भारत और विदेश से सम्बंधित ’26 अक्टूबर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’26 October 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 26th October 2020 in Hindi (26 अक्टूबर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा पर पहली बार सेलुलर नेटवर्क बनाने के लिए किस कंपनी को भागीदार के तौर पर चुना है?
एप्पल
सैमसंग
नोकिया
पेनासोनिक
सही उत्तर
उत्तर: नोकिया - अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा पर पहली बार सेलुलर नेटवर्क बनाने के लिए नोकिया कंपनी को भागीदार के तौर पर चुना है. नोकिया ने कहा है की चंद्रमा के लिए "टिपिंग प्वाइंट" टेक्नोलॉजीज़ को आगे बढ़ाने के लिए नासा ने हमें चुना है. ताकि अंतरिक्ष में पहला LTE/ 4G संचार प्रणाली तैनात किया जा सके.
प्रश्न 2. एनपीपीए के तहत भारत के किस राज्य में मूल्य निगरानी और संसाधन इकाई (पीएमआरयू) को स्थापित करने की घोषणा की गयी है?
केरल
गुजरात
महाराष्ट्र
गोवा
सही उत्तर
उत्तर: गोवा - राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के गोवा में मूल्य निगरानी और संसाधन इकाई (पीएमआरयू) को स्थापित करने की घोषणा की गयी है. यह पीएमआरयू राज्य स्तर पर एनपीपीए की पहुंच बढ़ाने के लिए राज्य औषधि नियंत्रक की प्रत्यक्ष देखरेख में कार्य करेगा.
प्रश्न 3. हाल ही में किसने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता की है?
नितिन गडकरी
नरेंद्र मोदी
रामनाथ कोविंड
श्री जी किशन रेड्डी
सही उत्तर
उत्तर: श्री जी किशन रेड्डी - केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता की. उन्होंने कहा की भारत की संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र को मानते हुए विश्व शांति का संदेश देती है.
प्रश्न 4. भारत के किस राज्य के पहले गृहमंत्री “नरसिम्हाह रेड्डी” का हाल ही में में निधन हो गया है?
केरल
गुजरात
पंजाब
तेलंगाना
सही उत्तर
उत्तर: तेलंगाना - तेलंगाना राज्य के पहले गृहमंत्री और सत्तारूढ तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता "नरसिम्हाह रेड्डी" का हाल ही में में हैदराबाद में निधन हो गया है. वे 76 वर्ष के थे. वे अविभाजित आंध्र प्रदेश की विधानसभा के लिए तीन बार (1978, 1985 और 2004) निर्वाचित हुये थे.
प्रश्न 5. इनमे से किस कंपनी ने अपने फ्रूट्स प्लस फ़िज़ पोर्टफोलियो “B-Fizz” के लिए “प्रियंका चोपड़ा” को नेशनल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है?
नेस्ले
हिंदुस्तान यूनिलिवर
पारले एग्रो
डेरी मिल्क
सही उत्तर
उत्तर: पारले एग्रो - पारले एग्रो ने फ्रूट्स प्लस फ़िज़ पोर्टफोलियो "B-Fizz" के बारे में लोगो को बताने और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक्ट्रेस "प्रियंका चोपड़ा" को नेशनल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. इस B-Fizz, एक यूनिक और ताज़ा सेब का रस-आधारित माल्ट फ्लेवर्ड कार्बोनेटेड पेय पदार्थ है.
प्रश्न 6. निम्न में से किस आईआईटी संस्थान ने कोरोना वायरस की जाँच के लिये कोविरैप नाम के नए डायग्नोस्टिक परीक्षण की खोज की है?
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी मुंबई
आईआईटी चेन्नई
आईआईटी खड़गपुर
सही उत्तर
उत्तर: आईआईटी खड़गपुर - आईआईटी खड़गपुर ने कोरोना वायरस की जाँच के लिये कोविरैप नाम के नए डायग्नोस्टिक परीक्षण की खोज की है जिसको भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)ने मान्यता दे दी है.
प्रश्न 7. एफएटीएफ के अध्यक्ष _____ ने एफएटीएफ की बैठक में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में ही रखने की घोषणा की है?
जेम्स कैर्री
अलेक्सी हैरी
मार्कस प्लीयर
टेस्ला जेरी
सही उत्तर
उत्तर: मार्कस प्लीयर - फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) के अध्यक्ष "मार्कस प्लीयर" ने एफएटीएफ की फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई बैठक में पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में ही रखने की घोषणा की है. उन्होंने कहा की पाकिस्तान एफएटीएफ के एक्शन प्लान के सभी 27 मापदंडों का पालन करने में असफल रहा है. उसे ग्रे लिस्ट में ही रखा जायेगा.
प्रश्न 8. 26 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
एड्स जागरूकता दिवस
टीबी जागरूकता दिवस
इंटरसेक्स जागरूकता दिवस
महिला सुरक्षा जागरूकता दिवस
सही उत्तर
उत्तर: इंटरसेक्स जागरूकता दिवस - 26 अक्टूबर को विश्वभर में "इंटरसेक्स जागरूकता दिवस" (Intersex Awareness Day) मनाया जाता है. यह दिवस इंटरसेक्स लोगों द्वारा सामना किए गए मानवाधिकार मुद्दों के पति लोगो को जागरूक करना है.
प्रश्न 9. हाल ही में आईपीएल- 13 में कौन सा गेंदबाज दूसरे अनकैप्ड गेंदबाज बन गया है जिसने एक मैच में 5 विकेट लिए हैं?
ट्रेंट बोल्ट
वरुण चक्रवर्ती
दीपक चाहर
कगिसो रबाड़ा
सही उत्तर
उत्तर: वरुण चक्रवर्ती - हाल ही में आईपीएल- 13 में कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए जिसके साथ वे एक मैच में 5 विकेट लेने वाले दूसरे अनकैप्ड गेंदबाज बन गए है जबकि वरुण से पहले 2018 में अंकित राजपूत ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट लिए थे.
प्रश्न 10. 35 वर्ष के अंतराल के बाद किस देश को आईएलओ के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिली है?
जापान
ऑस्ट्रेलिया
अफ्रीका
भारत
सही उत्तर
उत्तर: भारत - 35 वर्ष के अंतराल के बाद भारत को अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के संचालक मंडल की अध्यक्षता मिली श्रम सचिव अपूर्व चंद्र को आईएलओ के संचालक मंडल का चेयरमैन चुना गया है. वे इस पद पर अक्टूबर 2020 से जून 2021 तक कार्यरत रहेंगे. वर्तमान में आईएलओ के 187 सदस्य है.