Home / Current Affairs Hindi / 20-October-2021 Current Affairs in Hindi

20-October-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’20 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 20 October 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

20 अक्टूबर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 20th October 2021 in Hindi


ER शेख ने हाल ही में आयुध निदेशालय के कौन से महानिदेशक के तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण किया है?

  • पहले
  • तीसरे
  • चौथे
  • दसवे

उत्तर: पहले – ER शेख ने हाल ही में आयुध निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर अपना कार्यभार ग्रहण किया है. यह आयुध निदेशालय आयुध निर्माणी बोर्ड (OFB) को बदलने के लिए नव-निर्मित इकाई है. यह आयुध निदेशालय OFB का उत्तराधिकारी संगठन है. शेख वर्ष, 1984-बैच के आयुध निर्माणी सेवा के एक भारतीय अधिकारी हैं.


निम्न में से आयोग ने हाल ही में भारत का ऊर्जा मानचित्र पेश किया है?

  • योजना आयोग
  • निति आयोग
  • शिक्षा आयोग
  • विज्ञान आयोग

उत्तर: निति आयोग – निति आयोग ने हाल ही में भारत का भू-स्थानिक ऊर्जा मानचित्र पेश किया है. इसरो ने नीति आयोग के सहयोग से ऊर्जा संबंधी मंत्रालयों के साथ मिलकर एक व्यापक जीआईएस ऊर्जा मानचित्र विकसित किया है. यह मैप देश के सभी ऊर्जा संसाधनों की एक समग्र तस्वीर प्रदान करता है.


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को किसके नाम पर रखने की घोषणा की है?

  • संजय कुमार मेहता
  • नारायण दत्त तिवारी
  • संदीप सिंह
  • कृष्णा सिंह कुमार
Read Also...  19 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 19 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

उत्तर: नारायण दत्त तिवारी – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र का नाम नारायण दत्त तिवारी रखने की घोषणा की है. पुष्कर सिंह धामी ने कहा है की स्व. नारायण दत्त तिवारी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री के रूप में राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास किया है.


इनमे से किस द्वारा जारी सबसे प्रभावशाली एक्टर्स की सूची में रश्मिका मंदाना अभिनेत्री ने पहला स्थान हासिल किया है?

  • फार्च्यून
  • फ़ोर्ब्स इंडिया
  • वर्ल्ड बैंक
  • मूडीज

उत्तर: फ़ोर्ब्स इंडिया – फ़ोर्ब्स इंडिया के द्वारा हाल ही में जारी सबसे प्रभावशाली एक्टर्स की सूची में रश्मिका मंदाना अभिनेत्री ने पहला स्थान हासिल किया है. रश्मिका मंदाना के सोशल मीडिया पेजों पर फोलोवर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. रश्मिका मंदाना ने सामंथा, विजय देवरकोंडा और यश को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है.


20 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व एड्स दिवस
  • विश्व टीबी दिवस
  • विश्व कैंसर दिवस
  • विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस

उत्तर: विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस – 20 अक्टूबर को विश्वभर में विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है. यह दिवस ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम, निदान एवं उपचार के लिए वैश्विक जागरूकता पैदा करने के लिए समर्पित है. यह ऑस्टियोपोरोसिस की विशेषता हड्डियों के ऊतकों की ख़राबी है.


केंद्र सरकार ने हाल ही में खरीफ सीजन 2022 से एक संशोधित की गई किस योजना को शुरू करने के उद्देश्य से एक कार्य समूह का गठन किया है?

  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  • आयुष्मान भारत योजना
  • स्वामित्व योजना
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 25 May 2019 Questions and Answers

उत्तर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना – केंद्र सरकार ने हाल ही में खरीफ सीजन 2022 से एक संशोधित की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को शुरू करने के उद्देश्य से एक कार्य समूह का गठन किया है. यह कार्य समूह “सतत, वित्तीय और परिचालन मॉडल” का सुझाव देगा.


निम्न में से किस सरकार ने “रोजगार बाजार 2.0” पोर्टल को विकसित करने के लिए टेंडर जारी किया है?

  • केरल सरकार
  • पंजाब सरकार
  • दिल्ली सरकार
  • मुंबई सरकार

उत्तर: दिल्ली सरकार – दिल्ली सरकार ने हाल ही में दिल्ली के युवाओं को रोजगार संबंधी सेवाएं देने के उद्देश्य से “रोजगार बाजार 2.0” पोर्टल को विकसित करने के लिए टेंडर जारी किया है. यह पोर्टल युवाओं को रोजगार से जुड़ी पूरी जानकारी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित जॉब मैचिंग मुहैया कराएगा.


इनमे से कितने वर्षो तक भारतीय नौसेना में सेवाएं देने के बाद कमोडोर अमित रस्तोगी ने राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के सीएमडी का कार्यभार संभाला है?

  • 22 वर्षो
  • 28 वर्षो
  • 34 वर्षो
  • 39 वर्षो

उत्तर: 34 वर्षो – भारतीय नौसेना में 34 वर्षो तक सेवाएं देने के बाद कमोडोर अमित रस्तोगी ने राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के सीएमडी का कार्यभार संभाला है. उन्होंने जेएनयू से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम एक गैर-विभागीय सरकारी निकाय था.


हाल ही में किस राज्य सरकार ने कुदुम्बश्री उत्पादों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचने के लिए योजना बनाई है?

  • पंजाब सरकार
  • तमिलनाडु सरकार
  • गुजरात सरकार
  • केरल सरकार

उत्तर: केरल सरकार – केरल सरकार ने हाल ही में कुदुम्बश्री सहित “सूक्ष्म, लघु और मध्यम उत्पादन इकाइयों” के द्वारा निर्मित उत्पादों को को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचने के लिए योजना बनाई है. इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को सहायता दी जाएगी. इस योजना का नाम “राज्य स्तरीय बीज पूंजी वित्तीय सहायता योजना” है.

Read Also...  Current Affairs Hindi - 15 नवम्बर 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

हाल ही में जम्मू-कश्मीर सरकार ने किस देश की सरकार के साथ औद्योगीकरण के लिए एक समझौता किया है?

  • जापान सरकार
  • चीन सरकार
  • अमेरिका सरकार
  • दुबई सरकार

उत्तर: दुबई सरकार – हाल ही में जम्मू-कश्मीर सरकार और दुबई सरकार ने औद्योगीकरण के लिए एक समझौता किया है. यह समझोता केंद्र शासित प्रदेश को औद्योगीकरण के सतत विकास में नई ऊंचाईयों को छूने में मदद करेगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *