भारत और विदेश से सम्बंधित ’24 अक्टूबर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’24 October 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 24th October 2020 in Hindi (24 अक्टूबर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
Q1. किस देश ने स्वीकार की उसने अमेरिका के एफ-16 लड़ाकू विमान के खिलाफ रूस की एस-400 डिफेंस सिस्टम को टेस्ट किया है? [क] ईरान [ख] ग्रीस [ग] तुर्की [घ] लीबिया
सही उत्तर
उत्तर: तुर्की - तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैय्यप एर्दोगन ने स्वीकार की उसने अमेरिका के एफ-16 लड़ाकू विमान के खिलाफ रूस की एस-400 डिफेंस सिस्टम को टेस्ट किया है. तुर्की राष्ट्रपति रेचप तैय्यप एर्दोगन ने कहा की उनके देश ने अमेरिका की आपत्तियों के बावजूद रूस-निर्मित एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण कर लिया है।
Q2. प्रवर्तन निदेशालय ने कथित अवैध विदेशी फंड मामले में किस पंजाब के किस मुख्यमंत्री के बेटे को समन भेजा> [क] कैप्टन अमरिंदर सिंह [ख] परकाश सिंह बादल [ग] रनिंदर सिंह [घ] नवजोत सिंह सिद्दू
सही उत्तर
उत्तर: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - ईडी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणिंदर सिंह को समन भेजा इनपर कथित तौर पर वर्ष 2016 में भी विदेशी विनियमन प्रबंधन कानून (फेमा) के कथित उल्लंघन को लेकर बुलाया गया था।
Q3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिहार चुनाव रैली में बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद किस योजना को लागू करने का ऐलान किया गया? [क] स्वर्ण योजना [ख] कल्पना योजना [ग] स्वामित्व योजना [घ] किसान योजना
सही उत्तर
उत्तर: स्वामित्व योजना - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा की बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने के बाद वहां पर स्वामित्व योजना लागू की जाएगी जिसके तहत यहाँ के व्यक्तियों को प्रॉपर्टी कार्ड मिलेगा। इस कार्ड के माध्यम से बिहार के लोगो को आसानी से ऋण मिल सकेगा.
Q4. भारत बायोटेक कंपनी अपने तीसरे कोरोना वैक्सीन फेज का ट्रायल कितने वॉलंटियर्स पर करेगी? [क] 27 हजार वॉलंटियर्स [ख] 26 हजार वॉलंटियर्स [ग] 36 हजार वॉलंटियर्स [घ] 12 हजार वॉलंटियर्स
सही उत्तर
उत्तर: 26 हजार वॉलंटियर्स- भारत बायोटेक कंपनी की कोवैक्सीन टिके के पहले और दुसरे दूसरे चरण के परीक्षणों का अंतरिम विश्लेषण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है अब वह तीसरे चरण में इस टिके का परिक्षण 26 हजार स्वयंसेवियों पर करेगी.
Q5. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की बीमा योजना में भारत के किस राज्य के कर्मचारी भी शामिल होंगे? [क] हरियाणा [ख] पंजाब [ग] अरुणाचल प्रदेश [घ] राजस्थान
सही उत्तर
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश - केंद्र सरकार ने संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की स्वास्थ्य सेवा - कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की बीमा योजना में अरुणाचल प्रदेश राज्य के कर्मचारियों को भी शामिल करने की अधिसूचना जारी की है। जिलें में 10 से अधिक कर्मचारियों वाले संस्थान इस योजना में शामिल होने के पात्र होंगे। इसमें पंजीकरण के लिए सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन व्यवस्था की गयी है।
Q6. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में किस अस्पताल में बनने वाले 1500 बेड्स के नए चिकित्सा सेंटर का शिलान्यास किया? [क] लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (LNJP Hospital) [ख] गोविन्द बल्लभ पन्त अस्पताल [ग] डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल [घ] अहिल्या बाई कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग
सही उत्तर
उत्तर: लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (LNJP Hospital) - मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने 23 अक्टूबर 2020 को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में बनने वाले 1500 बेड्स के नए चिकित्सा सेंटर का शिलान्यास किया। यह सेंटर 30 माह में बनकर तैयार होगा।
Q7. 23 अक्टूबर को निम्न में कौनसा दिवस मनाया गया? [क] विश्व स्वास्थ्य दिवस [ख] विश्व हिंदी दिवस [ग] विश्व मोल डे [घ] विश्व मलेरिया दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व मोल डे - प्रत्येक वर्ष मोल डे को सुबह के 06.02 से शाम 06.02 तक मनाया जाता है। किसी भी मोलिक्यूल में मोल उसका वजन (ग्राम में) होता है। जिसका अंक उस मोलिक्यूल के मोलर मास के बराबर होता है। मोल नंबर को मादिओ अवोगेड्रो ने ढूंढ़ा था, जोकि इटली के रहने वाले थे. अवोगेड्रो नंबर है 6.02214199x1023।
Q8. Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana (MKSY) के तहत बेटियों को सरकार कितने रुपए का लाभ देगी? [क] 57 हजार रुपए [ख] 56 हजार रुपए [ग] 54 हजार रुपए [घ] 51 हजार रुपए
सही उत्तर
उत्तर: 51 हजार रुपए - Mukhyamantri Kanya Suraksha Yojana का उद्देश्य बच्चियों की हो रही भ्रूण हत्या को रोकना है यह योजना बिहार सरकार चला रही है, इस योजना में सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उसकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई तक सहायता करेगी.
Q9. भारतीय जीवन बिमा निगम (LIC) ने निम्न में से कौनसी नई योजना लाँच की? [क] नई जीवन शान्ति योजना [ख] जीवन उदय योजना [ग] जीवन ऋण योजना [घ] जीवन स्वास्थ्य योजना
सही उत्तर
उत्तर: नई जीवन शान्ति योजना - LIC ने नई जीवन शान्ति योजना को लाँच की यह नॉन लिंक्ड, नॉन पार्तिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, सिंगल प्रीमियम, दिफर्ड एन्युटी प्लान है. इसकी न्यूनतम कीमत 1,50,000 तय की गई है.
Q10. न्यूजीलैंड में दोबारा कौन महिला प्रधानमंत्री कौन बनी? [क] सन्ना मरीन [ख] जूडिथ कॉलिंस [ग] जैसिंडा अर्डर्न [घ] इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर
उत्तर: जैसिंडा अर्डर्न - जैसिंडा अर्डर्न न्यूजीलैंड की दोबारा प्रधानमंत्री बनी इन्होने वर्ष 2001 में अपनी 18 वर्ष की आयु में लेबर पार्टी ज्वाइन की थी.