलेशन (नाविक) सिस्टम के बाद अमेरिका के ग्लोबल पॅजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) की जरूरत नहीं होगी.
प्रश्न 5. निम्न में से कौन सी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को पीछे छोड़कर वित्त वर्ष की पहली छमाही में तीसरी सबसे बड़ी स्कूटर निर्माता कंपनी बन गई है? क. हौंडा मोटर्स ख. टीवीएस मोटर्स ग. सुजुकी मोटर्स घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सुजुकी मोटर्स - सुजुकी मोटर्स की सुजुकी एच1 टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को पीछे छोड़कर वित्त वर्ष की पहली छमाही में तीसरी सबसे बड़ी स्कूटर निर्माता कंपनी बन गई है. इस तिमाही में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया सेगमेंट में पहले स्थान पर है.
प्रश्न 6. महिला वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारतीय मुक्केबाज मंजू रानी ने कौन सा मेडल जीता है? क. गोल्ड मेडल ख. सिल्वर मेडल ग. ब्रोंज मेडल घ. गोल्ड और सिल्वर मेडल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सिल्वर मेडल - महिला वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारतीय मुक्केबाज मंजू रानी ने सिल्वर मेडल जीता है. वे फाइनल मुकाबले में रूसी मुक्केबाज से हार गयी. मंजू रानी को 48 किलो वर्ग के फाइनल में रूस की एकातेरिना पाल्सेवा ने 4-1 से हराया.
प्रश्न 7. भारत की तरफ से बतौर वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने कौन सी जीत हासिल की है? क. 50वीं ख. 100वीं ग. 150वीं घ. 200वीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 100वीं - भारत की तरफ से बतौर वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने 100वीं जीत हासिल की है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की. इस जीत के साथ वे भारत की तरफ से 100 इंटरनेशनल जीत हासिल करने वाली भारत की पहली जबकि दुनिया की दूसरी महिला कप्तान बना गई हैं.
प्रश्न 8. 12 वर्ष तक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ जुड़े इंग्लैंड टीम के पूर्व कोच ______ ने ईसीबी को अलविदा कर दिया है? क. पॉल कॉलिंगवुड ख. केविन पीटरसन ग. एंडी फ्लावर घ. कोरी एंडरसन
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एंडी फ्लावर - 12 वर्ष तक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के साथ जुड़े इंग्लैंड टीम के पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने ईसीबी को अलविदा कर दिया है. उनके कार्यकाल में पहली बार इंग्लैंड ने विश्व चैंपियन का खिताब जीता था. वे वर्ष 2007 में पीटर मूर्स के साथ इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सहायक कोच बने थे.
प्रश्न 9. भारतीय टीम के किस पूर्व कप्तान को पूर्व सदस्य राजीव शुक्ला ने 10 महीने के लिए बीसीसीआई बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है? क. कपिल देव ख. सचिन तेंदुलकर ग. सुनील गावस्कर घ. सौरव गांगुली
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सौरव गांगुली - भारतीय टीम के किस पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बीसीसीआई के पूर्व सदस्य राजीव शुक्ला ने 10 महीने के लिए बीसीसीआई बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है. सौरव गांगुली 5 वर्ष 2 महीने से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं.
प्रश्न 10. टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने करियर में पहली बार ज्वेरेव को हराकर शंघाई मास्टर्स टेनिस में साल का कौन सा टाइटल जीता है? क. पहला टाइटल ख. दूसरा टाइटल ग. तीसरा टाइटल घ. चौथा टाइटल
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चौथा टाइटल - रूस के टेनिस खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने करियर में पहली बार ज्वेरेव को हराकर शंघाई मास्टर्स टेनिस में वर्ष का चौथा टाइटल जीता है. दानिल मेदवेदेव ने जर्मन खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 6-1 से हराया.