Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 17 October 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 17 October 2019 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित “17 अक्टूबर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘17 October 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


17 अक्टूबर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. निम्न में से किस राज्य सरकार ने आपातकाल के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की पेंशन बंद करने की घोषणा की है?
क. दिल्ली सरकार
ख. केरल सरकार
ग. हरियाणा सरकार
घ. राजस्थान सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. राजस्थान सरकार - राजस्थान सरकार ने हाल ही में इंदिरा गांधी द्वारा लगाई गई आपातकाल के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों की पेंशन बंद करने की घोषणा की है. वर्ष 1971 में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (मीसा) भारतीय संसद द्वारा पारित एक विवादास्पद कानून था.

प्रश्‍न 2. हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट-2019 में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
क. 95वा
ख. 102वा
ग. 105वा
घ. 120वा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 102वा - हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स रिपोर्ट-2019 में भारत को 102वा स्थान मिला है. भारत अभी भी काफी भुखमरी है. इस रिपोर्ट को कुपोषित बच्‍चों के अनुपात, 5 वर्ष से कम आयु वाले बच्‍चे जिनका वजन या लंबाई उम्र के हिसाब से कम है उसके आधार पर तैयार की गयी है.

प्रश्‍न 3. हाल ही में भारत ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में कितने यूनेस्को विरासत पुरस्कार जीते है?
क. दो पुरस्कार
ख. तीन पुरस्कार
ग. चार पुरस्कार
घ. सात पुरस्कार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चार पुरस्कार - हाल ही में भारत ने सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के क्षेत्र में चार यूनेस्को विरासत पुरस्कार जीते है. यूनेस्को एशिया प्रशांत पुरस्कार के लिए मुंबई के फ्लोरा फाउंटेन और 2 अन्य विरासत स्थल सहित कुल चार स्थानों को भारत से चुना गया है. इस सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए पुरस्कार की घोषणा मलेशिया में आयोजित एक समारोह में की गयी.

प्रश्‍न 4. 17 अक्टूबर को कौन सा अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?
क. अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
ख. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
ग. अंतरराष्ट्रीय महिला सुरक्षा दिवस
घ. अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस - 17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र द्वारा 22 दिसम्बर 1992 को प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को मनाये जाने की घोषणा की गयी यह दिवस सबसे पहले 1987 में फ्रांस में मनाया गया था.

प्रश्‍न 5. टाटा सन्स के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा ने किस शहर के इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप टोर्क मोटर्स में निवेश करने की घोषणा की है?
क. दिल्ली
ख. जयपुर
ग. पुणे
घ. चेन्नई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पुणे - टाटा सन्स के चेयरमैन एमेरिटस रतन टाटा ने पुणे के इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप टोर्क मोटर्स में निवेश करने की घोषणा की है. टोर्क मोटर्स इससे पहले ही भारत फोर्ज और ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल से भी निवेश ले चुकी है. यह कंपनी आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है.

प्रश्‍न 6. निम्न में से किस महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर जेनी गुन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?
क. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
ख. पकिस्तान क्रिकेट टीम
ग. भारतीय क्रिकेट टीम
घ. इंग्लैंड क्रिकेट टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. इंग्लैंड क्रिकेट टीम - इंग्लैंड क्रिकेट टीम की महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर जेनी गुन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने इंग्लैंड को 3 बार वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने अपने 15 वर्ष के क्रिकेट कैरिएर में 259 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

प्रश्‍न 7. आरबीआई ने पीएमसी बैंक खाताधारकों की रकम निकासी सीमा 25,000 रुपये से बढ़ाकर कितने रूपये कर दी है?
क. 30,000 रुपये
ख. 40,000 रुपये
ग. 50,000 रुपये
घ. 75,000 रुपये

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 40,000 रुपये - भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में मुंबई में स्थित पंजाब ऐंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खाताधारकों की रकम निकासी सीमा 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी है. अब पीएमसी बैंक के लगभग 77 फीसदी खाताधारक अपनी पूरी रकम निकाल सकेंगे.

प्रश्‍न 8. इनमे से कौन सा देश क्रिकेट में महिला-पुरुष टीमों के लिए प्राइज मनी बराबर करने वाला पहला देश बन गया है?
क. पकिस्तान
ख. भारत
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. इंग्लैंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट हाल ही में महिला-पुरुष टीमों के लिए प्राइज मनी बराबर करने वाला पहला देश बन गया है. यानी अगले वर्ष होने वाले टी-20 में पुरुष या महिला क्रिकेट टीम में से कोई भी टीम जीतेगी तो दोनों को बराबर प्राइज मनी ही मिलेगी लगभग 11.4 करोड़ रुपए मिलेगे.

प्रश्‍न 9. आईसीसी ने बोर्ड की बैठक के बाद जिम्बाब्वे और किस देश को अपने सदस्य के रूप में फिर से शामिल करने की घोषणा की है?
क. होन्ग-कोंग
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. पकिस्तान
घ. नेपाल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. नेपाल - अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बोर्ड की बैठक के बाद जिम्बाब्वे और नेपाल को अपने सदस्य के रूप में फिर से शामिल करने की घोषणा की है. आईसीसी ने जुलाई 2019 में बोर्ड के कामकाज में सरकारी हस्तक्षेप के चलते इन दोनों देशो की सदस्यता निलंबित कर दी थी.

प्रश्‍न 10. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी इरफान पठान कौन सी तमिल फिल्मों से डेब्यू करने वाले है?
क. विक्रम 11
ख. विक्रम 22
ग. विक्रम 38
घ. विक्रम 58

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. विक्रम 58 - भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी इरफान पठान "विक्रम 58" से तमिल फिल्मों से डेब्यू करने वाले है. इस फिल्म में इरफान की मुख्य भूमिका रहेगी और साथ ही स्पिन गेंदबाज हरभजन फिल्म भी "डिक्किलूना" से डेब्यू करेंगे. फिल्म ‘विक्रम 58’ को अजय नानामुथु डायरेक्ट कर रहे हैं.
Read Also...  19 दिसम्बर 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 19 December 2024 Current Affairs Questions in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *